मकर राशि मे आये मंगल,7 राशियों को करेगे प्रभावित जबकि 3 का समय होगा बेहतर

मेष राशि के स्वामी,ऊर्जा व क्रोध के कारक मंगल ग्रह ने 22 मार्च 2020, रविवार को राशि परिवर्तन कर लिया है। मंगल ग्रह का यह राशि परिवर्तन 22 मार्च रात्रि 10 बजकर 06 मिनट पर धनु राशि से निकलकर अपनी उच्चराशि मकर में प्रवेश किया। मंगल मकर राशि में 04 मई तक रहेंगे। यानी इस राशि परिवर्तन का असर 22 मार्च की रात से 04 मई 2020 तक रहेगा। चार मई की शाम साढ़े आठ बजे के बाद मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 
कोई भी ग्रह जब अपनी राशि बदलता है वह कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ योग लेकर आता है। वहीं कुछ ऐसी राशियां भी होती हैं जिन पर यह असर नगण्य होता है। आप सब जानते हैं कि मंगल का यह राशि परिवर्तन तीन राशियों खासकर सिंह, तुला और धनु राशि के जातकों लिए पहले सप्ताह ही बहुत ही शुभ संयोग लेकर आया है। लेकिन कई राशियां ऐसी भी जिनके जातकों को अगले कुछ दिनों तक काफी संभल कर रहना होगा। 


 संभल कर रहे इन 7 राशियों के जातक-
 मेष
मानसिक शांति तो रहेगी, परंतु खर्चों की अधिकता से परेशान भी रहेंगे। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है।
वृष 
मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। आय में कठिनाइयां आ सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेगा। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क 
मन में निराशा और असंतोष के भाव रहेंगे। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
कन्या
मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। भवन-सुख में वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आय में कमी आ सकती है। सेहत का खयाल रखें।
वृश्चिक 
संयत रहें। क्रोध और आवेश के अतिरेक से बचें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलित रहें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। कुटुंब परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं।
धनु
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु अति उत्साही होने से बचें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। कुटुंब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कारोबार का विस्तार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों से मदद मिलेगी।
मीन
मानसिक तनाव रहेगा। क्रोध और आवेश की अधिकता हो सकती है। परिवार में भी तनाव की स्थिति हो सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।


Popular posts from this blog

आगर से भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत 13002 मतों से व सुसनेर से कांग्रेस प्रत्याशी भैरूसिंह बापू 12645 मतों से जीते

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा

विवेकानंद नगर में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास:हलचल की आहट से भाग खड़े हुवे युवक:CCTV में कैद हुवा घटनाक्रम