देशभक्ति के रंग में रंगे विवेकानंद के सोमेश्वर महादेव

 आगर मालवा(निप्र)विवेकानंद नगर स्थित श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर में महिला मंडल  द्वारा भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रंगार किया गया।

 अमृतकाल के आजादी के महापर्व की पूर्व संध्या पर श्रावण मास के सोमवार के उपलक्ष्य में महिला मंडल द्वारा देशभक्ति के रंग में रंग कर भगवान का श्रृंगार भी इन्हीं रंगों से किया गया आकर्षक श्रृंगार के साथ-साथ राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश भी महिला मंडल द्वारा दिया गया जानकारी देते हुए महिला मंडल की श्रीमती सुनीता दुबे द्वारा बताया गया की महिला मंडल के सदस्यों द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न अवसरों पर अलग-अलग प्रकार से बाबा के श्रृंगार किए जाते हैं आज के श्रृंगार में सुनीता अग्रवाल कविता भावसार, गायत्री शर्मा, श्रीमती चौरसिया, आशा बघेरवाल, मीनू शर्मा, रुचि दांगी आदि का विशेष सहयोग रहा।


Popular posts from this blog

शाही सवारी के दिन बदल जाएंगे मार्ग: बाहर जाना हो तो देखे परिवर्तित मार्ग:बाबा के दरबार पहुँचने वाले भक्त भी दे ध्यान

तवा भी बिगाड़ सकता है घर का वास्तु, जानिए रसोई में तवे का महत्व

आगर की छवि ने पहले ही प्रयास में रच दिया सफलता का इतिहास