भाजपा ने भी किया उप चुनाव का आगाज: बूथ लेवल तक कार्यकर्ता कमर कस लें:श्री भगत

आगर मालवा। भाजपा आगर विधानसभा क्षैत्र की बैठक सरस्वती शिशु विघा मंदिर में आयोजित की गई।इसके पूर्व भाजपा कार्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,पूर्व विधायक,जिला पदाधिकारी व मोर्चा जिलाध्यक्ष की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत,प्रदेश मंत्री पंकज जोशी,जगदीश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष दिलीप सकलेचा उपस्थित थे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री श्री भगत ने कहा है कि युद्ध का मैदान तैयार हो चुका है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत युद्ध को जीतने के लिए सेना की आवश्यकता होती है।आज जो कार्यकर्ता यहां पर उपस्थित हुए वह सेना की भांति मैदान में उतर कर आगामी उपचुनाव में फिर से इतिहास दोहराएंगे।उन्होंने केन्द्र सरकार एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनकल्याणकारी योजनाएं कार्यकर्ताओं को बीच में रखी। उन्होंने कहा  कि यहां पर उपस्थित समस्त दावेदार किसी भी व्यक्ति को टिकट मिले हम सभी उसी के साथ तन मन धन से इस उपचुनाव में भारी मतों से जिताएंगे।उपचुनाव को 51 हजार मतों से जितने का लक्ष्य निर्धारित कर कार्यकर्ताओं को और ज्यादा मेहनत कर जीत हासिल करनी है ।इस दौरान भाजपा के अपेक्षित पदाधिकारी व कार्यकर्ता,पालक - संयोजक उपस्थित थे। बैठक का संचालन भाजयुमों जिलाध्यक्ष मंयक राजपूत ने किया एवं आभार नगर मंडल अध्यक्ष अजय जैन ने माना।यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने दी।


Popular posts from this blog

आगर से भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत 13002 मतों से व सुसनेर से कांग्रेस प्रत्याशी भैरूसिंह बापू 12645 मतों से जीते

तवा भी बिगाड़ सकता है घर का वास्तु, जानिए रसोई में तवे का महत्व

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा