सरपंच शैलेंद्र ब्रह्मणे बने बलाई महासंघ के जिलाध्यक्ष    

 


 तनोडिया।अखिल भारतीय बलाई महासंघ की बैठक रविवार को सम्पन्न हुई।मुख्य अतिथि महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार थे। विशेष अतिथि शंकरलाल मालवीय,गोकुलसिंह सुतडा,शरद मालवीय,भुवान मालवीय थे।  इस दोरान प्रदेशकार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष पद पर युवा सरपंच शैलेंद्र ब्रह्मणे को नियुक्त किया गया। जिला उपाध्यक्ष लालूराम मालवीय मलवासा,जिला मीडिया प्रभारी अशोक मालवीय को बनाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर मालवीय थडोदा,प्रदेश महामत्रीं ओम मालवीय आगर,विनीत मालवीय आगर नियुक्त किए गए। साथ ही आगर ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष पद पर शिव मालवीय तनोडिया को नियुक्त किया गया।इस दौरान समाज के युवा बडी संख्या में उपस्थित हुए। बैठक का संचालन अनोखीलाल मालवीय ने किया व आभार सरपंच शैलेंद्र ब्राह्राणे ने माना।यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक दिनेश मालवीय थडोदा ने दी।


Popular posts from this blog

रविवार से लापता युवक का शव मिला:तहकीकात जारी

जंगल मे पड़ा हुवा था खून से सना हुवा शव: चरवाहे की हत्या की आशंका:पुलिस कप्तान ने किया घटना स्थल का निरीक्षण

दर्दनाक हादसा:बस नर्मदा नदी में गिरी:12 शव निकाले:धार जिले के खलघाट के नजदीक भीषण हादसा