तवा भी बिगाड़ सकता है घर का वास्तु, जानिए रसोई में तवे का महत्व

 तवा हमारे रसोईघर की सबसे मूलभूत चीजों में से एक है। इसके बिना किचन संपूर्ण नहीं है। आमतौर पर हर किचन में आपको तवा देखने को मिल जाएगा। क्योंकि, जिस किचन में तवा नहीं होगा तो वहां रोटी बन पाना भी संभव नहीं है। साधारण तौर पर भी इतना खास महत्व रखने वाले तवे के ऐसे कई महत्व भी है, जो उस घर के लोगों के लिए बहुत लाभकारी है।


वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी हुई बहुत सी चीजों को अच्छा और बुरा बताया गया है। इन चीजों में रसोई घर का सामान भी आता है। वास्तु के अनुसार चीजों व्यवस्थित न हो तो यह अपशगुन का कारण बनती हैं। इस प्रकार रसोई घर में भी बहुत सी चीजे होती हैं तो किसी न किसी काम में तो आती हैं लेकिन अगर उन्हें हमें ठीक प्रकार इस्तेमाल न करें तो यह घर में बुरी शक्त्यिों या दरिद्रता का कारण बन सकती हैं। 


 पंडित दयानन्द शास्त्री के अनुसार, रसोईघर में किसी विशेष स्थान पर,सावधानी पूर्वक तवा रखने से अनेक लाभ हो सकते हैं। पण्डित दयानन्द शास्त्री का मानना है कि, अगर व्यक्ति उन तरीकों को  व्यवस्थित तौर पर करेगा तो उसके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। या यूं कहें कि,उसकी किस्मत के बंद दरवाजे खुल जाएंगे।
 वास्तु अनुसार, रसोई घर में रात के समय तवा को खड़ा करके कभी नहीं रखना चाहिए। बल्कि जब सभी रोटियां बन जाए तो उसके बाद तवे पर एक छोटी सी रोटी बनाकर डाल दें और जब वह रोटी एक साइड से पक जाए तो उसको पलटकर गैस बंद ही कर दें और उस रोटी को तवे पर ही रहने दें और उस तवे को किसी चीज से ढककर रख दें। ऐसा करना शुभ माना गया है।


भोजन बनाने के बाद तवा, कढ़ाई अन्य बर्तन चूल्हे या गैस पर न रखें रहनें दें।तवा किचन की सबसे जरूरी चीज है, तवे पर ही रोटी बनती है। वास्तु के अनुसार तवे भी घर में अधिक महत्व होता है। 
वास्तु में बताया गया है कि तवा और कढ़ाई राहु प्रतिनिधित्व करने वाले होते हैं। तवा को अगर वास्तु अनुसार रखा जाए तो यह शुभ फलदायी हो सकता है। इतना ही नहीं तवे के कारण घर में सुख समृद्धि और धन दौलत आ सकती है।  
आपको बता दें कि अगर रसोई घर में कोई महिला गंदे तवे और कढ़ाई का प्रयोग करती है तो यह उसके पति के लिए बुरा असर डाल सकता है। इस कारण महिला के घर के सदस्य पति या बेटा नशे में लिप्त हो जाते हैं।
रसोई में तवा रखने के वास्तु नियम जब रात को खाना बना लें तो तवे को धो कर रखें। गंदे तवे पर खाना गरम करने की बजाय उस पर नमक डाल लें।तवा के कारण वास्तु दोष दूर करने के लिए गंदे तवे पर 2 या 3 इंच की रोटी बना लें फिर इसे बाहर रख दें कि कोई जानवर इसको खा ले। इससे घर की सारी नकारात्मक चीजे समाप्त हो जाती हैं।  


*रसोई घर में तवे या कढ़ाई को कभी भी उल्टा नहीं रखें। तवा और कढ़ाई को हमेशा रसोई में दाएं तरफ स्थान दें। 


*खाना बनने के बाद खाली चूल्हे पर तवा न चढ़ाएं। भूलकर भी गर्म तवे पर पानी नहीं डालना चाहिए इससे घर में मुसीबतें आती हैं।
*तवा ठंडा होने पर उसके ऊपर नींबू और नमक रगड़कर उसे चमका दें इससे घरवालों की किस्मत भी चमक उठेगी।
*तवे या कढ़ाई के जल जाने पर उसे रात भर भिगा दें और सुबह साफ करें इससे आप उसे खुरंचकर साफ करने से बचेंगी जो अशुभ होता है। 
*तवे या कढ़ाई में कभी नहीं खाना चाहिए न ही उसमें जूठा खाना छोड़ना चाहिए। तवा की पवित्रता का ख्याल रखे इससे घर में बरकत आती है।


प्रिय पाठकों, आप अपनी आदतों में निम्न परिवर्तन लाकर अनेक परेशानियों से बच सकते है।
जानिए कैसे


*बहुत से लोग रोटी बनाने के बाद या बर्तन धुलने के बाद तवे को उलटा करके रख देते हैं, लेकिन क्या आपको पता ये आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। वास्तु के अनुसार ये एक तरह का दोष है। इससे रुपए-पैसों की किल्लत के साथ घर-परिवार पर मुसीबतें आ सकती हैं।


*बहुत से लोग बर्तन धुलने के बाद तवे को सुखाने के लिए रैक पर उलटा करके रख देते हैं मगर ऐसा करने से आपका भाग्य प्रभावित होता है। इससे आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। साथ ही घर में अन्न और धन की कमी हो सकती है।


*कई लोग सुबह इस्तेमाल हुए तवे को पोंछकर ही दोबारा उसमें रोटी बना लेते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार ये गलत है। इससे मां अन्नपूर्णा नाराज होती हैं। साथ ही घर की बरक्कत रुक जाती है।


*कई लोग रोटी सेंकने के बाद इसी पर सब्जी भी गरम कर लेते हैं, लेकिन इससे भी वास्तु दोष लगता है। इससे बचने के लिए तवे को धोकर प्रयोग करें या तवे पर पहले थोड़ा नमक डालें इसके बाद सब्जी गरम करें। इससे दोष नहीं लगेगा।


*बहुत से लोग खाना बनाने के बाद खाली तवे को गैस पर रखे रहने देते हैं, लेकिन ये गलत है। इससे घर में निर्धनता आती है।


*तवे को गैस से हटाते समय उस पर रोटी रखते हुए ही उतारें। ऐसा करने से वास्तु दोष नहीं लगेगा। इससे घर में समृद्धि भी आएगी।


खाना बनाते समय एवं इसके बाद तवे को हमेशा गैस के दाईं ओर रखना चाहिए। इससे घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। जबकि बाईं ओर तवा रखने से धन का नाश होता है।


*तवे को धोते समय कभी भी खुरचे नहीं इससे दरिद्रता आ सकती है। इसे धोने के लिए तवे को पहले पानी में भिगो दें इसके बाद धोएं।


*कढ़ाई में खाना नहीं खाना चाहिए इस बारे में तो शायद सभी को पता होगा, लेकिन क्या आपको पता है तवे पर भी खाना नहीं खाना चाहिए। इससे मां अन्नपूर्णा नाराज होती हैं। जिसके चलते घर में अन्न की कमी होती है और सम्पन्नता चली जाती है।


Popular posts from this blog

आगर से भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत 13002 मतों से व सुसनेर से कांग्रेस प्रत्याशी भैरूसिंह बापू 12645 मतों से जीते

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा

विवेकानंद नगर में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास:हलचल की आहट से भाग खड़े हुवे युवक:CCTV में कैद हुवा घटनाक्रम