पशुपालन मंत्री ने किया सालरिया गो अभ्यारण निरीक्षण


सुसनेर। शुक्रवार देर शाम को प्रदेश सरकार के पशुपालन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास विभाग मंत्री लाखनसिंह यादव अपने बडे भाई भीकमसिंह यादव के साथ सुसनेर के समीप सालरिया कामधेनु गो अभ्यारण पहुंचे। उन्होने गो अभ्यारण का निरीक्षण कर टिनशेडो के अंदर मौजूद गायो की स्थिति देखी। साथ ही गोपुजन कर गायों को गुड भी खिलाया। इस दौरान अभ्यारण में चल रहे कार्यो का जायजा लिया और  अधिकारीयों की बैठक लेकर उन्है गो अभयारण में व्यवस्थाएं जुटाए जाने के निर्देश उपसंचालक एस व्ही कोसरवाल काे दिए। मंत्री यादव ने कमजोर एवं बीमार गायों के शेड़ का निरीक्षण कर उपचार के बारे में जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए कि बीमार गायों की अच्छी देखरेख एवं उपचार कर स्वस्थ्य बनाएं। बीमार गायों को ठण्ड से बचाए एवं पोषण आहार दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अभ्यारण्य में गायों के लिए अच्छी व्यवस्था रहें, जो चिकित्सक अभ्यारण्य में पदस्थ है वह उपस्थित रहकर गायों का उपचार प्रदाय करें। सभी गायों की नम्बरिंग की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि गो अभ्यारण्य की समस्त जानकारी शासन स्तर पर भेजी जाए। जो कार्य होना है, उनके प्रस्ताव तैयार कर शासन स्तर पर भेजना सुनिश्चित किया जाए। मंत्री यादव ने गायो को दिए जाने वाला भूसा देखा तथा सप्लायर को गुणवत्तापूर्ण भूसा गायों के लिए उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने उप संचालक को भी निर्देशित किया कि गायों को गुणवत्तापूर्ण भूसा ही मिले इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। मंत्री श्री यादव ने अभ्यारण्य परिसर में बनने वाली गो-काष्ट को श्मशान आदि में उपयोग हेतु विक्रय करने को कहा गया। उन्होंने सालरिया गो-अभ्यारण्य में बाउंड्री बनाने के लिए प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजने के निर्देश उप संचालक सालरिया को दिए। अभ्यारण्य परिसर में मंत्री ने किया पौधारोपण करते हुएं कहां कि परिसर मे अधिक-अधिक पौधे लगाकर के उसे हरभरा किया जाए। एसव्ही कोसरवाल ने गायों की संख्या, आहार, अभ्यारण्य परिसर में पदस्थ चिकित्सक एवं कर्मचारी आदि की जानकारी से मंत्री यादव को अवगत कराया गया। इस दौरान एसडीएम मनीष जैन, पीए विजय बुधवानी, संयुक्त संचालक पशुपालन उज्जैन बामनिया, सहायक संचालक मत्स्य राजाराजतिलक धुर्वे, चिकित्सक डाॅ. अरविन्द महाजन, डाॅ. खरे, डाॅ, जैन एवं गो-अभ्यारण्य के चिकित्सक एवं अन्य उपस्थित रहें।


Popular posts from this blog

आगर से भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत 13002 मतों से व सुसनेर से कांग्रेस प्रत्याशी भैरूसिंह बापू 12645 मतों से जीते

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा

विवेकानंद नगर में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास:हलचल की आहट से भाग खड़े हुवे युवक:CCTV में कैद हुवा घटनाक्रम