बगैर नम्बर की बाईको पर पुलिस ने अपने हाथो से लिखे नम्बर, दी चैतावनी, कल से होगी कारवाई


सुसनेर। पुलिस प्रशासन के द्वारा यातायात सप्ताह के तहत चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को सुसनेर पुलिस ने अनुठी पहल की। पुलिसकर्मीयो ने शहर में घुम रही बगैर नम्बरो की बाईको को तलाशकर उन पर अपने हाथो से वाहनों के नम्बर लिखे, सम्बंधित बाइक चालकाे को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही उन्हे बिना नम्बर की बाईक नही चलाने की बात भी कही। शुक्रवार को पुलिस ने दर्जनभर ऐसी बाईको पर नम्बर लिखे और बाईक चालको से कहां कि आज फ्री में हमने नम्बर लिखे है यदी कल से कोई यातायात नियमों का उल्लंधन करते हुएं पाया गया तो फिर उस पर नियमानुसार कारवाई की जाएगी। 


अपने ही वाहन में मुनादी करके किया जागरूक
अभी तक तो अपने हाथ ठेल, निजी वाहन या बाईक पर मुनादी के जरीए किसी आयोजन की जानकारी देते हुएं लोगो को देखा होगा। लेकिन शुक्रवार को सुसनेर पुलिस अपने पुलिस वाहन के जरीये ही मुनादी करके लोगो को यातायात निमयों की जानकारी  दी। सबइंस्पेक्टर आलोक परेटीया के द्वारा माईक के जरीए लोगो से बिना नम्बर के वाहन नही चलाने की अपील की जाकर यातयात नियमों की जानकारी लोगो को दी जा रही थी।


यातायात सप्ताह के तहत आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत नए-नए तरीको से अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचने का भी प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को बिना नम्बरो की बाईको पर अपने हाथो से नम्बर लिखकर चैतावनी दी है। आगे यदी कोई चालक बिना नम्बर के बाईक चलाता हुआ पाया गया तो उस पर कारवाई की जाएगी।
                                                 विवेक कानोडिया
                                               थाना प्रभारी, सुसनेर


Popular posts from this blog

आगर से भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत 13002 मतों से व सुसनेर से कांग्रेस प्रत्याशी भैरूसिंह बापू 12645 मतों से जीते

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा

विवेकानंद नगर में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास:हलचल की आहट से भाग खड़े हुवे युवक:CCTV में कैद हुवा घटनाक्रम