मध्यप्रदेश में प्रशासन के कांग्रेसीकरण पर कलेक्टोरेट का घेराव कल


आगर मालवा-मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार द्वारा समूचे प्रशासन का कांग्रेसीकरण किए जाने के विरोध में 24 जनवरी दोपहर 1 बजे छावनी झंडा चौक पर  कार्यकर्ताओं एकत्रित होगें।यहा से स्थानीय कलेक्टोरेट का घेराव कर महामहिम राज्यपाल  के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विजेन्द्रसिंह सिसोदिया की उपस्थिति में आयोजित आंदोलन में जिलेभर के कार्यकर्ता, पदाधिकारी व आमजन शामिल होंगे। 
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने बताया की सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित बैठक में मुख्य अथिति संभागीय संगठन मंत्री जितेन्द्र लिटोरिया थे।  अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप सकलेचा ने की। विशेष अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य करणसिंह यादव,श्रीमति रेखा रत्नाकर, पुर्व विधायक फुलचंद वेदिया,संतोष जोशी,मुरलीधर पाटीदार, लालजीराम मालवीय,जिला महामंत्री पर्वतलाल गुहाटिया आदि की उपस्थिति में हुई। इसके पूर्व पं.दिनदयाल जी व श्यामाप्रसाद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का स्वागत पदाधिकारियों ने किया।स्वागत भाषण एवं परिचय श्री सकलेचा ने करवाया। बैठक में 24 जनवरी को होने वाले कलेक्टोरेट के घेराव की रूपरेखा बनाई गई। जिलाध्यक्ष  ने कहा कि प्रदेश में अधिकारी वर्ग कांग्रेस कार्यकर्ता की भूमिका निभा रहे हैं। वे भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को चुन-चुनकर प्रताड़ित कर रहे हैं। हाल ही में राजगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं व नागरिकों के साथ कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने गुंडागर्दी की। तिरंगे का अपमान किया व निर्दोषों के खिलाफ पुलिस प्रकरण बनाए गए। इसी तरह प्रदेश व जिले में भाजपा समर्थित सरपंचो, जनप्रतिनधियों के खिलाफ झूठी शिकायतों के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। अधिकारी वर्ग निर्दोशों को जेल भेजकर कांग्रेस का धर्म निभा रहे हैं। सकलेचा ने कहा प्रशासनिक हठधर्मिता व कांग्रेसीकरण के खिलाफ 24 जनवरी को दोपहर एक बजे छावनी झंडा चौक पर कार्यकर्ता, पदाधिकारी व आमजन एकत्रित होंगे। तत्पश्चात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजेन्द्रसिंह सिसोदिया की विशेष उपस्थिति में कलेक्टोरेट पहुंचकर घेराव करेंगे। राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रशासन के कांग्रेसीकरण पर रोक लगाने तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंंगे। जिलाध्यक्ष श्री सकलेचा ने घेराव में अधिकाधिक कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया है। संगठन मंत्री श्री लिटोरिया ने संबोधित करते हुए बैठक में सीएए के समर्थन में चलाए जा रहे जनजागरण अभियान अंतर्गत बूथ स्तर पर अधिकाधिक मिस्ड कॉल करवाने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त करते हस्ताक्षरयुक्त पत्रक जुटाने का आह्वान किया। बैठक में आजीवन सहयोग निधि संग्रहण पर भी चर्चा की गई।साथ ही सभी अपने अपने मंडलों में एक साथ 23 जनवरी को बैठक आयोजित होने की बात भी कहि।


Popular posts from this blog

आगर से भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत 13002 मतों से व सुसनेर से कांग्रेस प्रत्याशी भैरूसिंह बापू 12645 मतों से जीते

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा

विवेकानंद नगर में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास:हलचल की आहट से भाग खड़े हुवे युवक:CCTV में कैद हुवा घटनाक्रम