डॉ मकवाना ने जरूरतमंद लोगों की सेवा करके जन्म दिवस की खुशियो को बनाया यादगार

आगर मालवा-समाजसेवा करने के लिए किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नही पड़ती।व्यक्ति जब अपने आसपास के लोगो को अभाव ग्रस्त देखे और मदत के लिए खुद ही आगे आ जाये।सही मायने में वही व्यक्ति समाज सेवक कहलाता है। गत 5 अप्रेल को कुछ ऐसा ही नजारा तनोडिया व पिपलोन देखने को मिला।



सनद रहे कि इंदौर कोटा मार्ग स्थित उपकर्षि मंडी तनोडिया व छात्रावास में 160 मजदूर को प्रशासन द्वारा रुकवाया गया है।पिपलोन में भी करीब 80 परिवार ऐसे है जो लॉक डाउन की वजह से दो जून का भोजन नही जुटा पा  रहे है।पिपलोन निवासी डॉ मोहन मकवाना हर वर्ष सादगी पूर्वक अपना जन्म दिवस मानते रहे है।वे भाजपा में विभिन्न पदों पर रहते हुवे सक्रिय कार्यकर्ता है।इस लिहाज से तनोडिया पीपलोन के पार्टी पदाधिकारी व मित्र मिलकर जन्म दिवस पर दाल बाटी की पार्टी कर लेते है। 5 अप्रेल को डॉ मकवाना का जन्मदिवस था। देश के साथ आगर में भी लॉक डाउन चल रहा है।ऐसे में उन्होंने तय किया कि वे इस बार सभी जरूरतमंदों को भोजन करवाकर जन्मदिवस मनाएंगे।मंडी में सभी लोगो को बैठाकर भोजन करवाकर पीपलोंन के 80 जरूरतमंद परिवारों को भोजन करवाया गया।पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह भी तनोडिया पहुचे ओर भोजन निर्माण व विरतण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।लोग हर वर्ष अपना जन्मदिवस होटलो या अन्य स्थानों पर पार्टिया कर मनाते है।बेशक खुशियो को सेलिब्रेट करना चाहिए।मगर इस संकट की घड़ी में जरूरतमंद लोगों की सेवा करके भी खुशियो को यादगार बनाया जा सकता है।ऐसा करने से पहले जिला प्रशासन से जरूर अनुमती ले ले।


Popular posts from this blog

आगर से भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत 13002 मतों से व सुसनेर से कांग्रेस प्रत्याशी भैरूसिंह बापू 12645 मतों से जीते

तवा भी बिगाड़ सकता है घर का वास्तु, जानिए रसोई में तवे का महत्व

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा