मकर राशि का 2020 का वार्षिक भविष्यफल

 




मकर राशि का स्वामी शनि होता है। राशिचक्र की यह दसवीं राशि है। इस राशि वाले जातक गहरी सोच वाले होते हैं। धन एवं व्यापार के मामले इस राशि के जातक बहुत सावधान रहते हैं। ये एक समय में कई कार्य करने में सक्षम होते हैं। मनोरंजन करने वाले होते हैं। इस राशि की महिलाएँ अपने घर को व्यवस्थित रखती हैं। कभी-कभार इस राशि के जातक अपने स्वार्थ को आगे रखते हैं और इन्हें खुद पर भरोसा भी नहीं होता है। ये बाचाल प्रवृति के होते हैं और अपनी जिम्मेदारियों को भलिभांति समझते हैं। इसके अलावा इस राशि वाले दृढ़ निश्चयी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। संदेह करना इनका नकारात्मक पक्ष है।29 सितंबर को शनि मार्गी हो जाएंगें। जो आपके कार्यक्षेत्र के लिये शारीरिक क्षमता, बल बढ़ाने में आपकी सहायता करेंगे। धन प्राप्ति के भी आपके लिये अच्छे योग बनेंगें। इस समय में आप शेयर मार्किटिंग आदि योजनाओं में पैसा लगा सकते हैं। लाभ प्राप्त होगा। 20 नवंबर को गुरु का राशि परिवर्तन कर पुन: मकर राशि में आने से आप अपनी पूर्ण ऊर्जा से अपने कार्य को बनाने में लग जाएंगें। इसके साथ ही बीते समय में देखा हुआ सपना साकार होता हुआ भी दिखाई देगा। वर्ष 2020 की शुरुआत में राहू आपकी राशि से छठे स्थान पर विराजमान रहेंगें जो आपके लिए थोड़ी बहुत परेशानियां उत्पन्न कर सकते हैं। विशेषकर शारीरिक कष्ट अधिक हो सकता है। कमर में दर्द की समस्या, जोड़ों के दर्द की समस्या, सर्वाइकल उत्पन्न कर सकते हैं। शत्रु भी इस समय बढ़ सकते हैं। छठे स्थान में राहू का होना आपको प्रतिस्पर्धा में बहुत ज्यादा मेहनत करवा सकता है। खासकर जो छात्र विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं। उनको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। बुरी संगत से बचकर रहें।इस वर्ष आपकी राशि पर शनि की साढेसाती का प्रथम चरण समाप्त हो जाएगा। जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। वर्ष  2020 में 24 जनवरी को शनि राशि परिवर्तन कर आपकी ही राशि में प्रवेश कर जाएंगें। स्वराशि के शनि का होना आपके लिये शनि का शश महायोग बनाएगा। जिससे आपके कार्यक्षेत्र की स्थिति में काफी अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा।


आर्थिक जीवन:


मकर राशि वालों के लिए वर्ष 2020 चुनौतियों से भरा हो सकता है। इस वर्ष आपकी किसी गलती से धन हानि हो सकती है। आर्थिक संकट से बचने के लिए बजट प्लान किया जा सकता है। वित्तीय लालच में आकर कोई ऐसा कदम न उठाएं जो अनैतिक या गैर कानूनी हो। 


करियर-व्यापार:


मकर राशि वालों को इस साल सामान्य परिणाम मिलेंगे। लेकिन अपनी मेहनत के बलबूते आप अपने कार्य में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग एमएनसी कंपनियों में कार्य कर रहे हैं तो उन्हें इस वर्ष तरक्की प्राप्त होगी। वहीं जो लोग व्यवसाय से जुड़े हैं उन्हें जून के बाद से अच्छा मुनाफा हो सकता है।


पारिवारिक जीवन:


वर्ष के शुरुआत में ख़शहाली बनी रहेगी। घर में ख़ुशहाली का भाव बना रहेगा। घर में किसी मेहमान के आने से ख़ुशियां आएंगी। जुलाई में परिवार वालों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। इस बीच घर वालों के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। सितंबर में घर पर कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। समाज में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। नवंबर में परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद होने की संभावना रहेगी। हालांकि जनवरी में उनका पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा।


स्वास्थ्य जीवन:


इस साल स्वास्थ्य जीवन में आपको मिलेजुले परिणाम देगा। इस साल आपकी कोशिश ये रहनी चाहिए कि आलस्य आपके ऊपर हावी न हो। आपको इस वर्ष कमजोरी, थकान का अहसास हो सकता है इसलिए अपने खानपान पर भी ध्यान दें। साल के अंतिम महीनों में आप अच्छी सेहत का आनंद ले सकते हैं।


उपाय:


शनि मंदिर में जाकर तेल चढ़ाएं और शनिदेव की पूजा करें।


Popular posts from this blog

आगर से भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत 13002 मतों से व सुसनेर से कांग्रेस प्रत्याशी भैरूसिंह बापू 12645 मतों से जीते

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा

विवेकानंद नगर में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास:हलचल की आहट से भाग खड़े हुवे युवक:CCTV में कैद हुवा घटनाक्रम