कलेक्टर और एसपी ने किया त्रिमूर्ति मंदिर का निरीक्षण, बैठक में समाजजनो से की चर्चा



सुसनेर। पंचकल्याण्क महोत्सव के सम्बंध में जिला कलेक्टर और एसपी आए है अच्छी बात है, व्यवस्थाओं का जायजा ले, उनको हमारा आर्शीवाद है, किन्तु हमारे मन में आज भी टीस है। प्रशासन हमारे भगवान को जुलाई 2016 में त्रिमूर्ति मंदिर से चोरी हो गए थे उन्हे वापस लेकर आए। 
ये बाते बुधवार को पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारीयों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने आए जिला कलेक्टर संजय कुमार व एसपी सविता सोहाने से त्रिमूर्ति मंदिर में आचार्य श्री दर्शन सागरजी महाराज ने कही। आचार्य श्री ने प्रशासनिक अधिकारीयों को आश्वस्त किया कि दिगम्बर जैन समाज के इस आयोजन में कही कोई परेशानी खडी नहीं होगी। समाज प्रशासन का पूरा सहयाेग करेगा। और प्रशासन भी समाज का सहयोग करे। इससे पहले जिला कलेक्टर और एसपी दोनो ने आयोजन स्थल कृषि उपज मण्डी पहुंचकर तैयारीयों का जायजा लिया। अधिकारीयों ने आयोजन स्थल पर किस तरह की व्यवस्थाएं कि जाए इस सम्बंध में आयोजन समिति के पदाधिकारीयों से चर्चा की। आयोजन स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने और अग्निशमन यंत्र लगाए जाने की बात एसपी सविता सोहाने समिति सदस्यो से कही। साथ ही आयोजन स्थल पर ही एक कंट्रोल रूम बनाए जाने और समिति सदस्यों को परिचय पत्र दिये जाने की बात भी कही। बाद में दोनो अधिकारीयों ने त्रिमूर्ति मंदिर पहुंकर पहले तो आचार्य श्री दर्शन सागरजी महाराज से आर्शीवाद लिया यहां समिति के द्वारा इन दोनो अधिकारीयों के साथ एसडीएम मनीष जैन, एसडीओपी एन एस रावत का शाल श्रीफल भेटकर कर स्वागत किया। उसके बाद बैठक में समाजजनो और समिति सदस्यो से आयोजन को लेकर चर्चा की। उसके बाद मंदिर परिसर में भ्रमण किया। बैठक में जैन समाज के वरीष्ठ जन प्रेमचंद जैन जीनवाला, अशोक कंठाली ने पूरे आयोजन की रूपरेखा अधिकारीयों के समक्ष रखी। 
आयोजन शुरू होने से पहले नगर भ्रमण करेगा प्रशासन
बैठक में चर्चा के बाद यह तय किया गया कि आयोजन समिति के सदस्यों के साथ एसडीए मनीष जैन की अगुवाई में प्रशासन का दल संयुक्त रूप से पूरे नगर का भ्रमण करेंगा। पूरे आयोजन के दौरान जैन समाज के द्वारा निकाले जाने वाले चल समारोह में आनी वाली रूकावटों का निरीक्षण करके रूकाटवों काे दूर करने की कारवाई प्रशासन करेगा। 
महोत्सव में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि आयोजन में सुरक्षा व्यवस्थाओें का ध्यान रखे। बिना नम्बर के वाहनों का उपयोग न करे। और यातायात नियमो का ध्यान रखकर पुलिस का सहयोग करें।
                                 सविता सोहाने
                                  एसपी, आगर। 


पंचकल्याणक महोत्सव के सम्बंध में सुसनेर के त्रिमूर्ति मंदिर और कृषि उपज मण्डी का निरीक्षण कर समिति के सदस्यो और समाजजनो के साथ चर्चा की है। आयोजन को सफल हो, इसके लिए प्रशासन अपनी और से सारी तैयारीयां कर रहा है।
                                     सजंय कुमार


                                    कलेक्टर आगर


Popular posts from this blog

आगर से भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत 13002 मतों से व सुसनेर से कांग्रेस प्रत्याशी भैरूसिंह बापू 12645 मतों से जीते

तवा भी बिगाड़ सकता है घर का वास्तु, जानिए रसोई में तवे का महत्व

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा