Posts

Showing posts from October, 2020

पाट में अभी भी पोकलेन से मलबा हटाये जाने का कार्य जारी: एक ग्रामीण के मलबे में दबे होने की आशंका

Image
आगर मालवा-पाट में अभी भी पोकलेन से मलबा हटाये जाने का कार्य जारी। एक ग्रामीण के मलबे में दबे होने की आशंका।घर से नहाने निकला था।समाचार लिखे जाने तक तक घर नही लोटा ग्रामीण। मोबाईल भी बंद ,पुलिया के पास ही रहता था परिवार।परिजनों का हाल बुरा। बाकी घायल मजदूरों को उपचार जारी है उज्जैन में।

उज्जैन मार्ग पर ग्राम पाट में छोटी कालीसिंध नदी पर बन रहे ब्रिज का एक हिस्सा गिरा:ठेकेदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के निर्देश:5 मजदूर घायल:मलबा हटाने का कार्य जारी

Image
आगर मालवा-गुरुवार शाम को आगर उज्जैन मार्ग पर ग्राम पाट में छोटी कालीसिंध पर बन रहे निर्माणाधीन ब्रिज का एक हिस्सा गिर जाने से अफरा तफरी मच गई। उज्जैन के तराना तहसील के ग्राम पाट के पास छोटी काली सिंध नदी पर बन रहे ब्रिज पर स्लैब डालते समय एक हिस्सा अचानक ढह गया।स्लैब गिरने के साथ ही काम कर रहे 5 मजदूर भी नीचे आ गिरे, घायलों को उपचार हेतु उज्जैन के सीएचएल पहुंचाया है। घटना की जानकारी लगते ही तराना के विधायक महेश परमार मौके पर पहुंचे तथा ब्रिज की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुवे धरने पर बैठ गए, घटना को लेकर भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा एवं भाजपा नेता व अधिकारियों की मिलीभगत का परिणाम बताया, धरने पर बैठे लोगों की मांग थी कि भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की जाए तथा मामले में ठेकेदार की लापरवाही भी सामने आई है। सूचना मिलते ही उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह भी मौके पर पहुंचे, वही सेतु निगम के कार्यपालन यंत्री एसके अग्रवाल का कहना है कि पुल की ऊपरी सतह पर कांक्रीट का काम चल रहा था ।ब्रिज का हिस्सा आखिर कैसे ढह गया, इसकी जांच की जा रही है। गौरतलब रहे कि लंबे समय से इस ब्रिज का काम चल रह था। बताया जा रहा ह

कल रवि पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का अत्यंत दुर्लभ शुभ संयोग :जाने और समझें पुष्य नक्षत्र में क्या करें, क्या ना करें

Image
कल 11 अक्टूबर,2020 ( रविवार) को रवि पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का अत्यंत दुर्लभ शुभ संयोग बन रहा है। इस अवसर पर जो भी शुभ कार्य शुरू होगा वह अटल और चिरस्थाई होगा।हिंदू धर्म और ज्योतिष में कुछ तिथियां बहुत विशेष और शुभ मानी जाती है। विशेष तिथि और शुभ मुहूर्त में किया जाने वाला कोई भी काम जरूर सफल होता है। इस बार पुष्य नक्षत्र अधिक मास अर्थात पुरुषोत्तम मास में पड़ रहा है। इस बार 10 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र रात 8.54 से 11 अक्टूबर रात 8.58 तक रहेगा इसलिए 10 को रवि पुष्य और 11 अक्टूबर को सोम पुष्य नक्षत्र रहेगा। यह ऐसा दिन हैं जबकि कोई भी आवश्यक शुभ कार्य किया जा सकता है।  रवि पुष्य नक्षत्र योग को खरीददारी के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस अधिक मास में 11 अक्टूबर,2020 ( रविवार) को रवि पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का अत्यंत दुर्लभ शुभ संयोग बन रहा है। इस अवसर पर जो भी शुभ कार्य शुरू होगा वह अटल और चिरस्थाई होगा।  रवि पुष्य का योग रविवार को दिनभर रहेगा। ऐसे में पूरे दिन कभी भी खरीददारी की जा सकती है। इस योग में की गई खरीददारी न केवल शुभ होती है बल्कि इस मुहूर्त में खरीदी गई

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री पुत्र के बीच होगा द्वंद:आगर विधानसभा उपचुनाव का शंखनाद भाजपा ने मनोज ऊंटवाल को बनाया प्रत्याशी, कांग्रेस से विपिन वानखेडे मैदान में

Image
आगर-मालवा। विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मियां बढ गई है। मंगलवार तक भाजपा अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी थी। देर रात भाजपा ने पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री स्व. मनोहर ऊंटवाल के पुत्र मनोज (बंटी) ऊंटवाल को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बुधवार से ही चुनावी चहकलस में अचानक तेजी आ गई क्योंकि भाजपा अब तक बिना कप्तान के ही बल्लेबाजी कर रही थी। जबकि कांग्रेस पूरी टीम के साथ लंबे अरसे से मैदान संभाले हुए है। कांग्रेस ने एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष विपिन वानखेडे को अपना प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही प्रत्याशी युवा होकर उच्च शिक्षित है। मनोज ऊंटवाल बीई पास है जबकि विपिन वानखेडे ने एमबीए किया हुआ है।  आगर विधानसभा सीट विधायक मनोहर ऊंटवाल के कारण रिक्त हुई थी। प्रदेश में २८ विधानसभा के साथ आगर में भी उपचुनाव संपन्न होना है। दोनों ही दल सीट पर कब्जा करने के लिए जी-जान लगा रहे है। मतदाताओं को रिझाने का क्रम करीब एक पखवाडे से चल रहा है। बडौद मेँ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभाएं आयोजित हो चुकी है। यह विधानसभा सीट परंपरागत रूप से भाजपा की रही है। पिछले विधानसभा में विपिन वानखेडे