2020 में वृश्चिक राशि का भविष्यफल

 


उज्जैन के पंडित दयानंद शास्त्री के अनुसार


वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। राशिचक्र में इसका आठवां स्थान होता है। इस राशि के व्यक्ति का स्वभाव गरम होता है। इनका क्रोध कितना भी क्यों न हो हृदय में दयाभाव रहता है। इर राशि के लोग दूसरों के कामों बेवजह हस्तक्षेप नहीं करते हैं और न ही किसी को अपने कामों में दखलअंदाजी बर्दाश्त करते हैं। यह राशि विशाखा नक्षत्र के  चौथे चरण  , अनुराधा नक्षत्र के चारों चरण तथा ज्येष्ठा नक्षत्र के चारों चरण से मिलकर बनी होती है । इस प्रकार इस राशि के कुल9 चरण और प्रत्येक चरण 3 अंश 20 कला का होता है ।जो संपूर्ण वृश्चिक राशि का निर्माण , इन नौ चरणों को समाहित करके   30 अंश की बनी होती है। आपकी राशि साढ़ेसाती का अंतिम ढैय्या शनि  24 जनवरी 2020 तक  प्रभाव शील रहेगा।  24 जनवरी के बाद साढ़ेसाती का प्रभाव समाप्त हो जाएगा।  
वर्ष की शुरुआत में 24 जनवरी को शनि का परिवर्तन हो रहा है जो कि आपकी राशि से सुख भाव के मालिक होकर पराक्रम में स्वराशिगत गोचर कर रहे हैं। यह आपके पराक्रम की उन्नति के लिये इसमें वृद्धि के योग बनाते हैं। परन्तु यह स्थान छोटे भाई का स्थान भी है इसलिये छोटे भाई-बहनों के भविष्य को लेकर भी आप चिंतित रह सकते हैं। 30 मार्च को गुरु राशि परिवर्तन कर शनि के साथ मकर राशि में होंगे। गुरु आपकी राशि से पंचम व धन भाव के स्वामी हैं। शनि के साथ विराजमान होने से यह आपकी राशि से पराक्रम स्थान में नीचभंग राजयोग बना रहे हैं। यह योग आपके पराक्रम के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि यहां आपके अंदर ऊर्जा का संचार करेंगें। गुरु की दृष्टि आपके भाग्य स्थान पर भी पड़ रही है जिसके कारण भाग्य का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। साथ ही सप्तम भाव में भी गुरु की पंचम दृष्टि भी आपकी फेमिली लाइफ को मधुर बनाएंगें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंगों में भी सुख मिलेगा। प्रेम विवाह के भी योग आपके लिये बन सकते हैं।


ज्यादा आत्मविश्वास भी परेशानी खड़ी कर सकता है। धैर्य से कार्य करें आपको सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। क्योंकि शनि मंगल की राशि में हैं और केतु का फल अधिकांश मंगल के जैसे ही होता है। 29 सितंबर को शनि के मार्गी होने पर रूके हुए काम बनने लगेंगें। छोटे भाई बहनों से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। छोटी छोटी मगर सफलतादायक यात्राएं भी हो सकती हैं। 20 नवंबर को गुरु पुन: मकर राशि में आ जाएंगें जिससे पुन: आपके कार्यों आपके पराक्रम में उन्नति होगी। भाग्य आपका साथ देने लगेगा। तथा अपने दिमाग का पूरा इस्तेमाल करने से आपको मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। वृश्चिक राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2020 के अनुसार यह वर्ष आपके लिये सफलता व समृद्धि देने वाला कहा जा सकता है। हालांकि वर्ष के कुछ समय में उतार-चढ़ाव भी आप देखेंगे लेकिन कुल मिलाकर देखा जाए तो आपके लिये इसे उपलब्धियों भरा वर्ष समझा जाना चाहिए।


आर्थिक जीवन:


साल 2020 में आपको वित्तीय लाभ प्राप्त होंगे। आपकी आय के स्रोत में वृद्धि होगी। यदि आपने किसी से धन उधार लिया है तो आप इस साल उसे चुका सकते हैं। अगर कोई बड़ा आर्थिक फैसला लें, तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें।


करियर-व्यापार:


नौकरी-पेशा के लिए साल 2020 मिलाजुला रह सकता है। इस दौरान आपका कभी अपने कार्यक्षेत्र में कमजोर पड़ेंगे तो आपका साहस और आत्मविश्वास आपको नया मार्ग दिखाएगा। कुछ मामलों में भाग्य भी आपका साथ देगा। अपने कार्य के परिणाम को लेकर हताश होने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि आपको उससे सीख लेने की आवश्यकता होगी।


पारिवारिक जीवन:


वर्ष की शुरुआत में परिजनों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। यदि संतान विवाह योग्य है तो उसके रिश्ते की बात चल सकती है। घर में किसी तरह की अशांति चल रही है तो उसमें वह दूर होगी। आप अपने परिवार के प्रति अपने उत्तरदायित्व को भलिभांति समझेंगे। समाज में आपका और आपके परिवार वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा। अक्टूबर में परिजनों के साथ सुखद समय बिताने का मौक़ा मिलेगा। हालांकि नवंबर में परिवार की जरुरतों पर अधिक धन खर्च हो सकता है। वर्ष के अंतिम माह में आपको अपनी संतान की सेहत पर ध्यान देना होगा। मित्रों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।


स्वास्थ्य जीवन:


इस वर्ष आपको आपको स्वास्थ के क्षेत्र में मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस वर्ष आपको मानसिक बेचैनी रह सकती है। ऐसी स्थिति में दैनिक रूप से ध्यान और योग करें। स्वास्थ्य के प्रति किसी तरह की लापरवाही न बरतें।


उपाय:


107 बार चंद्र मंत्र का पाठ करें। चन्द्र के उपायों से लाभ मिलेगा।


Popular posts from this blog

आगर से भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत 13002 मतों से व सुसनेर से कांग्रेस प्रत्याशी भैरूसिंह बापू 12645 मतों से जीते

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा

विवेकानंद नगर में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास:हलचल की आहट से भाग खड़े हुवे युवक:CCTV में कैद हुवा घटनाक्रम