Posts

Showing posts from December, 2023

इंदौर के ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी हुई सच:शिवराज सिंह चौहान नहीं होंगे मुख्यमंत्री:वसुंधरा भी होगी परिवर्तन का शिकार

Image
  मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा कोई और होगा।मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान नहीं होंगे मुख्यमंत्री। यह भविष्यवाणी वाणी इंदौर (मूलरूप से भैसाना)के ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश शास्त्री ने शुक्रवार 8 दिसंबर को ही कर दी थी। पंडित शास्त्री के अनुआर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान  की कुंडली मे ग्रह परिवर्तन की स्थिति पैदा कर रहे हैं। वर्तमान में कुम्भ राशि को शनि की साढ़ेसाती चल रही है। कुंडली के दशम भाव पर राहू और शनि की शत्रु दृष्टि है, जो वर्तमान पद से हटाता है। परंतु दशम भाव में सूर्य - मंगल की युति होने से केंद्र में महत्वपूर्ण पद प्राप्त होगा।शिवराज सिंह चौहान का जन्म 05/03/1959 को समय- 12:00 PM को बुदनी (म.प्र.) में हुआ। इनकी जन्म राशि मकर और प्रचलित नाम से कुम्भ राशि बनती है। वसुंधरा राजे को भी नही मिलेगी कुर्सी वसुंधरा राजे का जन्म 8 मार्च, 1953 को मुंबई में शाम 4 बजकर 45 मिनट पर हुआ था। ज्योतिष गणना के मुताबिक फिलहाल वसुंधरा राजे की जन्म कुंडली मे राहु की महादशा में बुध की अंतर्दशा है। ये दशा जून 2025 तक रहेगी। जन्म राशि वृश्चिक पर वर्तमान में राहू और शनि की शत्रु दृष्टि है, जो प

RSS के करीबी, बड़ा OBC चेहरा : डॉ मोहन यादव को MP की जिम्मेदारी देकर सबको चौंकाया

Image
  मध्य प्रदेश में नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों ने डॉ. मोहन यादव को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना है। इस महीने की शुरुआत में बीजेपी ने मध्य प्रदेश में 166 सीटें जीतकर प्रचंड जीत हासिल की थी।डॉ मोहन यादव उज्जैन जिले के उज्जैन दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य हैं। श्री यादव ने कहा कि मैं केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को बड़ी जवाबदारी दी है। आपके प्यार और सहयोग से मैं अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने का प्रयास करूंगा। भाजपा के अंदरूनी लोग मोहन यादव को एक अनुभवी राजनेता के रूप में देखते हैं, जो प्रशासनिक जटिलताओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं। जैसे ही पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए तैयार हो रही है, ओबीसी नेता को शीर्ष पद पर पदोन्नत करना एक सोची-समझी चाल के रूप में देखा जा सकता है। भोपाल में भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में 58 वर्षीय डॉ. मोहन यादव को  भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में नामित किया गया। वहीं, विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद इस्तीफा देने वाले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को नया विधानसभा अध्यक्ष नाम

आगर से भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत 13002 मतों से व सुसनेर से कांग्रेस प्रत्याशी भैरूसिंह बापू 12645 मतों से जीते

Image
  आगर-मालवा(शब्द संचार) विधानसभा निर्वाचन-2023 अन्तर्गत आगर-मालवा जिले के विधानसभा क्षेत्र-165, सुसनेर व 166, आगर(अजा) की मतगणना पॉलिटेक्निक कॉलेज आगर में जिला प्रशासन व पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।     मतगणना प्रातः 08 बजे से शुरू हुई जिसमें सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना प्रारंभ की गई, उसके आधे घंटे बाद 08ः30 बजे से ईव्हीएम की गणना प्रारंभ हुई। दोनों विधानसभा में कुल 22-22 राउण्ड में मतगणना के बाद निर्वाचन परिणाम की घोषणा रिटर्निंग अधिकारी द्वारा की गई, प्रत्येक राउण्ड व पोस्टल बैलेट की गणना के बाद विधानसभा सुसनेर  से इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी भैरोसिंह ‘‘बापू’’ तथा आगर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी माधव गेहलोत उर्फ मधु गेहलोत विजयी घोषित किए गए। विजयी प्रत्याशी  भैरोसिंह ‘बापू‘ को रिटर्निंग अधिकारी सुसनेर मिलिन्द ढ़ोके तथा मधु गेहलोत को रिटर्निंग अधिकारी आगर  सत्येन्द्र बैरवा द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।  विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-165, सुसनेर  में कुल 08 उम्मीदवार थे, जिनमें से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी  भैरासिंह