सुशासन दिवस के रूप में मनाई अटल जी की जयंती

आगर मालवा- देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में जिले भर में मनाई गई।
आगर में भी कई आयोजन किए गए। नगर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य करण सिंह यादव द्वारा स्वर्गीय अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिला उपाध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा ने स्वर्गीय अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला।पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश परमार ने भी अटल जी के जीवन को प्रेरणादाई बताया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अजय जैन मारू बलडिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अटल जी के  जीवन से प्रेरणा लेकर उसे आत्मसात करना चाहिए।कार्यक्रम के पश्चात दिव्यांग बच्चों को स्वल्पाहार कराकर गर्म कपड़े वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन सुशील जैन ने किया। आभार गौरव जैन ने माना।पार्षद मनीष सोलंकी,सुनील जैन, विक्रम बोडाना सहित अन्य लोग मौजूद थे। 
ग्रामीण मंडल आगर ने भी पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती जिला अस्पताल में फल वितरण कर मनाई। मंडल अध्यक्ष प्रेम यादव, कैलाश कुंभकार सहित अन्य वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में मरीजों को फल वितरित किए गए। यहां भी बड़ी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित थे ।सुसनेर में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप सकलेचा ने आयोजित कार्यक्रम में कहा कि राजस्थान के पोखरण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी द्वारा परमाणु परीक्षण कर  देश का नाम पूरे विश्व मे गौरवान्वित किया था। कार्यक्रम में पूर्व विधायक फूलचंद वेदीया, लक्ष्मण सिंह कावल, धीरेंद्र पांडे आदि मौजूद थे। आभार डॉक्टर गजेंद्र सिंह चंद्रावत ने माना। बडौद में भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। सोयत कला में पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर कालिदास विद्या निकेतन में कार्यक्रम आयोजित कर सफाई अभियान चलाया गया। अस्पताल में मरीजों को फल भी वितरित किए गए। जिलेभर में अन्य स्थानों पर भी कई आयोजन संपन्न हुए।



Popular posts from this blog

आगर से भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत 13002 मतों से व सुसनेर से कांग्रेस प्रत्याशी भैरूसिंह बापू 12645 मतों से जीते

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा

विवेकानंद नगर में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास:हलचल की आहट से भाग खड़े हुवे युवक:CCTV में कैद हुवा घटनाक्रम