Posts

Showing posts from August, 2023

आगर जिले के पर्यटन ने उमंग नीमा ग्रुप के 80 सदस्यों का मन मोहा

Image
  आगर मालवा-"उमंग नीमा ग्रुप" इंदौर को आगर के पर्यटन स्थल रास आ गए है। जिले के पर्यटन के लिए भी यह शुभ संकेत है। बाबा बैजनाथ लोक के निर्माण के निश्चित रूप से जिले के पर्यटन को नये पंख लग जायेंगे। उमंग नीमा ग्रुप" इंदौर के सक्रिय व ऊर्जावान सदस्य पीयूष नीमा ने शब्द संचार को बताया कि गत दिवस इंदौर से 80 सदस्य 2 बसों में सवार होकर आगर जिले की धार्मिक यात्रा पर आए थे।   यात्रा की शुरुवात बडोदिया के श्री गुसाई जी की बैठक से हुई। यहा सेवा करने के बाद मोड़ी में   श्री गिरिराज जी की मनोरथ सेवा अर्चना की।उसकी बाद यात्रा अपने अगले पड़ाव नलखेड़ा पहुची। यहां विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। फिर यात्रा  श्रीनाथ मंदिर दर्शन करती हुई आगर मालवा चमत्कारिक बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर पहुँची।   यात्रीगणों को  जब जयनारायण बापजी के लिए पैरवी करने व अफगान सेना के कर्नल मार्टीन के सुरक्षित लौटने की चमत्कारी घटना बताई गई तो नागराधिपति के चरणों मे नतमस्तक हो गए। समय की कमी के कारण यात्रा इंदौर के लिए रवाना हो गई। जाते वक्त हर चेहरे व न सिर्फ सकून था। बल्कि सभी उत्साहित भी थे। 

कावड़ यात्रा का महेश जिनवाल मित्रमंडल ने किया स्वागत

Image
  आगर मालवा-बुधवार को ग्राम रामपुर भुंडवास से विशाल कावड़ यात्रा बाबा बैजनाथ का जलाभिषेक करने पहुंची। भाजपा नेता महेश जीनवाल द्वारा कावड़ यात्रा का स्वागत कर उन्हें जलपान करवाया गया। कावड़ यात्रा में शामिल  सरपंच मोहनलाल,  सुमेरसिंह, गोवर्धन लाल ट्रेलर, नारायण सिंह, दरबार सिंह, राकेश आदि वरिष्ठ समाज जनों का जीनवाल मित्रमंडल द्वारा स्वागत किया गया।

दुर्लभ दसमुखी सर्प प्रतिमा पर विराजमान भगवान शिव -पार्वती:नाग पंचमी पर वर्ष में सिर्फ एक बार खुलता है नागचन्द्रेश्वर मंदिर

Image
  कल 21 अगस्त 2023 को नाग पंचमी पर्व  मनाया जाएगा।इस वर्ष सावन माह के सोमवार के दिन ही नाग पंचमी का योग भी बना है। जानते हैं उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर स्थिति नाग देवता के इस मंदिर के बारे में जो बर्ष में सिर्फ एक बार खुलता है श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी 21 अगस्त 2023 को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा, सनातन धर्म में इस दिन भगवान शिव जी के साथ सर्पों की पूजा का विधान है, हिंदू धर्म में नाग पूजनीय माने गए हैं, जहां भगवान शिव के गले में विराजते हैं तो शेषनाग पर भगवान विष्णु शयन करते हैं। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग में से एक है महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में की तीसरी मंजिल पर मौजूद है नागचंद्रेश्वर मंदिर ये मंदिर भक्तों के लिए बर्ष में सिर्फ नागपंचमी के दिन 24 घंटे के लिए ही खुलता है। नागचंद्रेश्वर मंदिर 11वीं शताब्दी में बनाया गया था, यहां फन फैलाए नाग की एक अद्भुत प्रतिमा है जिस पर शिवजी और मां पार्वती बैठे हैं, मान्यता है कि यहां नागराज तक्षक स्वयं मंदिर में रहते हैं।ग्रंथों के अनुसार नाग देवता की ये प्रतिमा नेपाल से यहां लाई गई थी। दावा है कि

देशभक्ति के रंग में रंगे विवेकानंद के सोमेश्वर महादेव

Image
 आगर मालवा(निप्र)विवेकानंद नगर स्थित श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर में महिला मंडल  द्वारा भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रंगार किया गया।  अमृतकाल के आजादी के महापर्व की पूर्व संध्या पर श्रावण मास के सोमवार के उपलक्ष्य में महिला मंडल द्वारा देशभक्ति के रंग में रंग कर भगवान का श्रृंगार भी इन्हीं रंगों से किया गया आकर्षक श्रृंगार के साथ-साथ राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश भी महिला मंडल द्वारा दिया गया जानकारी देते हुए महिला मंडल की श्रीमती सुनीता दुबे द्वारा बताया गया की महिला मंडल के सदस्यों द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न अवसरों पर अलग-अलग प्रकार से बाबा के श्रृंगार किए जाते हैं आज के श्रृंगार में सुनीता अग्रवाल कविता भावसार, गायत्री शर्मा, श्रीमती चौरसिया, आशा बघेरवाल, मीनू शर्मा, रुचि दांगी आदि का विशेष सहयोग रहा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगर पहुचे, बाबा बैजनाथ का पूजन किया

Image
   आगर मालवा- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर आगर पहुचे। उन्होंने बाबा बैजनाथ मंदिर पहुंचकर, बाबा बैजनाथ के दर्शन कर, विधि विधान पूर्वक बाबा की पूजा-अर्चना की। श्री सिंह ने प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामना की।इस अवसर पर जलसंसाधन मंत्री  तुलसी सिलावट, जिला प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे, सिंधिया एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।