आगर विधायक मनोहर ऊँटवाल का निधन,:आलोट में कल होगा अंतिम संस्कार


आगर मालवा- आगर के भाजपा विधायक व भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व मंत्री  मनोहर ऊँटवाल का  आज सुबह 8 बजे गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया हुआ।उनके निधन की खबर मिलते ही समर्थको में शोक की लहर छा गई।


 



मिली जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक मनोहर ऊँटवाल  6 जनवरी से अस्वस्थता के चलते पहले इंदौर और फिर गुड़गांव के मेदांता अस्पताल उपचाररत थे।गौरतलब रहे की 6 जनवरी को मस्तिष्क की एक नस में सूजन आ जाने के बाद इंदौर में उनका ऑपरेशन किया गया था। बाद में लंग्स में इंफेक्शन के चलते गुडगांव में भर्ती किया गया था। मनोहर ऊँटवाल दो बार आगर से विधायक व एक बार देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे है।इससे पूर्व वे आलोट विधान सभा से भी विधानसभा के लिए चुने गए थे। आलोट से भी वे दो बार विधायक निर्वाचित हुवे थे। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबियों में श्री ऊँटवाल का नाम भी शामिल था। वे आलोट से विधायक रहते नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री भी रह चुके है।


कल आलोट में होगा अंतिम संस्कार


आगर विधायक मनोहर ऊँटवाल का अंतिम संस्कार कल शुक्रवार को आलोट में किया जाएगा।अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे आलोट स्थित उनके स्व निवास से  निकाली जाएगी।आज दोपहर 2.30 के लगभग दिल्ली  से एयरलिफ्ट कर पहले उज्जैन और फिर महिदपुर होते हुए ले जाया जाएगा आलोट। जहा कल होगा अंतिम संस्कार।


Popular posts from this blog

आगर से भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत 13002 मतों से व सुसनेर से कांग्रेस प्रत्याशी भैरूसिंह बापू 12645 मतों से जीते

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा

विवेकानंद नगर में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास:हलचल की आहट से भाग खड़े हुवे युवक:CCTV में कैद हुवा घटनाक्रम