भाजपा आगर ग्रामीण मंडल की बैठक सम्पन्न                     


आगर मालवा। भाजपा आगर ग्रामीण मंडल की  नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में 10 जनवरी को आगर में होने वाले विशाल आयोजन के पक्ष में बैठक मार्केटिंग में आयोजित की गई।  अतिथि प्रदेश महामंत्री एवं विधायक मनोहर ऊंटवाल थे।  अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण यादव ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में करणसिंह यादव,लालजीराम मालवीय,कैलाश गवली,भेरुसिंह चौहान भाजयुमो जिला अध्यक्ष मंयक राजपूत,उस्मानगनी मुलतानी आदि मंचासीन थे।इसके पूर्व पं.दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। अतिथियों का मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण यादव ने स्वागत किया।  विधायक ऊंटवाल ने संशोधन बिल के बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुवे बताया कि  संशोधन बिल के बारे में कांग्रेस व अन्य दल गलत प्रचार प्रसार कर  नागरिकों में गलत भ्रांति उत्पन्न कर रहे हैं। जिसके बारे में उन्होंने बिंदु वार समझाया और कहा कि हिंदुस्तान के 130 करोड़ नागरिकों को इस बिल से किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आई।  संचालन महेश कुमार मित्तल ने किया एवं आभार डां. नारायणसिंह बंगाना ने व्यक्त किया। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने दी।


Popular posts from this blog

रविवार से लापता युवक का शव मिला:तहकीकात जारी

जंगल मे पड़ा हुवा था खून से सना हुवा शव: चरवाहे की हत्या की आशंका:पुलिस कप्तान ने किया घटना स्थल का निरीक्षण

दर्दनाक हादसा:बस नर्मदा नदी में गिरी:12 शव निकाले:धार जिले के खलघाट के नजदीक भीषण हादसा