CAA के समर्थन रैली के बाद पुलिस का तहलका, 2 पूर्व विधायको सहित 40 लोगो पर प्रकरण दर्ज

आगर मालवा-शुक्रवार को  CAA के समर्थन में विशाल रैली निकालने की जितनी चर्चा हुई उससे कहि ज्यादा सुर्खिया अल   सुबह से ही प्रकरण दर्ज लेने को शुरू हो गई थी। पुलिस ने भाजपा नेताओं सहित 40 लोगो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।इसमे 2 पूर्व विधायक व के नेता शामिल है।


 


शुक्रवार  को CAA के समर्थन में विशाल रैली निकाली गई थी। गजब की भीड़ के कारण समर्थन रैली की चर्चाए रात तक चौराहो पर सजती रही। इस बीच प्रकरण दर्ज किए जाने की सुगबुगाहट भी लोगो को बेचैन करती रही। भीषण ठंड में भी प्रकरण की सरगर्मी ने ठंड की रंगत बदल दी थी। शनिवार  दोपहर को पुलिस ने एकाएक सूची जारी कर तहलका मचा दिया। 40 लोग और 6 वाहनों पर प्रकरण दर्ज किया गया है।लोकसेवक द्वारा जारी आदेशो का उल्लघन करने पर धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने पूर्व विधायक रेखा रत्नाकर, लालजीराम मालवीय सहित भाजपा के वर्तमान व पूर्व मंडल अध्यक्ष व विभिन्न प्रकोष्ट के पदाधिकारियों को नामजद किया है।


Popular posts from this blog

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा

विवेकानंद नगर में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास:हलचल की आहट से भाग खड़े हुवे युवक:CCTV में कैद हुवा घटनाक्रम

दुर्लभ दसमुखी सर्प प्रतिमा पर विराजमान भगवान शिव -पार्वती:नाग पंचमी पर वर्ष में सिर्फ एक बार खुलता है नागचन्द्रेश्वर मंदिर