महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाकर, समाज सुधार का कार्य करेगी ग्राम रक्षा समिति- एसपी सविता सोहाने



सुसनेर। महिला ग्राम एवं नगर रक्षा समिति से जुडकर महिलाओं का आत्मविश्वास बढेगा। साथ ही इससे जुडकर महिला समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों जैसे बाल विवाह, दहेज प्रथा घरेलू हिंसा आदि को रोकने में अहम भूमिका निभाएगी। उक्त बातें बुधवार को सुसनेर पुलिस थाने पर आयोजित ग्राम एवं नगर महिला रक्षा समिति सम्मेलन को सम्बोंधित करते हुएं की। आगर एसपी सविता सुहाने ने कही। कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामों से आई महिलाएं अर्चना जोशी, सोनम बजाज, पूजा मीणा, पूजा दांगी, रीना बाई, निर्मला, ममता बाई आदि ने महिला सशक्तिकरण के बारे में अपने-अपने विचार भी व्यक्त किए। कार्यक्रम के समापन पर सभी महिला रक्षा समिति के सदस्यों को विशील, ट्रेक सूट तथा कैप प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान महिला रक्षा समिति के सदस्यो को हैल्पलाईन नम्बर भी दिये गये। साथ ही समिति के अन्तर्गत कार्य करने वाली महिलाओं को आई कार्ड भी वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर एडिशनल एसपी प्रदीप पटेल, एसडीओपी एन एस रावत, सुसनेर थाना प्रभारी विवेक कनोडिया, सोयत थाना प्रभारी रितेश पाटील सहित महिला पुलिस अधिकारी संगीता शर्मा ने भी कायक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मी प्रदीप पानेरी, हरीश यादव, देवेंद्र गुर्जर, ग्राम रक्षा समिति के अध्यक्ष डाक्टर महेंद्र चतुर्वेदी, नीलेश विश्वकर्मा, जगदीश परमार सहित बडी संख्या में महिलाए व युवतीया मोजूद थी। कार्यक्रम का संचालन सब इंस्पेक्टर हेमलता ने किया और आभार एसआई आलोक परेटिया ने माना। 


 


 


Popular posts from this blog

शाही सवारी के दिन बदल जाएंगे मार्ग: बाहर जाना हो तो देखे परिवर्तित मार्ग:बाबा के दरबार पहुँचने वाले भक्त भी दे ध्यान

तवा भी बिगाड़ सकता है घर का वास्तु, जानिए रसोई में तवे का महत्व

आगर की छवि ने पहले ही प्रयास में रच दिया सफलता का इतिहास