हेल्पलाईन नम्बर 104 एवं 181 के लिऐ जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित 

आगर-मालवा-लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन के द्वारा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश राज्य के लिए नोवेल कोरोना वायरस को संक्रामक रोग घोषित किया गया है। वायरस संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु राज्य स्तरीय हेल्पलाईन नम्बर 104 एव 181 जारी किया गया है। 
कलेक्टर  संजय कुमार द्वारा हेल्पलाईन नम्बर 104 एवं 181 पर प्राप्त जिला स्तरीय शिकायतों के निराकरण हेतु दरबार कोठी स्थित ई-दक्ष केन्द्र में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम 104, 181 के लोक सेवा प्रबंधक अरविन्द कुशवाह (मोबा. 9893955362) एवं सहायक जिला सूचना अधिकारी  श्रेय भावसार (9977817641) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। 
जारी आदेशानुसार कन्ट्रोल रूम तीन शिफ्ट में संचालित होगा। प्रथम शिफ्ट प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक के लिऐ शिक्षा विभाग के सहायक ग्रेड-3 दिलीप कसोडिया (9981787190) एवं खनिज विभाग के कम्प्यूटर ऑपरेटर अशोक सोलंकी (83192224204) की ड्यूटी लगाई गई है। द्वितीय शिफ्ट दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक के लिए शिक्षा विभाग के सहायक ग्रेड-3 ज्ञानेन्द्र नरवाल (9039420755) एवं जनपद आगर के कम्प्यूटर ऑपरेटर महेश मालवीय (9617808181) की ड्यूटी लगाई गई है तथा तृृतीय शिफ्ट सायं 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिऐ शिक्षा विभाग के सहायक ग्रेड-3 आनंद बागदेरकर (9009750230) एवं जनपद बड़ौद के कम्प्यूटर ऑपरेटर मुकेश परमार (9098500652) की ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी कन्ट्रोल रूम में कोरोना वायरस संबंधित प्राप्त शिकायतों को ब्लाॅक की रेपिड रिस्पांस टीम से समन्वय कर निराकरण कर फीडबैक अपडेट करेंगे। 


Popular posts from this blog

शाही सवारी के दिन बदल जाएंगे मार्ग: बाहर जाना हो तो देखे परिवर्तित मार्ग:बाबा के दरबार पहुँचने वाले भक्त भी दे ध्यान

तवा भी बिगाड़ सकता है घर का वास्तु, जानिए रसोई में तवे का महत्व

आगर की छवि ने पहले ही प्रयास में रच दिया सफलता का इतिहास