Posts

Showing posts from May, 2022

गौशाला की अनुदान राशि के लिए परियोजना अधिकारी और सचिव मांग रहे थे 60 हजार:दोनो रंगेहाथों पकड़े गए:जनपद पंचायत में मचा हड़कंप

Image
  आगर मालवा -आगर जनपद के सहायक परियोजना अधिकारी व पंचायत सचिव आज  गौशाला की अनुदान राशि जारी करने के एवज में रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़े गए।लोकायुक्त की कार्यवाही से पंचायत महकमे में हड़कंप मच गया।   मिली जानकारी के अनुसारआवेदक भूपेन्द्र शर्मा निवासी चाचा खेड़ी से साठ हज़ार  की रिश्वत मांगी थी।आवेदक द्वारा दिनांक 17 मई 22 को लोकायुक्त उज्जैन एसपी अनिल विश्वकर्मा को आवेदन प्रस्तुत कर शिकायतक की थी कि उसका ग्राम पंचायत परसूखेसडी की गौशाला संचालन हेतु वर्ष 2021 में 2 साल का अनुबंध हुआ है। अनुबंध के कुछ माह बाद से ही गौशाला संचालन हेतु मिलने वाली राशि  जारी करने हेतु पंचायत सचिव अश्फ़ाक कुरैशी व एपीओ अनूप चौहान लगातार रिश्वत की माँग कर रहें है। आज मंगलवार को आगर जनपद के एपीओ अनूप चौहान को 20 हजार एवं सचिव ग्राम पंचायत परसूखेड़ी अश्फ़ाक कुरैशी को 40 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़े गए। लोकायुक्त उज्जैन के डीएसपी सुनील तालान, निरीक्षक राजेंद्र वर्मा व आरक्षक नीरज , संजय,हितेश , श्याम शर्मा , सुनील परसाई  महेंद्र जाटव द्वारा यह कार्यवाही की गई।

अमला व नान्याखेडी से दूध के सैंपल लेकर जांच हेतु भोपाल भेजे

Image
  आगर-मालवा-खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएल कुम्भकार ने प्रेम यादव दूध डेयरी आमला, आगर तथा श्री सांवरिया मिल्क सेंटर नान्याखेडी से गाय भैंस के मिश्रित दूध के सैंपल जांच हेतु लिए है। उक्त दोनो नमूने जांच हेतु भोपाल लैब भेजे गए है। जांच रिपोर्ट एवं विवेचना निष्कर्ष के आधार पर कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। दोनो स्थानों पर दूध कलेक्शन, संग्रहण कर चिलिंग के पश्चात परिवहन कर बड़े प्लांट/डेयरी पर सप्लाई किए जाता है।   खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा दूध कारोबारी गर्मी के मौसम को देखते हुए दूध एवं दूध उत्पाद के संग्रहण में विशेष सावधानी एवं सतर्कता बरतें। प्रतिदिन के कारोबार अनुसार खाद्य लाइसेंस पंजीयन तथा फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड प्रदर्शित नही पाए जाने पर दोनो संचालक को सुधार हेतु नोटिस दिया गया है।

अर्धनारीश्वर स्वरूप में सजे आगर के अधिपति

Image
  आगर मालवा- आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आगर के अधिपति बाबा बैजनाथ महादेव का आकर्षक श्रंगार किया गया।बाबा अर्धनारीश्वर स्वरूप में सजाया गया।बाबा के मनमोहक दर्शन के लिए देर रात तक मंदिर में भक्तों की आवाजाही बनी रही। आज सोमवार व बुद्ध पूर्णिमा एक संयोग एक साथ होने की वजह से दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही। इस विशेष श्रंगार के दर्शन हेतु रात को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।

भाजपा ओबीसी आरक्षण खत्म करने का कर रही है षड्यंत्र:यादव

Image
  आगर मालवा- भाजपा ओबीसी आरक्षण खत्म करने का षडयंत्र कर रही है।लेकिन कांग्रेस हर हाल में ओबीसी को उनका अधिकार दिलाएगी। ओबीसी वर्ग को निकाय चुनाव में 27 प्रतिशत टिकिट देने की घोषणा पूर्व में ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कर दी है।यह बात गत दिवस प्रेस से चर्चा करते हुवे कांग्रेस जिला अध्यक्ष बाबूलाल यादव ने कही। श्री यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी के आरक्षण के बिना चुनाव कराने का फैसला इसलिए किया क्योंकि मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने अदालत के सामने ओबीसी के बारे में भ्रामक व आधे अधूरे तथ्य प्रस्तुत किए। कमलनाथ ने राज्य सरकार से यह भी कहा कि वह प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से संविधान में संशोधन करने का आग्रह करे, ताकि अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को उनका संवैधानिक अधिकार मिल सके। ओबीसी वर्ग के हित में उठाए गए इस ऐतिहासिक कदम के लिए जिला कांग्रेस ने कमलनाथ का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने ही ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया था, आज विपक्ष में होने के बावजूद वह ओबीसी वर्ग को उसका संवैधानिक अधिकार दे रहे हैं। इससे पता चलता है कि

बाबा बैजनाथ के आंगन में आयोजित होगा 108 कुंडीय महायज्ञ :9 दिवस तक दी जाएगी यज्ञ में आहुतियां, प्रतिदिन होंगे प्रवचन

Image
  आगर मालवा - बाबा बैजनाथ के आंगन में भव्य 108 कुंडी यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। यज्ञशाला के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। माना जा रहा है कि बाबा बैजनाथ के प्रांगण में इस तरह के विशाल यज्ञ का आयोजन लंबे अरसे के बाद हो रहा है। 1 जून से 9 दिवसीय 108 कुंडीय यज्ञ की शुरुआत होगी। 2 जून से प्रवचन होंगे।वही 9 जून को इस महायज्ञ की पूर्णाहुति भंडारे के साथ संपन्न होगी। बाबा बैजनाथ महादेव के पुजारी मुकेश पुरी गोस्वामी ने शब्द संचार को चर्चा करते हुए बताया कि शिवशक्ति महायज्ञ का भव्य आयोजन बाबा बैजनाथ के आंगन में संपन्न होने जा रहा है। इस 9 दिवसीय 108 कुंडीय महायज्ञ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। महामंडलेश्वर देवी मां शिवांगीनंद गिरी के सानिध्य में उक्त आयोजन संपन्न होंगे। यज्ञ आचार्य पंडित नरेंद्र जोशी रहेंगे। 1 जून 2022 बुधवार से 108 कुंडीय यज्ञ की शुरुआत होगी। प्रतिदिन शायद 6 से रात 8 बजे तक प्रवचन होंगे वही 9 जून को पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।   सात मंजिला बनेगी यज्ञशाला  9 दिवसीय 108 कुंडी यज्ञ के आयोजन हेतु सात मंजिला यज्ञशाला का न

राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रघुवीर के आगमन पर किया स्वागत

Image
  आगर मालवा-मध्यप्रदेश की राष्ट्रीय हॉकी टीम में आगर जिले के छोटे से गांव परसुखेड़ी के रघुवीर पिता जगदीश यादव का चयन गोवा में संपन्न 12 वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। उक्त हॉकी प्रतियोगिता के समापन के पश्चात रघुवीर के घर आगमन पर स्थानीय बस स्टैंड पर रघुवीर एवं उनके कोच कुंदन पटेल का भाजपा जिला उपाध्यक्ष भेरू सिंह चौहान, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिनारायण यादव, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम यादव, भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी हरिनारायण यादव सामाजिक कार्यकर्ता विकास दुबे, खंड खेल समन्वयक रेम सिंह चौहान आदि ने गर्मजोशी से स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। सनद रहे कि मार्च माह में खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया जबलपुर में आयोजित की गई थी ।उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए आगर जिले की हॉकी टीम से हॉकी खिलाड़ी रघुवीर यादव का चयन हुआ है| रघुवीर आगर जिले से हॉकी की राष्ट्रीय टीम में चयनित होने वाले पहले खिलाड़ी हैं| आगर हॉकी के कोच कुंदन पटेल ने बताया कि गोवा में 4 मई से 15 मई तक 12वी हॉकी इंडिया सबजू

ब्राह्मणों ने दिखाई ताकत, जय परशुराम के जयघोष से गूंजा नगर :परशुराम सेना ने निकालेगी भव्य शोभायात्रा,बडी संख्या में शामिलहु वे समाजजन

Image
  आगर-मालवा, निप्र। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में ८ मई को नगर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। समाजजनों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।पूरा नगर जय परशुराम के जयघोष से गूंज उठा। स्थान- स्थान पर शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।  कोरोना काल के दो वर्ष बाद ब्राह्मण समाज ने अपनी ताकत दिखाते हुवे। भव्य आयोजन को साकार किया।विवेकानंद नगर स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई छावनी स्थित कंपनी गार्डन पहुँची। जहाँ भगवान परशुरामजी की महाआरती के पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया। परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा दाबडिया ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में ८ मई को एक विशाल वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली विवेकानंद नगर स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर पुरानी कृषि उपज मंडी, अस्पताल चौराहा, सती रोड, हाटपुरा, कसेरा बाजार, बडा बाजार, सरकारवाडा, गोपाल मंदिर, नाना बाजार, छावनी झंडा चौक, छावनी नाका होते हुए कंपनी गार्डन स्थित कम्युनिटी हॉल पहुँची। शोभायात्रा का नगर में दर्जनों स्थानों पर

हनुमान मंदिर पर पूजन कर किया यज्ञ

Image
 आगर-मालवा, निप्र। बैजनाथ महादेव मंदिर मार्ग स्थित हनुमान मंदिर पर परशुराम सेना ने भगवान परशुराम का पूजन अर्चन कर यज्ञ का आयोजन किया। परशुराम सेना की जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा दाबडिया, सुरेश शर्मा नरवल व अन्य पदाधिकारियों ने हवन यज्ञ में विश्व कल्याण हेतु आहुतियां दी। 

८ मई को परशुराम सेना निकालेगी भव्य शोभायात्रा

Image
आगर-मालवा, निप्र। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में ८ मई को विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी। विवेकानंद नगर स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई। छावनी स्थित कंपनी गार्डन पहुंचेगी। जहंा भगवान परशुरामजी की महाआरती के पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया जायेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए परशुराम सेना के पदाधिकारी गांव गांव जाकर संपर्क कर रहे है।   परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा दाबडिया ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में ८ मई को एक विशाल वाहन रैली निकाली जायेगी। वाहन रैली विवेकानंद नगर स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर पुरानी कृषि उपज मंडी, अस्पताल चौराहा, सती रोड, हाटपुरा, कसेरा बाजार, बडा बाजार, सरकारवाडा, गोपाल मंदिर, नाना बाजार, छावनी झंडा चौक, छावनी नाका होते हुए कंपनी गार्डन स्थित कम्युनिटी हॉल पहुंचेगी। यहां भगवान परशुराम की महाआरती पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया जायेगा। इस आयोजन को सफल बनाने हेतु गत दिनों विवेकानंद नगर के विश्वेश्वर महादेव मंदिर में एक बैठक आयोजन किया गया। वाहन रैली में अधिक से अध