Posts

Showing posts from April, 2021

फल,सब्जी की दुकाने प्रातः 11बजे तक ही खुलेंगी:7 मई तक बड़ा लॉकडाउन:विवाह समारोह मे 10-10 व्यक्ति ही हो सकेंगे सम्मिलित

 आगर मालवा -आगर में  कोरोना के बढते संक्रमण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से कोरोना कर्फ्यू अब 7 मई तक बढ़ा दिया गया है कलेक्टर अवधेश शर्मा ने जारी किया आदेश, कोरोना कर्फ्यू में आवश्यक सेवाएं रहेगी जारी, सामूहिक कार्यक्रमों पर रहेगा पूर्णतः प्रतिबंध कोरोना कर्फ्यू सम्पूर्ण आगर मालवा जिले की राजस्व सीमा में अब दिनांक   07/05/21 की रात्रि दस बजे तक लागू  रहेगा । जारी आदेश अनुसार  फल एवं सब्जी की दुकाने  अब प्रातः 6 बजे से प्रातः 11 बजे तक खुली रहेगी । दूध विक्रय प्रातः 6 से 11बजे तक एवं सायं 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक किया जा सकेगा । विवाह समारोह में वर एवं वधु पक्ष से 10-10 व्यक्तियो की अनुमति रहेगी । अंतिम संस्कार  मे 10 व्यक्तियो से अधिक सम्मिलित नहीं हो सकेगे। सभी को कोरोना गाईडलाईन  का पालन करना अनिवार्य होगा ।अन्य प्रतिबंध पूर्व वत रहेगे ।

ब्रेकिंग न्यूज़: आज शुक्रवार को फिर 88 पॉजिटिव

  आगर मालवा- जिले में कोरोना की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। आज शुक्रवार को  88 नये कोरोना संक्रमित मिले है। संक्रमितों का कुल आंकड़ा हुआ 1348 हो गया है वही आज 1 मौत भी दर्ज की गई है। मृतको की संख्या हुई 21 हो गई है।, एक्टिव मरीजो की संख्या 516 है। करीब 25 पॉजिटीव आगर नगर के है।शेष कानड़,बडौद,नलखेड़ा,सुसनेर व  ग्रामीण अंचलों के है। आगर के विवेकानंद नगर मास्टर कॉलोनी, विनायक सिटी,छावनी, खण्डेलवाल कॉलोनी में नित्य पॉजिटिव आने का सिलसिला जारी है।

आज 55 पॉजिटिव

 आगर मालवा- जिले में गुरुवार  को कोरोना के 55 पॉजिटिव मिले है। मरीजों का आंकड़ा  1260 हो गया है। आज 1 मौत भी दर्ज की गई है। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में 126 पॉजिटिव की जानकारी दी गई है। गुरुवार को जारी बुलेटिन में 55 पॉजिटिव है मृतको को आंकड़ा 20 हो गया है । गुरुवार को 1 मौत दर्ज की गई है।

कोरोना का रिकार्ड तोड़ कहर:आज 126 पॉजिटिव

आगर मालवा- जिले में बुधवार को कोरोना के 126 पॉजिटिव मिले है। मरीजों का आंकड़ा  1205 हो गया है। आज 2 मौत भी दर्ज की गई है। जिले कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में 126 पॉजिटिव की जानकारी दी गई है। मृतको को आंकड़ा 19 हो गया है ।बुधवार को 2 मौत दर्ज की गई है। 126 में  आगर व सुसनेर में खासे पॉजिटिव है। आगर में भी अब लॉक डाउन की मांग उठने लगी है।

दूसरे दिन भी जारी रहा कोरोना का कहर:आज 56 पॉजिटिव

 आगर मालवा- कोरोना के कहर का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार के बाद को मंगलवार को भी IPL के इस सीजन में कोरोना ने अपनी फिफ्टी लगा दी।  शनिवार- रविवार के दो दिवसीय लॉक डाउन के बाद मंगलवार को भी कोरोना की धुँवाधार पारी जारी रही। लोग अब भी लापरवाही कर रहे है। अधिकतर लोग मास्क ठीक से नही लगा रहे है। प्रशासन व पुलिस कार्यवाही न करे इस हेतु खानापूर्ती के लिए  मास्क पहना जाता है। आज मंगलवार को भी सोमवार की तरह की बाजार खचाखच भीड़ थी। आगर नगर में लगभग 30 पॉजीटिव मिले है।नलखेड़ा, कानड़,बडौद के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। आज भी कई गांव में कोरोना पॉजिटिव मिले है। विवेकानंद नगर में 32 वर्षीय युवक 52 वर्ष की महिला 33 वर्षीय युवती, 35 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय युवती व 60 वर्षीय महिला पॉजिटिव है। आगर की अटल कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड कर्मचारी कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी विभाग ,वार्ड नंबर 16, वार्ड नंबर 18, वार्ड नंबर 6 ,वार्ड नंबर 17, वार्ड नंबर 21,वार्ड नंबर 4, वार्ड नंबर 1,गवलीपुरा, वार्ड नंबर 7 आदि स्थानों पर पॉजिटिव मिले है। वही ग्रामीण क्षेत्रों में गोठड़ा, सारंगा खेड़ी,

विनायक सिटी बनी हॉटस्पॉट: जिले में 51 आगरमें 29 पॉजिटिव

  आगर मालवा-सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में आगर नगर में 29 पॉजिटिव निकले है।सुसनेर में 4 बडौद में  4 व कानड़ में 2 पॉजिटिव मिले है।संक्रमण गांव- गांव तक पहुँच गया है। विवेकानंद व छावनी के बाद बडौद रोड की विनायक सिटी हॉट स्पॉट में तब्दील होती जा रही हैं। विनायक सिटी आज 6 पॉजिटिव है। यहाँ 34,29, 32 व 29 वर्षीय युवक पॉजिटिव निकले है। 33 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव आया है ।6 वर्षीय बालक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है।  विवेकानंद नगर में 75 वर्षीय पुरुष, 78 वर्षीय पुरुष,वार्ड 18 में 55 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय युवक 42 वर्षीय महिला,  26 वर्षीय युवक पॉजिटिव है। राजस्व कॉलोनी आगर में 22 व 31 वर्षीय युवक, अटल कॉलोनी में 50 व 85 वर्षीय पुरुष, अहिर मोहल्ला में 45 वर्षीय पुरुष, सीएचएमओ ऑफिस में 30 वर्षीय युवती, वार्ड नंबर 14 में 22 वर्षीय युवक, वार्ड नंबर 18 में 26 वर्षीय युवक, वार्ड नंबर 10 में 30 व 35 वर्षीय युवक ,वार्ड नंबर 19 में 29 वर्षीय युवक, ब्लॉक कॉलोनी आगर में 55 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर 18 में 55 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव है।कानड़ के वार्ड क्रमांक 4 में 65 वर्षीय पुरुष, वार्ड क्रमांक 14 में 24 वर्षी

सोमवार को कोरोना का अर्धशतक:कुल मरीज 1000 पार: 24 घण्टे में 3 मौत

 आगर मालवा- आज फिर जिले में कोरोना का तहलका हो गया। सोमवार को पॉजिटिव मरोजो का न सिर्फ अर्धशतक पूरा हो गया बल्कि 3 मौत भी जिले में दर्ज की गई।जिले में अब तक 1000 से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चके है। शनिवार- रविवार के दो दिवसीय लॉक डाउन के बाद सोमवार के हेल्थ बुलेटिन में अब तक सबसे बड़ा धमाका हो गया।सोमवार को 51 पॉजिटिव मिले है।शनिवार 10 अप्रेल को 37 व रविवार 11 अप्रेल को 24 पॉजिटिव मिले थे।इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था। संभवतः सोमवार को पॉजिटिव मरीजो की संख्या में गिरावट आएगी।मगर हुवा बिल्कुल उल्टा। सोमवार को जिले  में सबसे ज्यादा मरीज मिले। जिले अब तक 1023 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है। लोग अब भी लापरवाही कर रहे है। अधिकतर लोग मास्क ठीक से नही लगा रहे है। प्रशासन व पुलिस कार्यवाही न करे इस हेतु औपचारिक रूप से मास्क पहना जा रहा है।

आज से शुरू होगा शक्ति की आराधना का पर्व:बगलामुखी माता मंदिर रहेगा बंद

Image
  आगर मालवा (टीम शब्द संचार)। देवी की आराधना का पर्व 13 अप्रेल आज से शुरू होगा।नवरात्रि पूरे 9 दिन की रहेगी। महाष्टमी 20 अप्रेल व रामनवमी 21 अप्रेल को है। माता के भक्त माँ को रिझाने के लिए 9 दिनों तक जप,तप व व्रत में लीन रहेंगे। कई भक्त 9 दिनो तक बाल नही बनवाते है तो कई श्रद्धालु 9 दिनों तक नगें पैर रहते है। कई श्रद्धालु तो 9 दिन तक निराहार रहकर मौन व्रत तक रखते है।लालमाटी आगर सहित जिले में कई पुरातन देवी मंदिर है। इस बार भी कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण विश्व प्रसिद्ध बगलामुखी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा।  देवी मंदिरों की महत्वता को जानने के पढि़ए शब्द संचार की विशेष खबर। भगवान कृष्ण की सलाह पर महाभारत विजय  हेतु पांडवो ने की थी माँ बगलामुखी की आराधना नलखेड़ा- मां बगलामुखी मंदिर विश्वभर में प्रख्यात है। प्राचीन तंत्र ग्रंथों में 10 महाविद्याओं का उल्लेख मिलता है। उनमें से बगलामुखी एक है। मां भगवती बगलामुखी का महत्व समस्त देवियों में सबसे विशिष्ट है। विश्व में इनके 3 ही महत्वपूर्ण प्राचीन मंदिर है, जिनमें से एक नलखेड़ा में स्थित है। जहां मां बगलामुखी विराजित होती है, वह नगर प्रा

M- मेरा, A-आपका, S-सुरक्षा, K-कवच “MASK”

 आगर-मालवा- कलेक्टर  अवधेश शर्मा ने जिले में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत वायरस के विस्तार के नियंत्रण एवं जिले की जनता के बचाव एवं सुरक्षा हेतु सभी नागरिकों से घरों में रहने एवं M- मेरा,  A-आपका, S-सुरक्षा, K-कवच “MASK”  लगाने की अपील करते हुए कहा कि मास्क एवं सोशल दूरी एक-दूसरे में संक्रमण को फैलने से रोकती है।    सभी नागरिक अपनी जिम्मेदारी को समझें, स्वयं तथा परिवार के लोगों को बिना मास्क के बाहर नहीं जाने दे, सभी लोग घर से निकलने पर अनिवार्य रूप से मास्क लगायें। बार-बार हाथों को धोते रहें। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। लोगों से मिलते समय कम से कम 2 गज से अधिक की दूरी अनिवार्य रूप से अपने बीच में रखे।  बिना मास्क वालों से बात ना करें और स्वयं भी किसी से बात कर रहे हैं तो मास्क लगाएं और सामने वाले को भी अनिवार्य मास्क लगवाएं। गुटखा, तम्बाकू, पान आदि का सेवन कर किसी भी स्थान पर थूंके नहीं।      कलेक्टर ने कहा है कि नागरिक घरों से कम से कम बाहर निकलें। बुजुर्ग,  गर्भवती महिलाओं और बच्चों को बिना कारण घरों से बाहर नहीं ले जाएं और न उन्हें जाने दें। स्वयं भी अति-आवश्यक होने पर

आगर जिले में 11 दिन में बढ़कर 4 गुना हो गई कोरोना की रफ्तार

Image
 आगर मालवा-कोरोना की रफ्तार 11 दिन में बढ़कर 4 गुना हो गई है। 21 मार्च 2021 से लेकर 31 मार्च 2021 तक 53 पॉजिटिव मिले थे जबकि 1 अप्रैल 2021 से लेकर 11 अप्रैल 2021 तक 219 पॉजिटिव जिले भर में मिले है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के आंकड़े खुद यह कहानी कह रहे है। महज 11 दिन में ही कोरोना की तीव्रता 4 गुना हो गई। मार्च  2021 में इस तरह थी स्थिति 21 मार्च - 1 22 मार्च - 3 23 मार्च-  1 24  मार्च - 3 25 मार्च-  5 26 मार्च-  4 27 मार्च-  2 28 मार्च-  2 29  मार्च-  2 30  मार्च- 19 31  मार्च- 11 मार्च में कुल - 53 अप्रैल - 2021 में यह रही स्तिथि 01 अप्रैल - 8 02 अप्रैल- 7 03 अप्रैल- 7 04 अप्रैल- 9 05  अप्रैल-17 06 अप्रैल-22 07 अप्रैल-18  08 अप्रैल-22 09  अप्रैल-48 10 अप्रैल-37 11 अप्रैल-24  अप्रेल में कुल- 219

अपनी माँ के जन्मदिन के लिए एली एवराम 2 वर्षों के बाद आईं घर

Image
  वर्ष 2020 में दुनिया को प्रभावित करने वाली महामारी ने सभी क्षेत्रों को विविध तरीकों से प्रतिबंधित कर दिया है, जो अकल्पनीय हैं। आम दिनों से अलग, सभी स्टोर्स आदि से लेकर ट्रेवल और टूरिज्म की सभी सीमाओं को बंद करने वाली देश-दुनिया एक असहज ठहराव पर थी। अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने के साथ ही दुनिया भर में शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान के साथ, लोगों ने अपने परिवार और प्रियजनों के पास यानि अपने घर वापस जाना शुरू कर दिया है। ऐसी ही कहानी है एली एवराम की। सरकार द्वारा निर्धारित ट्रेवल रेस्ट्रिक्शन्स के कारण स्वीडिश एक्ट्रेस पिछले 2 वर्षों से मुंबई में थीं। हालांकि, अच्छी खबर भी उनका इंतजार कर रही थी। अपनी माँ के जन्मदिन के अवसर पर, उन्हें सबसे खास उपहार देने के रूप में एली उड़ान भरकर स्वीडन के लिए रवाना हुईं। हरफनमौला एक्ट्रेस ने 2 वर्षों के अंतराल के बाद अपने घर वापस जाने के दौरान अपनी रोमांचक यात्रा को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के माध्यम से शेयर किया और उनके चेहरे पर जो खुशी है, वह वास्तव में देखने लायक है। एली की हालिया आउटिंग से अलग उन्होंने आमिर खान के साथ हरफन मौला और सलमान युसूफ खान के साथ

जिले में 24 आगर में 12 पॉजिटिव

 आगर मालवा-आगर में कोरोना पॉजिटिव मिले का सिलसिला बदस्तूर जारी है। जिले में आगर और सुसनेर के बाद कानड़ और बडौद में मरीज मिल रहे हैं। 11 अप्रैल के बुलेटिन में जिले में 24 पॉजिटिव मिले है ।वही एक मौत हुई है। रिकॉर्ड के अनुसार मौत का आंकड़ा 14 हो गया है। आगर नगर में आज भी 12 पॉजिटिव मिले है वही बडौद में 8 पॉजिटिव मिले है।  रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार वार्ड नंबर 11 आगर में 33 व 24 वर्षीय युवक, विनायक सिटी  में 57 वर्षीय पुरुष, छावनी कोतवाली के सामने 48 वर्षीय पुरुष, अटल कॉलोनी 40 वर्षीय पुरुष, वार्ड 18 विवेकानंद नगर 56 वर्षीय महिला, विनायक सिटी आगर 55 वर्षीय महिला, खंडेलवाल कॉलोनी में 30 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर 22 विवेकानंद नगर 45 वर्षीय पुरुष, ब्लॉक कॉलोनी आगर 38 वर्षीय पुरुष व अगर में एक अन्य 38 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव है। चूड़ी बाजार रोड पर 28 वर्षीय युवक पॉजिटिव है।मंत्री कॉलोनी बडौद में 35 वर्षीय युवती, 58 वर्ष की महिला, 63 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय युवक पॉजिटिव है। बडौद के वार्ड क्रमांक 1में 41 वर्षीय पुरुष ,वार्ड क्रमांक 2 में 9 वर्षीय बालक ,वार्ड नंबर

सरकार और समाज मिलकर लड़ें कोरोना से: ऑक्सीजन आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता,90 प्रतिशत ऑक्सीजन अस्पतालों के लिए सुरक्षित, शेष 10 प्रतिशत उद्योगों को :सभी जिलों में होगी सीटी स्केन की व्यवस्था

Image
 आगर-मालवा-, मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जब तक कोरोना पूरी तरह नियंत्रित नहीं होता, सरकार और समाज को मिलकर लड़ना होगा। जन सहयोग से ही इस संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री  विश्वास सारंग भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी, अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। कई बार कमी की खबरों के संदर्भ में संग्रहण की प्रवृति बढ़ जाती है। कालाबाजारी और संग्रहण पर कठोर कार्यवाई की जाएगी। वर्तमान में 180 लाख में टन उपलब्धता है। आज गुजरात के मुख्यमंत्री से भी मध्यप्रदेश के लिए अतिरिक्त ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए चर्चा की है। नब्बे प्रतिशत ऑक्सीजन अस्पतालों के लिए सुरक्षित कर दी गई है। उद्योगों को दस प्रतिशत ऑक्सीजन ही दी जायेगी। कोरोना संक्रमित रोगियों के लिए प्राथमिकता से आक्सीजन की व्यवस्था रहेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी जिलों में सीटी स्केन की व्यवस्था जल्द से जल्द की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री  चौहान आज मंत्रालय से वीडियो कांफ्रेंस द्वारा जिलों के क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप्स के सदस्यों  से चर्चा

विकराल होने लगा है कोरोना: आज फिर 37 पॉजिटिव 2 मौत: आगर नगर में आज फिर 16 केस मिले

 आगर मलवा- कोरोना अब विकराल रूप धारण करता जा रहा है।शनिवार को भी 37 पॉजिटिव मिले हैं। आगर नगर में 16, सुसनेर में 9, बडौद में 5 और कानड़ में 2 पॉजिटिव मिले है।शेष मरीज ग्रामीण क्षेत्र के है। आज जिले में कोरोना से दो मौतें भी हुई है। इस बात का जिक्र हेल्थ बुलेटिन में भी किया गया है। गौरतलब रहे कि शुक्रवार को जिले में 48 पॉजिटिव आए थे।  शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आगन नगर में 16 पॉजिटिव मिले हैं। विवेकानंद नगर आगर में 45 वर्षीय महिला, मास्टर कॉलोनी में 40 वर्षीय महिला, मास्टर कॉलोनी में 29 वर्षीय युवक, विवेकानंद नगर में 20 वर्षीय युवक पॉजिटिव है। डी एच आगर में 29 वर्षीय महिला, पटमागली में 65 वर्षीय पुरुष, वार्ड क्रमांक 9 में 65 वर्षीय महिला, सुतार मोहल्ला में 25 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 23 में 48 वर्षीय पुरुष, पुलिस कॉलोनी आगर में 8 वर्षीय बालक, टिल्लर कॉलोनी आगर में 20 वर्षीय युवक, पुलिस कॉलोनी आगर में 28 वर्षीय युवक ,डी एच  में 26 वर्षीय युवती, एकता नगर में 29 वर्षीय पुरुष व विनायक सिटी में 32 वर्षीय युवक पॉजिटिव है। सुसनेर के वार्ड नंबर 4 में 50 वर्षीय पुरुष,वार्ड नंबर 11 में

कोरोना पॉजिटव 2 मरीजो की मौत:प्रोटोकाल के तहद हुवा अंतिम संस्कार

 आगर मालवा- शनिवार को कोरोना पॉजिटिव 2 मरीजों की मौत हो गई।जिनका अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकाल के तहत आगर के मुक्तिधाम पर किया गया।सूत्र बताते है कि एक शव सुबह जबकि एक दोपहर में श्मशान भेजा गया था।तहसीलदार दिनेश सोनी की मौजूदगी में मृतकों के अंतिम संस्कार किए गए। मृतको में 1 महिला और 1 पुरुष शामिल है।स्वास्थ  विभाग के जिला मीडिया अधिकारी ने पुष्टि की है

शांति और सकीना के बीच कौन बनेगा बजरिया का मास्टर शेफ?

Image
  एण्डटीवी के शो और भई क्या चल रहा है? का आगामी एपिसोड आपकी भूख मिटाने और स्वादिष्ट खाने से आपका पेट भरने और आपको हर तरह से हंसाने का वादा करता है। खाना जीने के लिए बहुत जरूरी है और यह भरपूर एनर्जी भी देता है। लेकिन भोजन एक ऐसी चीज है जो हमारी कई करीबी भावनाओं से भी जुड़ा है, खुशी उन्ही भावनाओं में से एक है। इस हफ्ते का एपिसोड दर्शकों के लिए यही चीज लेकर आ रहा है- खाना, मस्ती और हंसी। इंसान के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर जाता है ष्और इस बार और भई क्या चल रहा हैष् में नोकझोंक खाने पे है। पारो(सिमरन अवस्थी) गलती से मिश्रा (अंबरीश बॉबी)और मिर्जा(पवन सिंह)का टिफिन बदल देती है और वो दोनों एक-दूसरे का खाना खाकर खत्म कर देते हैं। शीर और खीर खा कर जैसे मिश्रा और मिर्जा के पेट को ही नहीं, आत्मा को भी शांति मिल गई हो। वो दोनों अपनी-अपनी पत्नियों के सामने खाने की तारीफ करते हैं। अब उन्हें ना ही भगवान और ना ही खुदा बचा सकता था। शांति (फरहाना फातिमा) और सकीना (अकांशा शर्मा) एक-दूसरे की तारीफ बिलकुल नहीं बर्दाश्त कर सकती और वो दोनों अपने-अपने आदरणीय पतियों की जिंदगी नरक बना देती हैं। वो रात को खान

आगर में कोरोना का बड़ा ब्लास्ट: जिले में 48 व आगर नगर में 27 पॉजिटिव

 आगर मालवा-कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। दो दिन के लॉकडाउन के पहले जिले में कोरोना विस्फोट हो गया। आज फिर 48  पॉजिटिव निकले है।  आगर नगर में करीब 27 ,कानड़ में 3 सुसनेर में 5 पॉजिटिव है। वही ग्रामीण क्षेत्रो में भी पॉजिटिव निकले है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार  आज आगर नगर मे 27 पॉजिटिव है ।जबकि जिले में 48 पॉजिटिव निकले है। मास्टर कॉलोनी एक बार फिर हॉट स्पॉट बन गई है आज 7 पॉजिटिव निकले है। मास्टर कॉलोनी में 60 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय पुरुष ,58 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय युवक ,30 वर्षीय महिला,23 वर्षीय युवक पॉजिटिव है। शहर की सबसे बड़ी कॉलोनी कोरोना की चपेट में है ।घरों के बाहर न तो सूचना चस्पा की जा रही है और नही बेरिकेट लगाए गए। पुराने अस्पताल के पास 29 वर्षीय युवक,उज्जैन रोड पर 30 वर्षीय युवक, नाना बाजार आगर में 65 वर्षीय पुरुष ,अटल कॉलोनी आगर में 30 वर्षीय युवक, खंडेलवाल कुआं रोड पर 10 वर्षीय युवती, छावनी आगर में 70 वर्षीय महिला,ब्लॉक कॉलोनी कॉलोनी में 31 वर्षीय महिला, छावनी में 53 वर्षीय महिला,45 वर्षीय पुरुष,व40 वर्षीय महिला पॉजिटिव है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 62 वर्षी

आज फिर 22 पॉजिटिव,आगर के अन्य इलाकों में पहुँचा कोरोना

 आगर मालवा-कोरोना की गति रुकने का नाम ही नही ले रही है।  आज फिर 22 पॉजिटिव निकले है। आगर नगर में 8 जबकि कानड़ में 3 पॉजिटिव है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार  आज आगर नगर में 8 पॉजिटिव है ।जबकि जिले में 22 पॉजिटिव निकले है। राहत वाली खबर यह है कि हॉट स्पॉट में तब्दील हो चुकी मास्टर कॉलोनी में आज कोई भी पॉजिटिव नही मिला है।मगर बेचैन करने वाली बात यह है कि नगर के अन्य इलाकों में कोरोना फैलने लगा है। आज आगर के जिला चिकित्सालय में 25 वर्षीय महिला,कोतवाली में 41 वर्षीय पुरुष, वार्ड 16 में 65 वर्षीय महिला व 36 वर्षीय पुरुष,अटल कॉलोनी में 19 वर्षीय महिला व ,20 वर्षीय युवक,  वार्ड 20 में 35 वर्षीय महिला, अयोध्या बस्ती में 18 वर्षीय युवक पॉजिटिव है। बडौद बरडा बरखेड़ा में 20 व 19 वर्षीय युवक,ग्राम अम्बा बडौद में 20 वर्षीय युवक, ग्राम खजूरी बडौद में 60 वर्षीय पुरुष,ग्राम मदकोटा में 60 वर्षीय पुरुष,ग्राम खेजड़ी में 45 वर्षीय पुरुष,ग्राम सुदवास में 47 वर्षीय पुरुष, सुसनेर के वार्ड 11 में 65 वर्षीय महिला, नलखेड़ा में 32 वर्षीय महिला,मुख़र्जी मार्ग नलखेड़ा पर 65 वर्षीय महिला व वार्ड 4 में 73 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई के ग्राहकों के लिये लेकर आया हरित ऊर्जा

Image
 सभी ग्राहकों के लिये व्यक्तिपरक ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस (हरित ऊर्जा समाधानों) की पेशकश #GreenEnergyforAdaniCustomers अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (एईएमएल) वर्ष 2023 तक कुल बिजली का 30 प्रतिशत अपारंपरिक स्रोतों से    सोर्स करेगा। एमईआरसी की मंजूरी के बाद ठेके मिल चुके हैं - इसके अलावा, ग्रीन एनर्जी (हरित ऊर्जा) के एक बड़े कम्पोनेंट के साथ अतिरिक्त 1000 मेगावाट का प्रस्ताव एमईआरसी को मंजूरी के लिये दिया गया है - एईएमएल एमईआरसी द्वारा अनुमोदित योजना और हरित अपारंपरिक ऊर्जा की सोर्सिंग बताने वाले हरित ऊर्जा प्रमाणपत्रों के माध्यम से मुंबई के सभी ग्राहकों के लिये ग्रीन एनर्जी के लचीलेपन की पेशकश कर रहा है। - थिंक ग्रीन एनर्जी, थिंक अदाणी... मुंबईकरों को एईएमएल द्वारा ग्रहण की जा रही ग्रीन पावर के बड़े हिस्से का फायदा होगा 7 अप्रैल 2021: मुंबई का सबसे बड़ा बिजली वितरक अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (एईएमएल) मुंबई द्वारा ग्रीन एनर्जी (हरित ऊर्जा) को अपनाये जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।  ग्राहकों के रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़े लक्ष्यों और आकांक्षाओं की पूर्ति के लिये एईएमएल मुंबई ग

बेकाबू हुवा कोरोना,आज फिर 18 पॉजिटिव:मास्टर कॉलोनी बानी हॉट स्पॉट:2 बालक भी संक्रमित

 आगर मालवा कोरोना बेकाबू होता जा रहा है आज फिर 18 पॉजिटिव निकले है।कल 22 पॉजिटिव थे। बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार  आज आगर नगर में 9 पॉजिटिव है ।जबकि जिले में 18 पॉजिटिव निकले है। मास्टर कॉलोनी हॉट स्पॉट बनती जा रही है। आज 42 वर्षीय पुरुष,52 वर्षीय  महिला,6 वर्षीय  बालक,30 वर्षीय  युवती सहित 4 पॉजिटिव है।विनायक सिटी में 2 पॉजिटिव मिले है।38 वर्षीय  महिला व 40 वर्षीय पुरुष। डी एच में 31 वर्षीय पुरुष, वार्ड 16 छावनी में 44 वर्षीय व वार्ड 23 में 58 वर्षीय  पुरुष पॉजिटिव है।चांदनगांव में आज भी 25 वर्षीय  युवक पॉजिटिव है।बडौद में 4 पॉजिटिव निकले है।28 व 27 वर्षीय पुरुष,जबकि वार्ड नं 8 बडौद में 45 वर्ष की 2 महिलाएं पॉजिटिव है।सुसनेर में 12 वर्षीय  बालक,व ग्राम बढ़िया सुसनेर में 27 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव है। नलखेड़ा के वार्ड 13 में 65 वर्षीय  महिला व 30 वर्षीय प्रायवेट बैंक कर्मी पॉजिटिव निकला है।

कोरोना से एक और मौत:विवेकानंद नगर के रहवासी ने उज्जैन में दम तोड़ा

 आगर मालवा-कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की  बुधवार को उज्जैन  में मौत हो गई है।  परिवार से जुड़े सूत्रों के अनुसार विवेकानंद कालोनी में निवास करने वाले एक व्यक्ति की रिपोर्ट तीन दिन पहले ही पॉजिटिव आई थी।उन्हें उपचार हेतु उज्जैन ले जाया गया था।जहाँ उपचार के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल  पुष्टि नही की है। गौरतलब रहे कि पिछले बुधवार को भी इंदौर में 2 व कल मंगलवार को भी विनायक सिटी की एक महिला की मौत हुई थी।

सिद्धार्थ निगम अपने भाई अभिषेक निगम के साथ नज़र आएंगे सोनी सब के ‘हीरो -गायब मोड ऑन’ मेंतैयार हो जाइये इस दोहरे रोमांच के लिए!

Image
  पर्दे पर जोशीले और करिश्माई व्यक्तित्व ने सिद्धार्थ निगम और अभिषेक निगम को फैन्स  के बीच काफ़ी लोकप्रिय बना दिया है। अब निगम ब्रदर्स एक साथ सोनी सब के शो ‘हीरो-गायब मोड ऑन’ के आगामी एपिसोड में नज़र आयेंगे।  सोनी सब के फैंटेसी शो ‘हीरो- गायब मोड ऑन’ के रोमांचकारी एक्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस रोमांच को और बढ़ाने के लिए टीवी जगत के चहेते सितारे सिद्धार्थ निगम सोनी सब शो पर वापसी कर रहे हैं।  सिद्धार्थ की वापसी से पूरी कहानी को एक नयी दिशा मिलेगी। आगामी एपिसोड्स नये मिशन, नयी चुनौतियों और साथ में मज़ेदार एक्शन सीक्वेंीस से भरपूर होने वाला है। दर्शकों को एक रोमांचक सफर पर जाने का मौका मिलेगा और वे दिल थामकर बैठे रहने के लिये मजबूर हो जायेंगे।  सिद्धार्थ की वापसी से, शो में कुछ शानदार मोड़ देखने को मिलेंगे। दोनों भाइयों को एक साथ परदे पर देखना बहुत ही दिलचस्प और मज़ेदार होने वाला है। यह किसी जादू से कम नहीं होगा और दर्शकों का रोमांच एक अलग ही स्तलर पर पहुंचने वाला है। सिद्धार्थ शो की शानदार कास्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जिसमें पहले से ही मनीष वाधवा और नितेश पाण्डे जैसे कई मंझे हु

आखिर कब थमेगा इमारतों पर चलते बुलडोजर का सिलसिला?": अतुल मलिकराम

Image
 देश-दुनिया पीछे मुड़े बिना निरंतर तरक्की करने को कदम बढ़ा चली है। बड़ी संख्या में कई विकासशील देश अब विकसित देश की उपाधि प्राप्त करने की प्रतिस्पर्धा का अहम् हिस्सा हैं। लेकिन कहते हैं न कि बड़ी-बड़ी कामियाबियों के बाद भी कोई न कोई कसर रह जाती है। ऐसी ही एक बहुत बड़ी कमी लिए खड़ा है भारत। जी हाँ, रुपयों और मेहनत के मूल्य को नकारते हुए देश में कई ऐसे कार्यों को अंजाम दिया जाता है, जिन पर यदि विराम लग जाए, तो वास्तव में भारत अतुलनीय बन जाएगा।       अतुल मलिकराम कहते हैं कि हमारे देश में कई वर्षों से टूट-फूट का शिकार होती सड़कों को करोड़ों रुपयों की लागत से बनाया जाता है। कुछ दिन भी गाड़ियाँ इन पर राहत से दौड़ नहीं पाती हैं, और बनी बनाई सड़कों पर फिर तोड़-फोड़ शुरू कर दी जाती है। इसका कारण यह है कि किसी विशेष प्रकार की लेन या ड्रैनेज लाइन उस सड़क में डालना रह जाती है। यदि बेहतर रूप से पहले ही प्लानिंग कर ली जाए, तो पुनःनिर्माण की मानसिकता से पीड़ित तत्वों को तोड़-फोड़ करने की आवश्यकता ही न हो। एक अन्य बेहद महत्वपूर्ण उदाहरण यह भी है कि वर्षों की कमाई और कड़ी मेहनत से बनाया गया ऊँचा-पूरा भवन या मकान पल भर म

मंगलवार को फिर फटा कोरोना बम:आज 22 पॉजिटिव

 आगर मालवा-  आगर में एक बार फिर कोरोना बम फूटा।मंगलवार को 22 पॉजिटिव है ।जबकि सोमवार शाम को आई रिपोर्ट में 17 पॉजिटिव निकले थे।। मास्टर कालोनी  आज भी पॉजिटिव है।अकेले आगर नगर में आज फिर 10 पॉजिटिव निकले है।कल भी यह संख्या 11 थी। आगर में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है। सोमवार को 11 पॉजिटिव की कहानी मंगलवार को भी बदस्तूर जारी रही।मंगलवार शाम को जारी हेल्थ बुलेटिन में आगर नगर में 10 पॉजिटिव निकले है। सुसनेर में 2, ग्राम जमुनिया में 3,ग्राम चांदन गांव में 3 ,ग्राम धारू खेड़ी में दो, बड़ोद में 1 ग्राम मंगवा लिया में 1 पॉजिटिव निकला है। आज यहा निकले इतने पॉजिटिव  मंगलवार शाम को जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार विवेकानंद नगर में 28 वर्षीय युवती, झंडा चौक छावनी में 18 वर्षीय युवती,माली खेड़ी रोड आगर निवासी55 वर्षीय महिला, टिल्लर कॉलोनी आगर में 57 वर्षीय पुरुष, खंडेलवाल कॉलोनी में 16 वर्षीय युवक,डी एच आगर में 35 वर्षीय पुरुष, एकता नगर  में 36 वर्षीय पुरुष, डी एच आगर में  31 वर्षीय पुरुष,पटेलवाड़ी  में 51 वर्षीय पुरुष, पुलिस लाइन छावनी में 38 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव है। सुसनेर के

कोरोना से फिर एक मौत:आज ही रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

 आगर मालवा- आज आगर में कोरोना से फिर एक मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने महिला की मौत होने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि आज सुबह ही उक्त महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला की तबीयत पिछले दो-तीन दिनों से खराब थी। वही सांस की बीमारी से वह पूर्व से ही ग्रसित थी  ऐसे में कोरोना महिला के लिए काल बन गया।आज सुबह ही महिला कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और कोविड सेंटर में उपचार के दौरान विनायक सिटी में रहने वाली 42 वर्ष की महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला के पति शिक्षक है। सनद रहे कि कल भी शिक्षा विभाग में कुछ लोग पॉजिटिव आए हैं। लगातार फेल रहे हैं संक्रमण के बावजूद लोग लापरवाह बने हुए हैं। विवेकानंद नगर में  भी कल कुछ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बताया जा रहा है कि इन पॉजिटिव में से कुछ लोग लगातार सार्वजनिक  जगहों पर सक्रिय थे। ऐसे में संक्रमण आगे जाकर विकराल रूप भी ले सकता है। स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जाए ताकि अन्य लोग संक्रमित होने से बच सकें।

ऊषा इंटरनेशनल ने लगातार आठवें साल मुंबई इंडियंस के साथ अपनी साझेदारी बरकरार रखी

Image
6 अप्रैल 2021:  भारत की प्रमुख कंज्यूामर ड्यूरेबल्सट कंपनियों में से एक ऊषा इंटरनेशनल ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ आधिकारिक पार्टनर के तौर पर लगातार आठवें साल अपनी साझेदारी बरकरार रखी है। यह टूर्नामेंट की शुरुआत चेन्नई में 9 अप्रैल 2021 को होगी, जिसमें इस खिताब की चैंपियंस मुंबई इंडियंस का काफी जोरदार और रोमांचक मैच होगा। इस टूर्नामेंट का 14वां संस्करण भारत के 6 शहरों, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में खेला जाएगा। इस संस्करण में कुल 56 लीग मैच होंगे, जिसमें कोई भी टीम अपने घरेलू मैदान पर नहीं खेलेगी। खिलाड़ियों को कोराना काल में यात्रा कम करनी पड़े और कम जोखिम उठाना पड़े इसके लिए हरेक टीम के मैच का शेड्यूल कुछ इस तरह बनाया गया है कि लीग स्टेज के दौरान हर टीम को केवल तीन बार यात्रा करनी होगी। इस साझेदारी के एक हिस्से के रूप में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के कैप के बाहरी भाग और हेलमेट पर ऊषा का लोगो देखा जा सकेगा। इसके अलावा मैच में टॉस के दौरान यह लोगो मैट पर भी दिखाई देगा। इस साल ऑनलाइन और टीवी के दर्शकों की जरूरत को पूरा करने की तैयारी कर ली गई है।

सादगीपूर्ण अंदाज में मनाया डॉ मकवाना का जन्मदिवस:जगह जगह हुवा स्वागत

Image
  आगर मालवा- सेवाभावी व्यक्तित्व के धनी डॉक्टर मोहन मकवाना ने कल सोमवार को अपना जन्म दिवस सादगी पूर्ण अंदाज में मनाया। र मालवा- सेवाभावी व्यक्तित्व के धनी डॉक्टर मोहन मकवाना ने कल सोमवार को अपना जन्म दिवस सादगी पूर्ण अंदाज में मनाया। भाजपा ग्रामीण व अजा मंडल के पूर्व महामंत्री, सेवाभावी व्यक्तित्व के धनी व मातारानी के परम भक्त डॉ मोहन मकवाना किसी परिचय का मोहताज नही है। पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुवे सम्पूर्ण विधानसभा में खासी पैठ बना चुके है।कल उनका जन्म दिवस समर्थकों,मित्रो रिश्तेदारो व परिचितों द्वारा बेहद सादगी पूर्ण वातावरण बनाया गया।  पिपलोन,तनोडिया व ग्रामीण क्षेत्रो में दर्जनों स्थान पर स्वागत किया गया। सनद रहे कि गत वर्ष लॉकडाउन के दौरान अस्थाई रूप से उप कृषिमंडी तनोडिया, छात्रावास में प्रशासन द्वारा रोके गए मजदूरों को श्री मकवाना द्वारा जन्म दिवस पर भोजन करवाया गया था। उनकी सोच थी कि जन्म दिवस पर होटल में जाकर पार्टी तो हर कोई कर लेता है।मगर उस वक्त परिस्थिति के मारे बेसहारा मुसाफिरों को अपनत्व बाटना है। पिपलोन के 80 परिवारों को भी भोजन वितरण किया गया था। इस नवाचा

आगर में फिर हुवा कोरोना ब्लास्ट: जिले में 17 व आगर नगर में 11 पॉजिटिव

  आगर मालवा- आज फिर आगर में कोरोना ब्लास्ट हो गया। सोमवार शाम को आई रिपोर्ट में 17 पॉजिटिव निकले है।अकेले मास्टर कालोनी में 5 पॉजिटिव है जबकि नगर की अन्य बस्तियों में भी पॉजिटिव मिले है।आज आगर नगर में ही 11 पॉजिटिव निकले है। वही चौंकाने वाली बात यह है कि बच्चे भी पॉजिटिव निकल रहे हैं। इतना होने के बाद भी लोग सुधरने का नाम ही नही ले रहे है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 अप्रैल सोमवार शाम को जारी किए गए स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार विवेकानंद नगर में 43 वर्षीय पुरुष, 38 वर्षीय महिला, 57 वर्षीय पुरुष, 24 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव है। आगर की खंडेलवाल कॉलोनी में 32 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय पुरुष ,ब्लॉक कॉलोनी आगर में दो बच्चे, छावनी आगर में 60 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव निकले है। विनायक सिटी आगर में भी 22 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव आया है। आगर शहर में 11 पॉजिटिव है।बड़ागांव में 22 वर्षीय पुरुष ,ग्राम धरोला में 30 वर्षीय महिला ग्राम कानखेड़ी में 16 वर्षीय महिला, ग्राम मंगवालिया में 30 वर्षीय पुरुष, नलखेड़ा में 62 वर्षीय महिला ,बड़ोद के वार्ड क्रमांक 1में 24 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव निकला है। नगर में लोग

दर्दनाक हादसा:गेट पर खड़े होकर बात कर कंडकर चलती बस से गिरे:एक कि मौत एक घायल

Image
आगर -मालवा - आज दोपहर सुसनेर मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया।ग्राम बैजनाथ निपानिया के समीप चलती बस से गेट पर खड़े दो कंडकर गिर पड़े। हादसे में एक कि मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर है।   जिला चिकित्सालय चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को एक यात्री बस का कंडक्टर सुसनेर बस स्टैंड से सिटीजन बस में चढ़ा था। वह बस के गेट पर खड़े होकर सिटीजन बस के कंडक्टर से बात करने लगा।तभी अचानक बात करते हुए दोनों कंडक्टर चलती बस से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को बस से ही तत्काल जिला अस्पताल लाया गया।जहा सिटीजन बस के सुसनेर निवासी कंडक्टर रविन्द्र उर्फ रमेश भावसार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।वहीं एक अन्य कंडक्टर मोहित पिता विक्रमसिंह ठाकुर निवासी इंद्रा नगर उज्जैन का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।आगर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

प्रेम, योग और मेरे पसंदीदा सॉन्ग के मिश्रण से बना है 'जलने में है मजा': श्वेता शेट्टी

Image
सॉन्ग के बारे में बात करते हुए श्वेता शेट्टी कहती हैं, "जलने में है मजा एक लव सॉन्ग है, जो मेरे दिल के बेहद करीब है। इसकी लिरिक्स मुझे बेहद पसंद है क्योंकि इसमें दिल की गहराई तक प्रेम तथा भावना का समावेश है। इसकी हर एक लाइन आपको भावनाओं की लहरों में बहने को मजबूर कर देगी। मैं जब भी यह सॉन्ग सुनती थी, तो मन में एक ही ख्याल आता था, कि एक न एक दिन मैं भी इस पर काम करुँगी। 21 वर्षों बाद ही सही, आखिरकार वह दिन आ ही गया, जब मैं इसे पुनर्निर्मित करने में सक्षम हुई हूँ। जहाँ एक ओर दुनिया महामारी से गुजर रही थी, तब मैंने इस सॉन्ग की उम्दा शुरुआत की। इस सॉन्ग को प्लान करते समय मैंने निश्चित नियम नहीं बनाए, बस यह बनता गया और मैं इसमें बहती गई। इसी का परिणाम है कि 'जलने में है मजा' आज आपके सामने है।"  कंटेम्परेरी डांस के बारे में वे कहती हैं, "यह डांस देखने में जितना सुहाना लगता है, असल में उतना ही भयानक है। इसकी एक-एक स्टेप अपने में बहुत सारी प्रैक्टिस लेकर आती है। चूँकि मैं निरंतर योग करती हूँ, मुझे इसे सिखने में कुछ कम परेशानी हुई। 3 फीट की ऊंचाई से अपने सिर को नीचे लेकर

अब डराने लगा है कोरोना: 15 दिन में 84 पॉजिटिव:रविवार को मिले 9 संक्रमित

आगर-मालवा। आगर में भी कोरोना रफ्तार पकड़ने लगा है। आज रविवार को आगर में 9 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव है। शनिवार को लगभग सभी पॉजिटिव आगर से थे।आज बडौद,कानड़,चांदनगाव के अलावा 1 पॉजिटिव आगर से है।कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम ही नही ले रही है। 5 से ज्यादा मरीज प्रतिदिन जिले में मील रहे है। 15 दिन में 84 पॉजिटिव मिल चुके है।   4 अप्रेल को यहाँ मिले 9 पॉजिटिव    35 वर्षीय महिला (वार्ड नंबर 5 कानड़),80 वर्षीय पुरुष (ग्राम चांदनगांव),50 वर्षीय महिला (ग्राम चांदनगांव )24 वर्षीय पुरुष (ग्राम बिजाना),50 वर्षीय पुरुष (वार्ड क्रमांक 15, कायस्थ मोहल्ला बडौद),42 वर्षीय महिला (वार्ड नंबर 15, कायस्थ मोहल्ला बडौद),22 वर्षीय पुरुष (वार्ड नंबर 2, मंडी कॉलोनी बडौद),20 वर्षीय पुरुष (वार्ड नंबर 2, मंडी कॉलोनी बडौद),27 वर्षीय पुरुष (मास्टर कॉलोनी आगर)   आधे माह में मिले 84 पॉजिटिव   स्वास्थ विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 21 मार्च को 1 पॉजिटिव ,22 मार्च को 3 पॉजिटिव ,23 मार्च को 1 पॉजिटिव, 24 मार्च को 3 पॉजिटिव ,25 मार्च को 5 पॉजिटिव ,26 मार्च को 4 पॉजिटिव, 27 मार्च को 2 पॉजिटिव, 28 मार्च को 2 पॉजिटिव

राउडी रक्षक और वेंकी मामा जैसी ब्लॉकबस्टर्स के साथ ज़ी सिनेमा लेकर आया है एक शानदार वीकेंड लाइनअप!

Image
राउडी रक्षक और वेंकी मामा जैसी ब्लॉकबस्टर्स के साथ ज़ी सिनेमा लेकर आया है एक शानदार वीकेंड लाइनअप! देखिए राउडी रक्षक और वेंकी मामा का प्रीमियर, क्रमशः 3 अप्रैल को रात 8 बजे और 4 अप्रैल को रात 8 बजे, ज़ी सिनेमा पर हर घर में ब्लॉकबस्टर फिल्मों का अनुभव जगाने का वादा पूरा करते हुए ज़ी सिनेमा दो सुपरहिट फिल्में - राउडी रक्षक और वेंकी मामा दिखाने जा रहा है, जो एक परफेक्ट वीकेंड एंटरटेनर्स हैं। एक्शन थ्रिलर ‘राउडी रक्षक’ में सुपरस्टार सूर्या और जाने-माने एक्टर मोहनलाल लीड भूमिकाओं में हैं, जिनके साथ आर्या, बोमन ईरानी और साएशा ने भी महत्वपूर्ण रोल किए हैं। इसके बाद एक्शन से भरपूर कॉमेडी फिल्म ‘वेंकी मामा’ दिखाई जाएगी, जिसमें वेंकटेश दग्गुबती और नागा चैतन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं। तो आप भी ज़ी सिनेमा पर शनिवार, 3 अप्रैल को रात 8 बजे फिल्म ‘राउडी रक्षक’ और रविवार, 4 अप्रैल को रात 8 बजे वेंकी मामा का प्रीमियर देखना ना भूलें। के.वी. आनंद के निर्देशन में बनी राउडी रक्षक एक जबर्दस्त पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर है, जो स्पेशल एजेंट (सूर्या) की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। उसे भारत के प्रधानमंत्र

उज्जैन के पाटीदार हॉस्पिटल में लगी भीषण आग:

उज्जैन। जीरोपाइंट ब्रिज के पास स्थित पाटीदार हास्पिटल की दूसरी मंजिल स्थित प्रायवेट वार्ड में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुआं इतना भयावह था कि अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिये यहां वहां भागने लगे। आग से झुलसे 4 लोग गंभीर है। आधा दर्जन से अधिक मरीजों के झुलसने और घायल होने की पुष्टि हो पाई है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की एक दर्जन दमकलें आग पर काबू पाने के प्रयास में लगी, जबकि झुलसे मरीजों को माधवनगर और जिला अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। पाटीदार अस्पताल की दूसरी मंजिल पर प्रायवेट वार्ड स्थित है। सुबह 11.30 बजे बाद प्रायवेट वार्ड से धुआं निकलते लोगों ने देखा। अस्पताल स्टाफ ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था जिससे अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में अफरा तफरी फैल गई। कुछ लोग दूसरी मंजिल से भागकर नीचे की ओर आये तो कुछ लोग घबराहट में दूसरी मंजिल से तीसरी मंजिल की ओर भागे और वहां से पास की बिल्डिंग पर छलांग लगा दी। आग की लपटें चौथी मंजिल तक पहुंच चुकी थी।

पाटीदार हॉस्पिटल में लगी भीषण आग:आधा दर्जन से अधिक मरीजो के झुलसने के समाचार: कलेक्टर-एसपी पहुंचे

Image
उज्जैन। जीरोपाइंट ब्रिज के पास स्थित पाटीदार हास्पिटल की दूसरी मंजिल स्थित प्रायवेट वार्ड में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुआं इतना भयावह था कि अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिये यहां वहां भागने लगे। आग से झुलसे 4 लोग गंभीर है। आधा दर्जन से अधिक मरीजों के झुलसने और घायल होने की पुष्टि हो पाई है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की एक दर्जन दमकलें आग पर काबू पाने के प्रयास में लगी, जबकि झुलसे मरीजों को माधवनगर और जिला अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। पाटीदार अस्पताल की दूसरी मंजिल पर प्रायवेट वार्ड स्थित है। सुबह 11.30 बजे बाद प्रायवेट वार्ड से धुआं निकलते लोगों ने देखा। अस्पताल स्टाफ ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था जिससे अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में अफरा तफरी फैल गई। कुछ लोग दूसरी मंजिल से भागकर नीचे की ओर आये तो कुछ लोग घबराहट में दूसरी मंजिल से तीसरी मंजिल की ओर भागे और वहां से पास की बिल्डिंग पर छलांग लगा दी। आग की लपटें चौथी मंजिल तक पहुंच चुकी थ

आज आगर नगर में आधा दर्जन पॉजिटिव:आवर में भी मिला एक केस

आगर मालवा-आज फिर जिले में 7 कोरोना संक्रमित मिले है।आज अधिकतर पॉजिटिव आगर से है।विवेकानंद नगर में लगातार पॉजिटिव आ रहे मगर लोगो के जानकारी न होने की वजह से बड़ी दुविधाजनक स्थिति निर्मित हो जाती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 6 आगर में शनिवार को 4 पुरुष, 2 महिला जबकि 1 पुरुष ग्राम आवर में पॉजिटिव मिला है।आगर की हम्माल गली से 49 वर्षीय पुरुष, बैजनाथ कॉलोनी से 33 वर्षीय पुरुष, झंडा चोक छावनी से 45 वर्षीय महिला, 28 एवं 27 वर्षीय युवक मास्टर कॉलोनी से, खंडेलवाल कॉलोनी छावनी से 32 वर्षीय महिला एवं ग्राम आवर से 45 वर्षीय युवक मिले कोरोना पोसिटिव है।जिले में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 775 हो गया है। 704 हुए स्वस्थ हो चके है।

बड़नगर के कांग्रेस विधायक के पुत्र के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज

उज्जैन- बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर शुक्रवार को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार युवती ने कुछ दिनों पहले डीआईजी से शिकायत की थी। जिसके बाद महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा ने पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ महीनों पहले करण भवरकुआं थाना क्षेत्र में किसी होटल में लेकर गया था। जिसके बाद युवती के साथ उसने कई बार दुष्कर्म किया और युवती पुलिस से शिकायत ना करें इसके लिए कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुका है। थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के मुताबिक पीड़िता कैट रोड़ पर उसकी मुलाकात हुई थी।और पिछले साल दिसंबर में करण के संपर्क में आइ थी। महिला पटवारी को धमकी का ऑडियो हुआ था वायरल -- 2020 नवंबर में विधायक पुत्र का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वे सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने पर महिला पटवारी को धमकाते सुनाई दे रहे थे । कथित वायरल ऑडियो में विधायक के बेटे और महिला पटवारी के बीच साढ़े तीन मिनट तक बात हुई थी ।

आज जिले में फिर मिले 7 पॉजिटिव

अगर मालवा-कोरोना की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है। 2 अप्रैल को भी 7 कोरोना पॉजिटिव मिले है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार 2 अप्रैल को बाई गांव में 19 वर्षीय पुरुष,कानड़ में एक महिला एक पुरुष, सुसनेर में 56 वर्षीय पुरुष, कानड़ में 60 वर्षीय महिला, हिरनखेड़ी में 21 वर्षीय पुरुष, सुसनेर में 55 वर्षीय महिला पॉजिटिव निकले है।

‘‘और भई क्या चल रहा है?‘‘में बिजली का खम्बा देगा मिश्रा और मिर्जा को 440 वोल्ट का झटका

Image
एण्डटीवी पर हाल ही में लाॅन्च हुए सिचुएशनल कॉमेडी शो ‘और भई क्या चल रहा है?‘ के आगामी एपिसोड में दर्शक मिश्रा और मिर्जा के बीच अनदेखी तकरार देखेंगे। इसकी शुरुआत एक बिजली का खम्बा लगाने से होती है! दरअसल, नेता बनने की दिली ख्वाहिश रखने वाले पप्पू पाण्डे (संदीप यादव) मोहल्ले में बिजली का खम्बा लगवाना चाहते हैं। यह खम्बा ना केवल पूरे मोहल्ले में, बल्कि मिश्रा और मिर्जा परिवार में भी विवाद का कारण बन जाता है। यहां से शुरू होता है, अजीबोगरीब और हास्यस्पद घटनाओं का सिलसिला। मोहल्ले के अन्दर की सारी चटपटी और रोचक खबर रखने वाली पारो(सिमरन अवस्थी) अपने मोहल्ले के गॉसिप ग्रुप, और भई क्या चल रहा है? पर सबसे पहले बिजली का खम्बा लगने की जानकारी देती है। यह खबर सुनते ही शांति (फरहाना फातिमा) और सकीना (आकांक्षा शर्मा) अपने पतियों से कहती हैं, ये बिजली का खम्बा उनके घर के सामने ना लगे। बिजली विभाग का इंजीनियर बजरिया जैसे ही उस हवेली में दाखिल होता है, मिश्रा (अंबरीश बॉबी) और मिर्जा (पवन सिंह) उसे उल्टी पट्टी पढ़ाना शुरू कर देते हैं कि आखिर यह खम्बा उनके मोहल्ले में क्यों नहीं लगना चाहिये। जल्द ही

तेजी से पैर पसार रहा है कोरोना संक्रमण:अप्रेल के पहले ही दिन 8 पॉजिटिव

आगर मालवा-कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है ।दूसरी लहर का असर ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखा जा रहा है पिछले 4 दिनों से लगातार अलग-अलग गांव से पॉजिटिव केस मिल रहे हैं ।अप्रैल माह की शुरूआत भी 8 पॉजिटिव के साथ हुई है कोरोना कि दूसरी लहर ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंच गई है।पिछले 4 दिनों से लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में भी पॉजिटिव मिल रहे हैं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 1 अप्रैल को 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ग्राम मदकोटा में 20 वर्षीय पुरुष, ग्राम आमलिया में 35 वर्षीय पुरुष व 21 वर्षीय महिला,बडौद में 70 वर्षीय महिला ग्राम गुडभेली में 65 वर्षीय पुरुष ,ग्राम में महुड़िया में 45 वर्षीय महिला, महावीर मार्ग आगर 79 वर्षीय महिला एकता नगर आगरा में 26 वर्षीय पुरुष ,1 अप्रैल की रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले है।

सांसद श्री सौंलकी का किया स्वागत

Image
आगर मालवा। देवास-शाजापुर क्षैत्रीय सांसद महेन्द्रसिंह सौंलकी के आगर आगमन पर सर्किट हाऊस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरोंफा बांधकर स्वागत किया।इस दौरान पूर्व विधायक लालजीराम मालवीय, दिनेश परमार,हरिनारायण यादव, भरत प्रजापत,राहुल परमार,भरत यादव, महेश शर्मा, रामचंद्र मालवीय आदि उपस्थित थे।

कुक्कू ओटीटी ऐप ने लेटेस्ट वेब सीरीज ‘लोलिता पीजी हाउस’ लॉन्च की: छह एपिसोड्स की सीरीज में मिस्ट्री, विश्वासघात और रोमांस का मिश्रण है

Image
मुंबई, 1 अप्रैल, 2021: कुक्कू ओटीटी ऐप ने अपनी लेटेस्ट वेब सीरीज 'लोलिता पीजी हाउस' लॉन्च की। इस छह एपिसोड्स की वेब सीरीज की स्क्रिप्ट रहस्य, विश्वासघात और रोमांस से भरपूर है। एक महिला का पति अचानक एक दिन उसे छोड़कर चला जाता है। वह महिला अपने घर को पेइंग गेस्ट हाउस में तब्दील करके अपने जीवन की सभी चुनौतियों का सामना करती है। बेहद आश्चर्यजनक बात है कि एक दिन अचानक उसका पति वापस आ जाता है और अपने गायब होने का एक दिलचस्प कहानी बयान करता है। मगर पीजी गेस्ट हाउस का ऑक्युपेंट कहानी को अच्छी तरह समझ जाता है। इसके बाद स्क्रिप्ट एक भयावह मोड़ ले लेती है। महिला, उसके पति और पीजी गेस्ट हाउस के ऑक्युपेंट के साथ क्या हुआ, यह जानने के लिए कुक्कू ओटीटी ऐप को सब्सक्राइब करें और ‘लोलिता पीजी हाउस’ देखें। इस वेब सीरीज में कलाकारों के रूप में आभा पॉल, निमाई बाली और शबज खान नजर आ रहे हैं। रत्नेश सिन्हा द्वारा निर्देशित और एशू गंभीर द्वारा निर्मित सीरीज अब कुक्कू ओटीटी ऐप पर लाइव है, जो एंड्रॉइड और वेब पर उपलब्ध है। कुक्कू ओटीटी ऐप एक सब्सक्राइबर केंद्रित ऐप है और ये एंटरटेनिंग वेब सीरीज लॉन्च