आगर मालवा- नागपुर महाराष्ट्र में आस्टेड मर्दानी अखाड़ा की (इंडियन मार्शल आर्ट) राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आगर के खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर नगर का नाम गौरवान्वित किया है। कोच शरद मंडलोई ने जानकारी देते हुए बताया कि अथर्व पाटीदार ने रजत, तुषार सोनी ने कांस्य पदक जीता। जबकि कानड़ के विधान शर्मा ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था।यह जानकारी संस्था के संरक्षक विवेक खंडेलवाल ने दी। युवा खिलाड़ियों की उपलब्धि पर संस्था ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
मार्शल आर्ट में अथर्व ने जीता रजत पदक