प्रधानमंत्री बोले लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करें:भारत मे 3 मई 2020 तक बड़ा लॉक डाउन


भारत मे लगातार बढ़ते कोरोना महामारी के प्रकोप को  देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में 3 मई 2020 तक लॉकडाउन जारी रखने का ऐलान किया है।  मोदी सरकार ने पहले ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि लॉकडाउन कुछ दिन के लिए और बढ़ाया जा सकता है। कोरोना के खिलाफ देश की जंग में ये चौथा मौका है जब पीएम मोदी देश को संबोधित कर रहे थे।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में 3 मई 2020 तक लॉकडाउन जारी रखने का ऐलान किया।
लॉकडाउन को लेकर कल यानी 15 अप्रैल को  गाइडलाइन जारी की जाएगी।
> 20 अप्रैल तक हर राज्य को बड़ी बारीकी से परखा जाएगा
> जहां नया मामला नहीं होगा वहां 20 अप्रैल से छूट दी जाएगी
> घर से बाहर निकलने के नियम बहुत शख्स होंगे।
> चुनिंदा जगहों पर गरीब लोगों को कुछ शर्तों के साथ छूट दी जाएगी।
> देश में 220 लैब काम कर रही हैं।
> देश में फिलहाल 1 लाख से ज्यादा बेड तैयार हैं।
> पहले से ज्यादा सख्ती से लागू होगा लॉकडाउन।
> हॉटस्पॉट की आशंका वाले क्षेत्रों पर निगरानी रखी जाएगी।
> देश में राशन से दवा तक पर्याप्त भंडार मौजूद।
> जिन्हें पुरानी बीमारी है उनका खास खयाल रखना होगा
> मास्क और सामाजिक दूरी का ध्यान रखना है।
> 3 मई यानी दूसरे चरण में 19 दिन के लिए बढ़ा लॉकडाउन।
> किसी को नौकरी से ना निकाला जाए।
> घर पर बने फेस कवर का इस्तेमाल करें।
> इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय के सुझावों को अमल में लाएं।
> आरोग्य सेतु एप जरूर डाउनलोड करें।
> भारत ने समय पर एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग शुरू की।
> हमने वक्त रहते 21 दिन के लॉकडाउन का फैसला किया।
> 550 केस आते ही देश में लॉकडाउन लगाया गया।
> दुनिया के बड़े बड़े देशों की तुलना में भारत की स्थिति बेहतर।
> लॉकडाउन में लोग सादगी से अपने त्योहार मना रहे हैं।
> भारत ने समस्या के बढ़ने का इंतजार नहीं किया।
> जब 100 मरीज हुए तो आइसोलेशन का इंतजाम किया गया।
> देशवासियों की जान से बढ़कर कोई चीज नहीं
> राज्य सरकारों ने भी बहुत जिम्मेदारी से काम किया है।
> लॉकडाउन और दूरी बनाए रखने से काफी मदद मिला।


Popular posts from this blog

आगर से भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत 13002 मतों से व सुसनेर से कांग्रेस प्रत्याशी भैरूसिंह बापू 12645 मतों से जीते

तवा भी बिगाड़ सकता है घर का वास्तु, जानिए रसोई में तवे का महत्व

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा