गणतंत्र की संध्या पर आयोजित होगा ‘‘भारत पर्व’’ 

 आगर-मालवा- 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र का लोक उत्सव ‘‘भारत पर्व’’ का आयोजन स्वराज संचालनालय, संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में पुरानी कृषि उपज मण्डी आगर में सायं 07ः00 बजे से किया जाएगा। भारत पर्व पर लोकनृत्य, लोकगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति एवं कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।  कवि सम्मेलन में लोकेश हाडिया नागदा (हास्य व्यंग), नगेन्द्र ठाकूर राजगढ़ (वीर रस) श्रीराम परिदा मनावर (व्यंग गीतकार), शरद जोशी धार (गीत गजल) काव्य पाठ करेंगे कवि सम्मेलन के सूत्रधार दीपेन्द्र शर्मा, धार होगें। कलेक्टर संजय कुमार ने भारत पर्व पर अधिक से अधिक संख्या में जिले के नागरिकों से उपस्थित होने की अपील की गई है।


 


Popular posts from this blog

शाही सवारी के दिन बदल जाएंगे मार्ग: बाहर जाना हो तो देखे परिवर्तित मार्ग:बाबा के दरबार पहुँचने वाले भक्त भी दे ध्यान

तवा भी बिगाड़ सकता है घर का वास्तु, जानिए रसोई में तवे का महत्व

आगर की छवि ने पहले ही प्रयास में रच दिया सफलता का इतिहास