Posts

Showing posts from January, 2022

रीता बहुगुणा जोशी के बेटे की सपा में एंट्री!

Image
  लखनऊ कैंट सीट से उम्मीदवारी का विवाद खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी में दर्जन भर उम्मीदवार इसी सीट से दावेदारी कर रहे हैं। वर्ष 2017 में यह सीट कांग्रेस से भाजपा के पाले में आई थी और इसकी वजह डॉ. रीता बहुगुणा जोशी का पंजा छोड़कर कमल का साथ देना था, जिससे इस महत्वपूर्ण सीट का गणित भी बदल गया। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में रीता बहुगुणा ने अपने बेटे मयंक के लिए इस सीट की खूब लॉबिंग की, लेकिन उन्हें सफलता मिलती नहीं दिख रही है। माना जा रहा था कि अब मयंक जोशी, भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो जाएंगे। लेकिन जहां, भाजपा ने समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को अपने पाले में लाने में सफलता पाई। वहीं, अब समाजवादी पार्टी भी मयंक जोशी को अपने पाले में लाकर जवाब देने के मूड में दिखाई दे रही है। सपा प्रवक्ता फखरुल चांद हसन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू ऐप से जानकारी देते हुए कहा कि रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक आज शाम समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। आज शाम 4 बजे समाजवादी पार्टी के लखनऊ के महत्वपूर्ण नेताओं को पार्टी दफ्तर बुल

सुने मकान पर चोरों का धावा: नगदी सहित जेवरात ले उड़े

Image
  आगर मालवा शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरों ने विवेकानंद नगर के सूने मकान पर धावा बोल दिया। चोर यहां से नगदी सहित जेवर चोरी करके ले गए। परिवार कार्यक्रम में बाहर गया हुआ था।   मिली जानकारी के अनुसार विवेकानंद नगर निवासी पंडित विष्णु प्रसाद पिता भवरलाल शर्मा बड़ा दहरिया वाले किसी कार्य से परिवार सहित बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने शनिवार- रविवार की दरमियानी रात मेन गेट सहित प्रवेश द्वार का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और गोदरेज अलमारी सहित दीवान का सारा सामान बिखेर दिया। चोर यहाँ  से सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी ले गए है।पुलिस के अनुसार 200 ग्राम चांदी की पायजेब,200 ग्राम चांदी का करौंदा,6 चांदी के सिक्के, सोने का मंगलसूत्र व सोने के 6 दाने सहित 45 हजार नगद चोरी होने की बात फरियादी ने कही है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तेज हुई कोरोना की रफ्तार:आज 61 पॉजिटिव:6 बच्चो में 2 मासूम भी संक्रमित

 आगर मालवा- कोरोना की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में अब तक का सबसे बड़ा ब्लास्ट हुआ है।जिले में 61 नए संक्रमित मिले हैं। बेहद आश्चर्यजनक पहलू यह है कि बच्चों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है।कुल 6 बच्चे संक्रमित है। वही मासूम बच्चे भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं  स्वास्थ विभाग द्वारा रविवार शाम को जारी किए गए बुलेटिन में 61 संक्रमित बताए गए है।आगर नगर में 20 पॉजिटिव है। नगर वासियों के लिए यह बेहद गंभीर कर देने वाली खबर है कि संक्रमण का दायरा अब शहर में भी बढ़ने लगा है। नगर की मास्टर कॉलोनी व काशीबाई कॉलोनी में सबसे ज्यादा संक्रमित निकले हैं। मास्टर कॉलोनी में 5 तो काशीबाई कॉलोनी में 4 पॉजिटिव है। मास्टर कॉलोनी में 60 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय पुरुष और 27 वर्षीय युवक पॉजिटिव है ।जबकि काशीबाई कॉलोनी में 64 वर्षीय पुरुष ,1 वर्षीय बालिका, 23 वर्षीय महिला व 6 वर्षीय बालिका पॉजिटिव है ।शिखर होम कॉलोनी में 44 वर्षीय पुरुष व 18 वर्षीय युवक पॉजिटिव निकले हैं।माधवगंज आगर में 25 वर्षीय युवती, सिनेमा रोड छावनी आगर में से 30 वर्षीय

फिल्मी स्टाईल में सनसनीखेज वारदात:सराफा बाजार में बंदुकधारी बदमाशों ने सब्बल से ताले तोड़े और बोरो में भरकर ले गए जेवरात

Image
आगर मालवा(टीम शब्द संचार ) शुक्रवार -शनिवार की दरमयानी रात चोरों ने आगर नगर के सराफा बाजार में धावा बोलकर सनसनी मचा दी।हथियारधारी बदमाशो ने फ़िल्मी अंदाज में दुकानों के ताले तोड़े और कीमती आभूषण बोरो में भरकर रवाना हो गए। वारदात की जानकारी जंगल मे आग की तरह नगर में फैली ओर देखते ही देखते मौके पर तमाशबिनो की भीड़ जुट गई।लोग जब सर्द सुबह में बिस्तरों में दुबके हुवे थे।उसी वक्त नगर की और बढ़ती सायरन बजाती पुलिस गाड़ियों ने लोगो को ठंड में गर्मी का अहसास करा दिया। हर कोई यह जानना चाह रहा था कि आखिर हुवा क्या है।सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी वारदात कैद हो गई है।   मिली जानकारी के अनुसार  अज्ञात 8-10 बंदुकधारी बदमाशों ने  सराफा बाजार में सब्बल से ताले चटकाकर चोरी की इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने यहां दो ज्वेलर्स की दुकानों नाकोडा ज्वेलर्स और सिद्ध श्री ज्वेलर्स की दुकानों में रखा चांदी का पुरा सामान चोरी कर लिया। चोर बोरो में भरकर आभूषण ले गए। वहीं 4 दुकानों में चोरी की वारदात करने का प्रयास भी किया मगर वे सफल नही हो पाए। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद भी हो  गई है।  इस व्य

आज फिर 9 व 6 वर्ष के बालक पॉजिटिव:आज 23 संक्रमित

Image
 आगर मालवा- कोरोना की तीसरी लहर के दौरान आज सबसे ज्यादा 23 पॉजिटिव मिले हैं।तीसरी लहर में जिले में हुए संक्रमितों का आकडा  111  हो गया है। 12  स्वस्थ हो चुके है जबकि कुल 99 एक्टिव केस है। आज जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार संक्रमितों में एक 6 व एक 9 वर्ष  का बालक भी है ।वहीं 15 पॉजिटिव की उम्र 45 वर्ष से कम है।संक्रमितों में मोहन बड़ोदिया, उज्जैन, शाजापुर के भी संक्रमित शामिल है।आगर नगर में  6 संक्रमित है। अयोध्या बस्ती 4 संक्रमितों में ही 9 व 6 वर्ष का बालक शामिल है। लक्ष्मणपुरा में 1, आवर रोड निवासी 1 पॉजिटिव है। ग्राम गंगापुर में 2, टिकोन में 2 एवं रलायती, मोयाखेड़ा, तनोडिया, थडोदा, भेसोदा, रामनगर, मनासा, लटूरी, बड़ागांव, खंदारी में एक एक संक्रमित मिले है। आगर में लगातार संक्रमित मिल रहे है।इसके बावजूद लोग लापरवाह बने हुवे है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस: सोशल मीडिया पर लोगों ने की अपील, जानिए मतदान का अधिकार

Image
  नई दिल्ली। देशभर में आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 25 जनवरी को नेशनल वोटर डे मनाया जाता है। यह देश के वोटरों का त्योहार है क्योंकि वे अपने वोट द्वारा देश की सरकार चुनते हैं। इस त्योहार को 25 जनवरी को मनाने के पीछे एक खास वजह भी है। दरअसल 25 जनवरी 1950 को देश में चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी। इसी दिन को याद रखने और चुनाव आयोग के स्थापना दिवस को सेलीब्रेट करने के लिए नेशनल वोटर डे मनाया जाने लगा। इस दिन चुनाव आयोग जनता को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करता है और 18 साल के युवाओं को वोटर आईडी सौंपता है। यहां ये बात भी खास है कि हर साल वोटर डे पर एक थीम रखी जाती है, इस बार की थीम है 'चुनावों को समावेशी, सुलभ और सहभागी बनाना।' इस मौके पर लोग सोशल मीडिया पर अपने विचार रखने के साथ बधाई दे रहे हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू ऍप पर पोस्ट कर कहा कि समस्त सम्मानित मतदाताओं को 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' की हार्दिक बधाई। जीवंत व सहभागी लोकतंत्र का आधार है- मतदान। यह कर्तव्य है, अधिकार है और 'राष्ट्रधर्म' का पालन भी है। आइए, लोकत

छोटे से गांव के विप्रदेव को हरिद्वार में मिला ज्योतिष रत्न एवं देवगुरू बृहस्पति ज्योतिष सम्मान

Image
  आगर मालवा - प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। वह विषम परिस्थिति में भी संघर्ष करते हुए मंजिल तक पहुँच ही जाती है। छोटे से गांव से निकलकर इंदौर जैसे महानगर में ज्योतिष विद्या का परचम लहराने वाले राजगढ़ जिले के छोटे से गांव भैसाना निवासी पंडित दिनेश शास्त्री ने अपने विद्या कौशल के बलबूते  ज्योतिष रत्न एवं देवगुरू बृहस्पति ज्योतिष पाने में सफलता अर्जित की है।   हरिद्वार (उत्तराखंड) में 29 दिसम्बर को राष्ट्रीय ज्योतिष एवं रुद्राक्ष अनुसन्धान संस्थान के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में देशभर से ज्योतिषाचार्यों को आमंत्रित किया था।जिसमें भैसाना वाले पंडित मनोहर लाल शास्त्री के पुत्र पंडित दिनेश शास्त्री को आरजेआरएएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज त्रिवेदी ने ज्योतिष रत्न की उपाधि से सम्मानित किया। इस अवसर पर महर्षि पाराशर विश्व विद्यापीठ के द्वारा देशभर से चुने हुए 4 श्रेष्ठ ज्योतिषाचार्यों को विशिष्ट सम्मान देवगुरू बृहस्पति ज्योतिष सम्मान से सम्मानित किया गया।उन चार श्रेष्ठ ज्योतिषाचार्यों में से एक पंडित दिनेश शास्त्री को भी विशिष्ट सम्मान देवगुरु बृहस्पति ज्योतिष सम्मान से सम्मानित कि

आगर में 12 साल का लड़का और सुसनेर में 3 साल की लड़की संक्रमित:जिले 17 पॉजिटिव

Image
 आगर मालवा-जिले में आज 17 कोरोना संक्रमित मिले है।तीसरी लहर में जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 76 पर पहुँचा गया है।जिले में 9 लोग स्वस्थ हो चुके है जबकि  67 एक्टिव केस है।  चौकाने वाली बात यह है कि संक्रमितों में 3 वर्ष की बालिका सुसनेर भी है। वही 12 वर्षीय लड़का आगर में संक्रमित निकला है। आज पॉजिटिव निकले  17 में से 10 की उम्र 28 वर्ष से कम है ।संक्रमितों में 11 महिलाएं व 6 पुरुष है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को  आगर में 8 पॉजिटिव निकले है। मास्टर कॉलोनी में 3, सुसनेर रोड पर 2 , छावनी में 1 व  राजस्व कॉलोनी में 1  एवं जिला अस्पताल में 1 पॉजिटिव है।सुसनेर में 2, ग्राम तनोडिया, पचारुंडी, परसुलियाकला, परसुखेड़ी, नेवरी, मेहंदी निपानिया, अहीर बडल्या में  एक- एक पॉजिटिव है। 5 दिन 68 संक्रमित आगर जिले में मिल चुके है।

आज फिर 21 पॉजिटिव: 4 दिन में ही आंकड़ा 50 पार

Image
 आगर मालवा- जिले में आज फिर 21 पॉजिटिव निकले है। कल यह संख्या 22 थी। शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आगर नगर में पॉजिटिव की संख्या 7 है। 21 पॉजिटिव में से महिलाओं की संख्या 10 व पुरुषों की संख्या 11 है। 4 दिन में 51 पॉजिटिव मिल चुके है। आगर जिले में भी अब कोरोना की रफ्तार पकड़ने लगा है। 4 दिनों से लगातार पॉजिटिव निकल रहे हैं। इसके बावजूद लोगो को लापरवाह होकर  बाजारों में बिना मास्क के घूमते देखा जा सकता है। प्रशासन द्वारा  बिना मास्क के घूमने पर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद लोग बिना मास्क के ही ना सिर्फ बाजारों में घूम रहे हैं बल्कि शादी-विवाह मान-मन्नत व मोसर के कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। जिले की सभी तहसीलों के ग्रामीण क्षेत्रों में पॉजिटिव निकल चुके ऐसे में लापरवाही विकराल रूप ले सकती है। दूसरी लहर में भी इसी तरह की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ा था। लेकिन अब भी लोग सुधरने को तैयार नहीं है।शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में आगर नगर में 7 पॉजिटिव निकले है।महिलाओं की संख्या 10 है ।जबकि 11 पुरुष पॉजिटिव है। 10 जनवरी से लेकर अब तक जि

बसपा ने दूसरे चरण के मतदान के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची

Image
  यूपी चुनाव के लिए बसपा ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। मायावती की पार्टी के ये उम्मीदवार दूसरे चरण के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसके साथ ही बसपा ने अपना नया स्लोगन भी रिलीज किया है। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने देसी माइक्रोब्लॉगिंग ऐप, कू पर इसकी जानकरी देते हुए कहा है: "बहुजन समाज पार्टी प्रमुख आदरणीय बहन मायावती जी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के 51 उम्मीदवार की सूची जारी की।" इसके साथ ही उन्होंने सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूँ, बरेली और शाहजहाँपुर जिलों के उम्मीदवारों की सूची साझा की है। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने इस लिस्ट में 51 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए हैं। मायावती ने इस लिस्ट को जारी करते हुए "इस बार हमें हर पोलिंग बूथ को जीतना है, बसपा को सत्ता में लाना है" का नारा दिया है। मायावती का मानना है कि पार्टी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करेंगे और 2007 की तरह बसपा की सरकार बनाएँगे। पिछले हफ्ते 15 जनवरी को अपने 66वें जन्मदिन पर मायावती ने पहले चरण के मतदान के लिए 53

3 दिन दिन में 19 महिलाएं पॉजिटिव

Image
  आगर मालवा- शुक्रवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में 14 महिलाएं, 7 पुरुष व बच्चा पॉजिटिव है। 20 जनवरी को भी 2 महिलाएं व 3 पुरुष पॉजिटिव थे। 19 जनवरी को 3 महिलाएं पॉजिटिव थी। कहने का मतलब यह है कि 3 दिन में  30 पॉजिटव में से 19 महिलाएं है।

आगर में कोरोना विस्फ़ोट:जिले में 10 वर्षीय बच्चे सहित 22 पॉजिटिव:आगर नगर में 8 पॉजिटिव

Image
  आगर मालवा - आज आगर जिले में कोरोना विस्फोट हो गया।एक साथ 22 पॉजिटिव निकले है।सबसे चिंताजनक बात 10 वर्षीय बालक का पॉजिटिव निकलना है।हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आगर नगर में बच्चे सहित 8 पॉजिटिव है। अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी भी पजिटिव निकले है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अगर नगर में 38 वर्षीय महिला, 59 वर्षीय पुरुष, 32 वर्षीय पुरुष, 56 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवती, 38 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय युवती, जिला अस्पताल आगर में 10 वर्षीय बालक,  31 वर्षीय युवक जिला अस्पताल आगर पॉजिटिव निकले है ।सुसनेर में 22 वर्षीय युवती, लटूरी सुसनेर में 25 वर्षीय युवती, मोडी सुसनेर में 60 वर्षीय पुरुष,भंडावद ने 70 वर्षीय पुरुष,बोटखेड़ी आगर में 22 वर्षीय युवक,जमुनिया आगर में 27 वर्षीय 2 युवती व 25 वर्षीय युवती, माली खेड़ी में 25 वर्षीय युवती, कसाई देरिया में 30 वर्षीय युवती, मंगवालिया आगर में 44 वर्षीय पुरुष, परशुखेड़ी में 30 वर्षीय युवती, कुंडला खेड़ा में 32 वर्षीय युवती पॉजिटिव है। गौरतलब है कि लगातार तीन दिन से आगर में पॉजिटिव निकल रहे हैं। 19 जनवरी को 3, 20 जनवरी को 5 व आज 21 जनवरी को जनवरी को 22 पॉजिटिव निकले है।

आगर जिले में आज 5 पॉजिटिव :सभी की उम्र 50 से ज्यादा

 आगर मालवा- कोरोना एक बार फिर पैर पसारने लगा है। आज भी 5 पॉजिटिव मिले है चिंताजनक बात यह है कि आज पॉजिटिव मिले सभी लोगों उम्र 50 वर्ष से ऊपर है। आगर में 3 पॉजिटिव मिले हैं। जबकि तनोडिया और बडौद तहसील के गांव में एक पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पांच नए पॉजिटिव मिले है। कल बुधवार को भी तीन पॉजिटिव मिले थे। कल पॉजिटिव आने वाली तीनों महिलाएं थी जबकि आज सभी पॉजिटिव उम्रदराज व्यक्ति हैं। आगर में 50 वर्षीय, 70 वर्षीय व 60 वर्ष के पुरुष पॉजिटिव निकले है जबकि ग्राम तनोडिया में 61 वर्षीय व्यक्ति व ग्राम किशन कोट बडौद में 68 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव निकला है। आज के बुलेटिन के अनुसार 856 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है  वही 696 सैंपल की रिपोर्ट अभी प्राप्त नही हुई है।

सुपोषण संगिनी ने कर्तव्य भावना से आगे बढ़कर मां और बच्चे के जीवन को बचाने में मदद की

Image
  8 अक्टूबर, 2021 की देर रात, सुमित्रा बोतरे की नींद उनके दरवाजे पर हुए एक जोरदार धमाके से खुल गई। उन्होंने जल्दी सेदरवाजा खोला और देखा कि उसी गांव की निवासी एक महिला सामने खड़ी थी और उनसे मदद की गुहार लगा रही थी। महिला की बेटी वर्षा कोहले प्रसव पीड़ा से छटपटा रही थी और उसे सुमित्रा की मदद की जरूरत थी। सुमित्रा बोतरे 2018 से नागपुर के सावनेर ब्लॉक में फॉर्च्यून सुपोषण परियोजना के तहत सुपोषण संगिनी के रूप में काम कर रही हैं। वह सावनेर के एक आदिवासी गांव सर्रा में रहती हैं। इस गांव में ज्यादातर परिवार गरीब हैं। सुमित्रा ने महिला को शांत किया और बेटी की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने गांव में रहने वाली आशा कार्यकर्ता को बुलाया और वर्षा को देखने चली गईं। बेटी की हालत को देखते हुए, उन्होंने उसे बडेगांव के नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में ले जाने का फैसला किया। पीएचसी पर ऑन-ड्यूटी डॉक्टर ने उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था का हवाला देते हुए वर्षा को भर्ती करने से इनकार कर दिया। उसने उन्हें सुझाव दिया कि वह उसे सावनेर में पीएचसी पर ले जाए या उसे नागपुर के डागा अस्पताल में भर्ती

पोस्को और अदाणी ग्रुप गुजरात के मुंद्रा में हरित, पर्यावरण-अनुकूल इंटीग्रेटेड स्टील मिल की करेंगे स्थापना

Image
अहमदाबाद: जनवरी 2022: पोस्को और अदाणी ग्रुप गुजरात के मुंद्रा में हरित, पर्यावरण-अनुकूल इंटीग्रेटेड स्टील मिल की स्थापना के साथ-साथ अन्य व्यवसायों सहित व्यापार सहयोग के अवसरों का पता लगाने के लिए सहमत हुए हैं। इसके लिए 5 अरब अमेरिकी डॉलर तक का निवेश होने का अनुमान है। पोस्को और अदाणी के बीच हस्ताक्षरित गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन, कार्बन कटौती की आवश्यकताओं के जवाब में अक्षय ऊर्जा, हाइड्रोजन और लॉजिस्टिक्स जैसे विभिन्न उद्योगों में समूह व्यापार स्तर पर आगे सहयोग करने का इरादा रखता है। दोनों पक्ष सहयोग करने और प्रत्येक कंपनी की तकनीकी, वित्तीय और परिचालन शक्तियों का लाभ उठाने के लिए विभिन्न विकल्पों की जांच कर रहे हैं। इस सहयोग में पोस्को की अत्याधुनिक तकनीक और अग्रणी आरएंडडी क्षमता के आधार पर मुंद्रा, गुजरात में एक संयुक्त इंटीग्रेटेड स्टील मिल का मूल्यांकन शामिल है। पोस्को और अदाणी, दोनों भागीदारों की स्थिरता और ऊर्जा दक्षता के लिए ईएसजी प्रतिबद्धताओं के अनुरूप अक्षय ऊर्जा संसाधनों और हरित हाइड्रोजन का उपयोग करने का इरादा रखते हैं। पोस्को के सीईओ श्री जियोंग-वूचोई ने कहा कि “पोस्को और

सपा में सेंध लगाने के बावजूद, सोशल मीडिया पर अपने ही नेताओं का शिकार हो रही भाजपा

Image
  उत्तर प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच सोशल मीडिया सबसे बड़ा अखाड़ा बना हुआ है। दावों और वादों के अलावा दल बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रचार-प्रसार से लेकर सच-झूठ के खेल तक, राजनेताओं और कार्यकर्ताओं की सोशल मीडिया पोस्ट भी खूब वायरल हो रही हैं। भाजपा का कैंपेन सांग “वचन दिया है, मां धरती को, वचन दिया है यूपी को…” भगवा ब्रिगेड में खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि, यूपी बीजेपी ने इसे अपने आधिकारिक Koo अकाउंट से शेयर किया है, जिसपर एक यूजर ने बीजेपी के क्रिएटिव पर अपर्णा यादव की तस्वीर के साथ, ‘सुरक्षा जहां-बेटियां वहां’ का तंज कसते हुए, सपा को घेरने की कोशिश भी की है।

बाप मार डारिस अंधियारे में... अखिलेश के 'मुफ्त बिजली' वादे पर योगी ने यूं कसा तंज

Image
  उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट तक घरेलू बिजली मुफ्त देने के अखिलेश यादव के वादे पर सीएम योगी ने पलटवार किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसी का नाम लिए बिना सपा अध्यक्ष पर तंज कसा और उन्हें वायदे आजम भी बताया।   योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर लिखा, ''बाप मार डारिस अंधियारे में, बेटवा बना बा पॉवर हाउस...।'' सीएम योगी ने ट्वीट के साथ #वायदे_आजम भी लिखा। माना जा रहा है कि इस ट्वीट से सीएम ने अखिलेश के साथ आजम खान और उनके बेटे पर भी निशाना साधा है। मंगलवार को जिस दौरान अखिलेश यादव ने नाम लिखाओ और मुफ्त बिजली पाओ अभियान की घोषणा की, उस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम भी मौजूद थे।'' वहीँ योगी ने अपने कू  पर भी सपा को निशाना साधते हुए कहा क़ि दंगाइयों, अपराधियों और आतंकवादियों का हाथ थामने वाले लोग आज ’अन्न’ को हाथ में लेकर अन्नदाता के हितचिंतक होने का स्वांग कर रहे हैं। प्रदेश जानता है कि प्रतिकूल मौसम से अधिक इनके शासनकाल में हुए दंगों ने ही किसानों को हानि पहुंचाई है।  ये तो सिर्फ ’जिन्ना प्रेमी’ हैं

उत्कृष्ठ विद्यालय में पिछले एक वर्ष से प्रयोगशाला बंद:धरने पर बैठे एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव

Image
  आगर मालवा -एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अंकुश भटनागर को छात्रों ने अपनी समस्या बताई थी।इस पर तत्काल कार्यकर्ता के साथ विद्यालय में पहुँचकर प्राचार्य से चर्चा की।   भटनागर ने बताया कि उत्कृष्ठ विद्यालय में 10 वी व 12 वी के छात्रों की बोर्ड परीक्षा की घोषणा हो चुकी है ऐसे में छात्रों की प्रयोगिक परीक्षा भी होनी है परंतु पिछले 1 वर्ष से प्रयोगशाला बंद है।  9 वी व 10 वी के छात्रों की कक्षा का समय बदलते हुए प्रातः 9 बजे से कर प्रत्येक कक्षा का समय 30 मिनट कर दिया गया। जबकि 45 मिनट की एक कक्षा होती है। प्राचार्य से चर्चा करने पर बताया गया कि कलेक्टर महोदय के आदेश पर केंद्रीय विद्यालय के संचालन के लिए स्कूल की बिल्डिंग दी गई है। इस कारण प्रयोगशाला का उपयोग नही हो पा रहा है। अनुविभागीय अधिकारी ने  दूरभाष पर चर्चा के बाद जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुशवाह मौका स्थल पर पहुँचे व चर्चा की ।एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अंकुश भटनागर ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के छात्र भी भवन की कमी के चलते काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं।  उत्कृष्ट विद्यालय के भवन को केंद्रीय विद्यालय के संचालन के लिए 9 भवन दे दिए गए

जिले के गांवों तक पहुँचा संक्रमण:जागरूकता की आवश्यकता :मास्क को बनाये आदत

Image
  आगर मालवा -आगर जिले में भी अब कोरोना ने  रफ्तार पकड़ ली है।सोमवार को जिले में कोरोना विस्फोट हो गया।जिले में कुल 9 कोरोना संक्रमित मिले है।   स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई सूचना के अनुसार 19 वर्षीय युवती पाचोरा आगर, 23 वर्षीय युवती धान्याखेड़ी नलखेड़ा, 23 वर्षीय युवक सुसनेर, 20 वर्षीय युवती ग्राम बड़िया सुसनेर, 20 वर्षीय युवती ग्राम कुंडला, 30 वर्षीय पुरुष आगर, 20 वर्षीय युवती गुराड़िया बडौद, 25 वर्षीय युवती बडौद, 23 वर्षीय युवती कछालिया बडौद आज के बुलेटिन में पॉजिटिव है।  गौरतलब रहे कि जिले में जून 2021 के अंतिम सप्ताह के बाद से कोविड पॉजिटिव रिपार्ट जीरो थी। गत शुक्रवार को नोएडा से आगर अपने घर आई युवती पॉजिटिव निकली थी।उक्त युवती ने अन्यत्र जिले में कोविड टेस्ट करवाया था। आज का बुलेटिन कह रहा है कि तीसरी लहर का संक्रमण पूरे जिले में रफ्तार पकड़ चुका है। लोग अभी लापरवाह है और भीड़ का हिस्सा बनकर कोरोना विस्तार में सहायक बन रहे।कल रविवार को भी हाट बाजार में भीड़ के दौरान सोशल डिस्टेंसीग की जमकर धज्जियां उड़ती रही वही लोग बिना मास्क के ही आवजाही करते रहे। अब भी वक्त है समय रहते जागरूक होकर प्रश

आगर में कोरोना विस्फोट: 9 पॉजिटिव

  आगर मालवा- आज नगर में कोरोना विस्फोट हो गया। सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में 9 लोग पॉजिटिव बताए गए है। प्रदेश भर में जारी तीसरी लहर के दौरान आगर जिला अब तक सुरक्षित था।मगर संक्रमण अब नगर में भी पहुच गया है। शुक्रवार को नोएडा से आगर आने पर एक युवती पॉजिटिव निकली थी। सोमवार को जारी बुलेटिन में 9 लोग पॉजिटिव बताए गए है।

करीब 194 दिन बाद कोरोना की तीसरी लहर ने आगर में दी दस्तक:नोएडा से आगर आई युवती पॉजिटिव

  आगर मालवा - आखिरकार वही हुआ जिस बात का डर था ।कोरोना की तीसरी लहर ने आगर में दस्तक दे दी है। घाटी नीचे क्षेत्र में रहने वाली एक 23 वर्षीय युवती की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। बताया जा रहा है कि वह नोएडा से आगर आई थी। स्वास्थ्य विभाग के पीआरओ ने युवती के पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। आगर में लोग अब तक बेहद लापरवाही बरत रहे थे। बाजारों में खुलेआम बिना मास्क के आवाजाही कि जा रही थी। नतीजतन करीब 194 या 196 दिन बाद पुनः आगर में कोरोना ने दस्तक दे दी है।