26 जनवरी को आयोजित होगा ‘‘आनंद उत्सव’’

आगर-मालवा- 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर अध्यात्मक विभाग अन्तर्गत जिला मुख्यालय पर ऐतिहासिक एवं व्यापक स्तर पर आनंन्द उत्सव का आयोजन किया जाएगा। आनंद उत्सव दोपहर 12 बजे से 06 बजे तक पुरानी कृषि उपज मंडी आगर में आयोजित होगा।


उत्सव में मुख्य आकर्षण आनंद व्यंजन मेला, ड्राईंग, रंगोली, खेलकूद प्रतियोगिताएं, हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी, एवं विक्रय, पतंगबाजी, निशानेबाजी, झूला, कठपुतली आदि मनोरंजक गतिवधियां होगी। आनंद उत्सव में सायं 06ः00 बजे स्काई लैण्टर्न (आकाश दीप)-आकाश में छोड़े जाएंगे जो उत्सव का प्रमुख आकर्षण होगा। कलेक्टर श्री संजय कुमार ने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, समाज सेवी संस्थाएं एवं जिले के नागरिकों से जिला मुख्यालय पर 26 जनवरी को आयोजित ऐतिहासिक आनंद उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आग्रह किया है। 


Popular posts from this blog

शाही सवारी के दिन बदल जाएंगे मार्ग: बाहर जाना हो तो देखे परिवर्तित मार्ग:बाबा के दरबार पहुँचने वाले भक्त भी दे ध्यान

तवा भी बिगाड़ सकता है घर का वास्तु, जानिए रसोई में तवे का महत्व

आगर की छवि ने पहले ही प्रयास में रच दिया सफलता का इतिहास