कांग्रेस के बाद भाजपा का अभियान: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा 4 मार्च को आगर आयेंगे
आगर मालवा। कांग्रेस के बाद भाजपा भी उपचुनाव के लिए सक्रिय हो गई है।भाजपा का विराट कार्यकर्ता सम्मेलन 4 मार्च को आगर में आयोजित होगा।खास बात यह है कि इस सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
गौरतलब रहे कि 26 जनवरी के बाद से ही कांग्रेस एक के बाद एक कई कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है। ऋण माफी योजना के कार्यक्रम आगर, बडौद और सुसनेर में आयोजित हुवे।कर्षि मंत्री सचिन यादव व प्रभारी मंत्री जयवर्धन सिंह इनमे मुख्य रूप से उपस्थित थे।प्रभारी मंत्री श्री सिंह तो आधी से ज्यादा विधानसभा भी एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष विपिन वानखेड़े के साथ घूम चुके है। इस बीच ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह खिंची, जलसंसाधन मंत्री हुकम सिंह कराड़ा भी क्षेत्र में विभिन्न कार्यकर्मो में शामिल हुवे।जबकि आज 2 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित आधा दर्जन से ज्यादा काबीना मंत्रियों ने लोकापर्ण, भूमिपूजन, व ऋण माफी कार्यक्रम में शिरकत की। ऐसे में भाजपा की कहा पीछे रहने वाली थी। 4 मार्च को दोपहर 12 बजे प्रारंभ होने वाले इस सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, नेताप्रतिपक्ष गोपाल भार्गव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद श्री विष्णुदत्त शर्मा का यह पहला आगर प्रवास है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है।अब देखना दिलचस्प होगा की उपचुनाव के रंग में रंगी विधानसभा में आगे किन किन बड़े नेताओं का आगमन होता है।