Posts

Showing posts from December, 2022

राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर का हुवा आयोजन, आँखो की जॉच के साथ ब्लड प्रेशर, शुगर का लेवल भी नापा

Image
  आगर-मालवा/राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंर्तगत शनिवार को देवली रोड स्थित अपनाघर वृद्धाश्रम मैं चिकित्सकों के द्वारा शिविर आयोजित कर वृद्धजन का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वृद्धजनों का आँखो की जॉच करने के साथ ब्लड प्रेशर और शुगर व अन्य तरह की जांच की गई। बीमार पाए गए वृद्धजनो को चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य ध्यान रखने और नियमित दवाई लेने की सलाह  दी गई। शिविर में निशुल्क दवाई वितरित की गई। आंखों के डॉक्टर शशांक  सक्सेना, गोपाल कृष्ण, धीरेन्द्र ठाकुर, अनिल पाटीदार व विभाग की टीम के साथ वृद्धा आश्रम की संचालिका मीना जयंत, प्रबंधक कनीराम यादव सहित वृद्धजन  मौजूद रहे।

उत्तम स्वास्थ्य के लिए बच्चों को प्रतिदिन खेलना आवश्यक है - कुलदीप शर्मा

Image
  उत्तम स्वास्थ्य के लिए बच्चों को प्रतिदिन खेलना आवश्यक है, यह बात बैडमिंटन के राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप शर्मा ने मालीखेड़ी रोड स्थित श्रीकृष्ण रतन एकेडमी स्कूल के दो दिवसीय खेल समारोह के शुभारंभ के अवसर पर कही। कुलदीप ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि उत्तम स्वास्थ्य के लिए उन्हें मोबाइल से दूरी बनाते हुए शारीरिक गतिविधियों संबंधी किसी ना किसी खेल से जुड़ना अत्यंत आवश्यक है। प्रतियोगिताओं की शुरुआत से पहले कुलदीप ने बच्चों को खेल भावना की शपथ दिलाते हुए खेल समारोह का शुभारंभ किया।संस्था के खेल प्रशिक्षक एवं हॉकी जिला आगर-मालवा के कोच कुंदन पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी बच्चों ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं जैसे कबड्डी, खो-खो, शटल रेस, स्लो साइकिल रेस, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, रैबिट रेस, बटरफ्लाई रेस, रिले रेस, हर्डल रेस आदि में बढ़-चढ़कर भाग लिया।सभी प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर संस्था के विजय शर्मा, आकाश पंवार, सागर तंवर, कमलेश सिंह चौहान, शिखा दीवाड, मानसी त्रिपाठी, भावना सोनी, पर

मॉडल स्कूल आगर की प्रज्ञा ने प्रदेश में हांसिल किया द्वितीय स्थान:बाल रंग महोत्सव के अंतर्गत स्वरचित कविता पाठ में मिला स्थान

Image
  आगर-मालवा-बच्चो में छिपी प्रतिभा को एक मंच देने के उद्देश्य से संचालित बाल रंग महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को इंदिरा गांधी मावन संग्रहालय में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें संभाग स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियो ने हिस्सा लिया जिसमें शासकीय मॉडल स्कूल आगर की कक्षा 12वीं की छात्रा प्रज्ञा दुर्गेश शर्मा ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। शासकीय मॉडल स्कूल आगर प्राचार्य संजीव उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि गत् दिनो संभाग स्तर पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रज्ञा शर्मा पिता दुर्गेश शर्मा ने संभाग में प्रथम स्थान हांसिल किया था। इसके उपरांत छात्रा का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता में प्रज्ञा ने साहित्यीक विषय पर अपनी स्वरचित कविता पाठ की प्रस्तुति दी जिसमें उसे प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान मिला है। स्कूल का नाम प्रदेश स्तर पर गौरांवित करने वाली छात्रा को शिक्षको एवं सहपाठियो द्वारा बधाईयां दी गई।

चिंतामण राठौर भाजपा जिलाध्यक्ष बने

Image
  सुसनेर। भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची शुक्रवार को जारी की गई। आगर भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर सोयतकलां निवासी चिन्तामण राठौर का मनोनयन किया गया। शुक्रवार को भाजपा के भगवानदास सबनानी ने तीन जिलों के जिलाध्यक्षो की घोषणा की है।चिन्तामण राठौर के नाम की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।

प्रेस क्लब चुनाव ने लिखी नई इबारत:दुर्गेश शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित

Image
  आगर मालवा-रविवार को आगर के पत्रकारिता इतिहास में एक नई इबादत लिखी गई।पहली बार  प्रेस क्लब के निर्वाचन विधिवत प्रक्रिया से सम्पन्न हुए। प्रेस क्लब की चुनावी हलचल 9 नवंबर 2022 को रेस्ट हाउस पर आयोजित बैठक के साथ ही शुरू हो गई थी।  चुनाव प्रेक्षक नज़ीर एहमद,निर्वाचन अधिकारी महेश शर्मा,सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वय भगीरथ देवड़ा,दिलीप कारपेंटर ने निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाया।अध्यक्ष पद के लिए दुर्गेश शर्मा और राजकुमार जैन दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। वरिष्ठ पत्रकार बसंत गुप्ता,प्रमोद कारपेंटर,कनीराम यादव,गिरीश सक्सेना,जफर मुल्तानी,नजीर अहमद, सत्यनारायण शर्मा,रहमान कुरेशी,रामेश्वर कारपेंटर, किशोर मेवाड़ा,सादिक मारसाहब,समरथ सिंह,धिरप हाड़ा, सतीश घावरी,दशरथ सिंह, देवेंद्र जोश, भूपेंद्र शर्मा,रिजवान खान,विजय बागड़ी,प्रकाश किथोदिया,सतीश शास्त्री,अर्श अहमद कुरैशी, विजय जैन, बहादुर सिंह,अंकित दुबे, एहतेश्याम खान,अनिल शर्मा सहित 35 मतदाताओं ने मतदान किया ।जिसमे से 31 मत दुर्गेश शर्मा और 4 मत राजकुमार जैन को प्राप्त हुए।प्रेक्षक नज़ीर एहमद की उपस्थिति में निर्वाचन अधिकारी महेश शर्मा ने दुर्गेश शर्मा

‘लोकनायक जयप्रकाश नारायण’’ राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होगें कला इतिहासकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय

Image
इन्दौर निवासी जाने माने कला इतिहासकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को नई दिल्ली में ‘‘लोक नायक जयप्रकाश नारायण स्मृति राष्ट्रीय सम्मान’’ से सम्मानित किया जायेगा। उपाध्याय को यह सम्मान नई दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मृति कला एवं संस्कृति प्रतिष्ठान द्वारा भारतीय कला एवं संस्कृति के शोध एवं लेखन प्रकाशन में किये गये उच्च स्तरीय कार्य के लिये दिया जायेगा। यह सम्मान समारोह लोकनायक जयप्रकाश अन्तर्राष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र द्वारा 21 दिसम्बर 2022 को इण्डिया इन्टरनेशनल सेन्टर लोधी रोड़, नई दिल्ली में किया जायेगा। समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होगें एवं विशेष अतिथि जानी मानी शास्त्रीय नृत्यांगना सोनल मानसिंह एवं नोबल पुरूस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी होगें। लेखक : ललित शर्मा इतिहासकार झालावाड़,मोबा. 9079087965

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने आ रहे कांग्रेस कार्यकर्ता की हृदयाघात से मौत

Image
 आगर मालवा-भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने आ रहे एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हृदयाघात से मृत्यु का समाचार मिला है।सुसनेर अस्पताल में बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक पहुंच गए है। मिली जानकारी के अनुसार  जीरापुर से आ रहे कार्यकर्ता सुसनेर पहुँचकर यात्रा में  शिरकत करने वाले थे।इसी बीच यह हादसा हो गया।मृतक का नाम मांगीलाल शाह बताया जा रहा है। उन्हें अस्तपाल लाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सुमराखेड़ा फंटे पर पहुँची भारत जोड़ो यात्रा:शाम को छावनी नाके पर होगी सभा

Image
  आगर मालवा-भारत जोड़ो यात्रा आज शुक्रवार को आगर जिले में प्रवेश कर चुकी है।सुमरखेड़ा फंटे पर विश्राम के बाद यात्रा पुनः शुरू होगी।शाम को छावनी नाके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सभा आयोजित होगी।सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तेद है। आज सुबह यात्रा ग्राम झलारा रात्रि विश्राम स्थल से शुरू हुई।कई बड़े नेता भी यात्रा में कदमताल कर रहे है।जिले के नेता भी बड़ी संख्या में यहाँ पहुँचे और यात्रा में शिरकत की।गुरुवार को एएसएल (एडिशनल सिक्योरिटी लाइजिंग) की टीम ने यात्रा मार्ग स्थित काशीबर्डीया जोड पर बनाए गए नाइट स्टे कैंप का निरीक्षण किया।इस दौरान एडिशनल एसपी नवलसिंह सिसोदिया, एसडीओपी मोनिका सिंह, एसडीएम राजेंद्र रघुवंशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी ,विधायक विपिन वानखेडे और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अंकुश भटनागर ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही है।मप्र में प्रवेश कर बुरहानपुर, खंडवा, इंदौर, उज्जैन होते आज शुक्रवार को आगर जिले में प्रवेश किया है।जिले में यात्रा 97 किम