ऐसा रहेगा वर्ष 2020 में मेष राशि का भविष्य फल

 


उज्जैन के पंडित दयानंद शास्त्री के अनुसार मेष राशि के जातक स्वतंत्र विचार वाले होते हैं। आपकी राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि वाले व्यक्ति स्वभाव से थोड़े उग्र होते हैं। क्रोध व आक्रामकता की वजह से आप अपना धैर्य खो बैठते हैं। कार्यों को जवाबदारी से पूर्ण करना पसंद करते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता की लोग प्रशंसा करते हैं। पढ़ने का शौक अधिक रहता है। स्वभाव के विरुद्ध कार्य करना पसंद नहीं करते हैं। परिवार पर स्नेह बना रहता है। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थों से लगाव कम ही रहता है। अनुशासन में रहना आपको पसंद आता है। आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त कर पाते हैं।पारिवारिक जीवन में धूप और छांव की स्थिति बनेगी। पिताजी का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आपके निवास में परिवर्तन हो सकता है और आपको परिजनों से दूर जाना पड़ सकता है। आपके परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न होने के संकेत हैं। विद्यार्थियों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी और वे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन कर पाने में सफल रहेंगे। आर्थिक रूप से उन्नति करने का अवसर भी आपको ईश्वर से मिलने वाले हैं और विदेशी संपर्क से सभी को अच्छा लाभ प्राप्त होगा। इस साल आपको अचानक से धन प्राप्ति भी हो सकती है। रिश्तेदारों और सहयोगियों की ओर से भी सहयोग मिलेगा। यह वर्ष करियर को नई ऊंचाइयां देने वाला है इसलिए इस वर्ष का भरपूर स्वागत करें और हर अवसर को भुनाने का प्रयास करें।
वर्ष 2020 की शुरुआत में शनि के परिवर्तन से कर्मक्षेत्र में काफी उन्नति के योग बनेंगें। काफी समय से आया हुआ विचार जो कि अभी तक पूरा करने का जोखिम नहीं उठा पा रहे थे उसे अब आप बहुत ही अच्छे तरीके से कर पाएंगें। 24 जनवरी को शनि का मकर राशि में प्रवेश करना, जहां सूर्य पहले से विराजमान हैं आपके लिये पिता के साथ संबंधों में मतभेद बढ़ सकते हैं। साथ ही कुछ समय के लिये आपके कामकाज में भी बाधाएं आ सकती हैं जिसके लिये आपको तैयार रहने की आवश्यकता रहेगी। क्योंकि कहते हैं ना सावधानी हटी दुर्घटना घटी। इसलिये कुछ चीज़ों को आप सचेत रहकर टाल सकते हैं अन्यथा नुक्सान को कम तो निश्चित तौर पर कर सकते हैं। सीनियर्स व अधिकारियों के साथ अपने व्यवहार को अच्छा रखें अन्यथा आपके लिये परिस्थितियां विकट भी हो सकती हैं। अपने स्वभाव में भी सुधार लाने की आवश्यकता होगी क्योंकि उग्र स्वभाव में भी वृद्धि हो सकती है।कर्मेश शनि का कर्म में विराजमान होना आपके लिये आगे आने वाले महीनो में आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल अवश्य दिलाएगा। विशेषकर जो जातक न्याय के क्षेत्र में या रिसर्च आदि में कार्य कर रहे हैं, उन्हें शनि उन्नति दिला सकते हैं।सितंबर महीने के लगभग अंत में 29 सितंबर 2020 को शनि मार्गी हों जायेंगे जिससे अब तक अगर आपको कामकाज में किसी तरह की बाधा का सामना करना पड़ा है तो उससे निजात मिल सकती है। लंबित कार्य भी सिरे चढ़ सकते हैं।
11 नवंबर 2020 को गुरु के पुन: राशि बदलकर मकर राशि में शनि के साथ आने पर नीचभंग राजयोग का लाभ आपको मिलने लगेगा। कामकाजी जीवन में सफलता तो मिलेगी ही साथ ही आपके करियर में उन्नति के योग भी बनेंगें। कार्यों में तेजी आएगी।



आर्थिक जीवन:




वर्ष के शुरुआत में आपका आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। शेयर बाजार में निवेश से आपको मुनाफा होगा। हालांकि आपको जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा आपको उसमें धोखा हो सकता है। मार्च में व्यापार से जुड़ी यात्राएं फलदायी होंगी। वहीं अप्रैल में आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जून में आमदनी में गिरावट होने की संभावना है। वहीं अगस्त में पुनः परिस्थितियां आपके आर्थिक जीवन को सबल करेंगी। वर्ष के अंत में आपके खर्चों में वृद्धि होने की प्रबल संभावना रहेगी। इस समय आपको अपनी बचत पर ध्यान देना होगा। इस साल आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं।


करियर-व्यापार:



वर्ष के शुरुआती दिनों में आपके ऊपर कार्य का दबाव रहेगा, जिसकी वजह से आप अपने निजी जीवन को थोड़ा कम समय दे पाएंगे। यदि आप रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं तो इसके लिए साल का शुरुआती चरण बेहतर है। इस समय आपके व्यापार में विस्तार होने की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। मई में आपको अपनी मेहनत और परिश्रम का अच्छा फल प्राप्त होगा। अपने अधिकारियों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाकर चलें। साल के मध्य में आपके व्यापार में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। इस दौरान व्यवसाय या कार्य के सिलसिले से यात्रा करनी पड़ सकती है। अक्टूबर में व्यापार अथवा कार्य के हेतु विदेशी कंपनियों से संबंध स्थापित हो सकते हैं। वर्ष के अंत में आपको अपनी मेहनत का फल प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। राजनीति के क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है।


पारिवारिक जीवन:


इस वर्ष मित्रों से आत्मीयता बढ़ेगी। आप उनके साथ अपने दुख-दर्द को बांटेंगे। ससुराल की ओर से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। परिवार में सास-बहु के बीच मेलजोल बढ़ेगा। अगर संतान की शिक्षा में कोई बाधा आ रही होंगी तो वे दूर होंगी। आर्थिक कारणों से परिजनों से रिश्ते में खटास आ सकती है। अप्रैल में आपके परिवार में पूजा-पाठ का कार्यक्रम बन सकता है। जुलाई में संतान की ओर से आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। अपनी संतान का सही मार्गदर्शन करना आपकी पहली प्राथमिकता होगी। परिजनों के बीच सामंजस्य का भाव बना रहे, इसके लिए आपको पहल करने की आवश्यकता होगी। इस वर्ष ऐसे लोगों से दूर रहें, जो अपने स्वार्थ को प्राथमिकता देते हों। क्योंकि उनसे आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।


स्वास्थ्य:
सेहत के नजरिए से देखें तो वर्ष 2020 आपके लिए मिलाजुला रहेगा। वर्ष की शुरुआत में आपके स्वभाव में क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है। इस पर आपको काबू पाना होगा। साल की शुरुआत में कार्य की अधिकता के चलते आपके ऊपर मानसिक दबाव बना रह सकता है। कोशिश करें कि मन में अधिक दबाव न लें। अपनी सेहत के प्रति लापरवाही बरतना आपको महंगा पड़ सकता है। मार्च में वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। जून में अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। जुलाई में आपको त्वचा रोग हो सकता है। मौसम परिवर्तन के समय आपको बुखार, खांसी-जुकाम हो सकता है। जरुरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।


उपाय:


शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करें और पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें इससे नकारात्मक शक्तियां आपसे दूर रहेंगी|


Popular posts from this blog

आगर से भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत 13002 मतों से व सुसनेर से कांग्रेस प्रत्याशी भैरूसिंह बापू 12645 मतों से जीते

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा

विवेकानंद नगर में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास:हलचल की आहट से भाग खड़े हुवे युवक:CCTV में कैद हुवा घटनाक्रम