नोबेल पुरस्कार विजेता साइंटिस्ट सी वी रमन का जन्म दिवस उत्साह के साथ मनाया

आगर-मालवा-साइंस व टेक्नोलॉजी का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। आधुनिकता के इस युग में कैसे हम टेक्नोलॉजी के साथ रहे वह इसका सही उपयोग किस प्रकार करे।असफलता प्राप्त होने पर भी बार-बार प्रयास करके सफल होने का अटल निश्चय कैसे करें। इस भावना  के साथ श्री संस्कार अकैडमी ने भारत के अनमोल रत्न नोबेल पुरस्कार विजेता साइंटिस्ट सी वी रमन का जन्म दिवस अर्थात राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के साथ भारतीय वैज्ञानिकों के चित्र पर माल्यार्पण संचालक डॉ.पंकज अटल द्वारा किया गया।इस अवसर पर आपने बच्चों को संबोधित करते हुए भारत वर्ष के वैज्ञानिकों के द्वारा किये गये प्रयासों व सफल अविस्मरणीय प्रयोग जिनको दूनिया भर के देशो ने सराहा है की जानकारी दी। संपूर्ण आयोजन विज्ञान थीम पर आधारित था।जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा  फैंसी ड्रेस, कोरोना वायरस ड्रामा, मंगल मिशन डांस, मोटिवेशनल साइंस स्टोरी, सेव अर्थ ,नो यूज़ ऑफ प्लास्टिक,  साइंस गीत, भाषण व सेव वाटर पर मूक अभिनय बच्चों ने  प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विद्यालय के 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।साईंस HOD आकांक्षा शर्मा के मार्गदर्शन में कक्षा आठ के बच्चों  द्वारा आयोजन की तैयारिया की गई। कार्यक्रम का संचालन कुमारी लक्षिता जैन व अंजलि राठौर (कक्षा आठ) ने किया। यह जानकारी वाइस प्रिंसिपल रूचीका सोलंकी ने दी।


Popular posts from this blog

तवा भी बिगाड़ सकता है घर का वास्तु, जानिए रसोई में तवे का महत्व

कलेक्टर-एसपी ने वोट देकर मतदाताओं से मतदान की अपील

आगर की छवि ने पहले ही प्रयास में रच दिया सफलता का इतिहास