समर्पण दिवस के रूप में की आजीवन सदस्यता की शुरुआत

सुसनेर। जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष एवं एकात्म मानवता के जनक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा नगर मंडल सुसनेर द्वारा स्थानीय श्रीराम मंदिर धर्मशाला में मनाई गई।इस अवसर पर आजीवन सदस्यता की शुरुआत भी कार्यकर्ताओ ने समर्पण दिवस के रूप की।  


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा आजीवन सदस्यता जिला प्रभारी एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष लखमनसिह कांवल थे। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया ने की। कार्यक्रम के विशेष अतिथि जिला लोकतंत्र सेनानी उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला, डॉक्टर बीएस वर्मा, दिलीप जैन सारँगयाखेड़ी थे। कार्यक्रम को मीसाबंदी गोवर्धन शुक्ला, दिलीप जैन सारँगयाखेड़ी, भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉक्टर बीएस वर्मा, शम्भूदयाल हरदेनिया आदि ने भी सम्बोधित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। सभी कार्यकर्ताओं ने उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं आजीवन सदस्यता की रसीद बनवाई। कार्यक्रम का संचालन सजनसिंह कलारिया ने किया एवं आभार प्रदर्शन कमल गर्ग ने माना। इस अवसर पर युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष पवन शर्मा, युवा मोर्चा जिला मंत्री डॉक्टर सौरभ जैन, मेहरबानसिंह बगड़ावत, भगवानसिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

आगर से भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत 13002 मतों से व सुसनेर से कांग्रेस प्रत्याशी भैरूसिंह बापू 12645 मतों से जीते

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा

विवेकानंद नगर में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास:हलचल की आहट से भाग खड़े हुवे युवक:CCTV में कैद हुवा घटनाक्रम