इंदौर के ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी हुई सच:शिवराज सिंह चौहान नहीं होंगे मुख्यमंत्री:वसुंधरा भी होगी परिवर्तन का शिकार

 

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा कोई और होगा।मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान नहीं होंगे मुख्यमंत्री। यह भविष्यवाणी वाणी इंदौर (मूलरूप से भैसाना)के ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश शास्त्री ने शुक्रवार 8 दिसंबर को ही कर दी थी। पंडित शास्त्री के अनुआर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 
की कुंडली मे ग्रह परिवर्तन की स्थिति पैदा कर रहे हैं। वर्तमान में कुम्भ राशि को शनि की साढ़ेसाती चल रही है। कुंडली के दशम भाव पर राहू और शनि की शत्रु दृष्टि है, जो वर्तमान पद से हटाता है। परंतु दशम भाव में सूर्य - मंगल की युति होने से केंद्र में महत्वपूर्ण पद प्राप्त होगा।शिवराज सिंह चौहान का जन्म 05/03/1959 को समय- 12:00 PM को बुदनी (म.प्र.) में हुआ। इनकी जन्म राशि मकर और प्रचलित नाम से कुम्भ राशि बनती है।

वसुंधरा राजे को भी नही मिलेगी कुर्सी


वसुंधरा राजे का जन्म 8 मार्च, 1953 को मुंबई में शाम 4 बजकर 45 मिनट पर हुआ था। ज्योतिष गणना के मुताबिक फिलहाल वसुंधरा राजे की जन्म कुंडली मे राहु की महादशा में बुध की अंतर्दशा है। ये दशा जून 2025 तक रहेगी। जन्म राशि वृश्चिक पर वर्तमान में राहू और शनि की शत्रु दृष्टि है, जो परिवर्तन के योग बनाती है। इसलिए इनकी इच्छानुसार (मुख्यमंत्री का) पद प्राप्त नहीं होगा। परंतु वर्तमान में वृश्चिक राशि में सूर्य और मंगल की उपस्थिति इन्हें महत्वपूर्ण पद प्रदान कर सकती हैं।
पं. दिनेश शास्त्री (ज्योतिषाचार्य)
          इन्दौर ( म.प्र.)
संपर्क - 8103211222, 8770817904



Popular posts from this blog

आगर से भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत 13002 मतों से व सुसनेर से कांग्रेस प्रत्याशी भैरूसिंह बापू 12645 मतों से जीते

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा

तवा भी बिगाड़ सकता है घर का वास्तु, जानिए रसोई में तवे का महत्व