27 वर्ष की उम्र में शून्य से शिखर तक का सफर:NSUI के पुनः राष्ट्रीय सचिव बने अंकुश भटनागर


आगर-मालवा- एक सामान्य मध्यवर्गीय परिवार में जन्मे नगर के युवा अंकुश भटनागर को कांग्रेस पार्टी के भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने पुनः राष्ट्रिय सचिव  मनोनीत किया है।उन्होंने अपनी योग्यता व मेहनत के बल पर शून्य से शिखर तक का सफर मात्र 27 वर्ष की उम्र में ही तय किया है।आगर जैसे छोटे से नगर से राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी अपने आप मे बडी बात है।
गौरतलब रहे है कि 2009 में नगर के प्राइवेट स्कूल से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुवात करने वाले अंकुश भटनागर  2010 में प्राइवेट कॉलेज में अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 2011 में विक्रम विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर निविरोध निर्वाचित हुए। 2012 में NSUI के प्रदेश प्रतिनिधि पद पर निर्वाचित हुए।
2012 में दिल्ली महानगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। बाद में तात्कालीन सांसद  सज्जन सिंह वर्मा द्वारा सांसद प्रतिनिधि बनाया गया। 2013 में जिला कांग्रेस निगरानी समिति का जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।
अगस्त 2013 में NSUI प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने विक्रम विश्वविद्यालय व देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का संगठन प्रभारी नियुक्त किया एवं अशोक नगर व बालाघाट जिले का पर्यवेक्षक एवं उज्जैन नगर निगम व शाजापुर,सारंगपुर नगर पालिका चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया। इसके साथ ही जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया व आईटी सेल कांग्रेस कमेटी,आगर, प्रदेश सचिव मप्र कांग्रेस आईटी सेल,राज्य सदस्य मप्र कांग्रेस विचार विभाग,प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी आगर,प्रदेश संयोजक NSUI सोशल मीडिया व राष्ट्रीय समन्वयक NSUI सोशल मीडिया में रहे। NSUI संगठन में संगठनात्मक चुनाव,ट्रेनिंग टीम,दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में कंट्रोल रूम प्रभारी भी रहे।10 मई 2018 को पहली बार NSUI के राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त हुए। राष्ट्रीय कार्यालय,दिल्ली व जम्मू-कश्मीर के प्रभारी के रूप में वर्तमान में कार्य कर रहे हैं साथ ही कोरोना के इस संकटकाल में पूरे देश मे फंसे छात्र-छात्राओं व लोगो की मदद भी कंट्रोल रूम के प्रभारी के रूप में कर रहे हैं।


राजस्थान में राहुल गांधी जी की विशाल छात्र रैली का प्रभारी भी अंकुश भटनागर को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बनाया गया था।इसी के साथ सदस्य जिला रोगी कल्याण समिति आगर में प्रभारी मंत्री द्वारा इनको सदस्य नियुक्त किया गया। संगठन की जिम्मेदारियों के सफलतापूर्वक निर्वहन को देखते हुए 1 मई को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की सहमति पर कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी की गई। जिसमें NSUI राष्ट्रीय प्रभारी रुचि गुप्ता ,NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष  नीरज कुंदन ने एक बार फिर उनके कार्य को देखते हुए पुनः NSUI का राष्ट्रिय सचिव नियुक्त किया गया है।इस प्रकार श्री भटनागर का राजनीति सफर कॉलेज अध्यक्ष से 2009 में प्रारंभ होकर 2020 में राष्ट्रीय स्तर पर पहुँच गया यह मुकाम इनके कार्य के प्रति ललक,मेहनत,लग्न और अपनी मिलनसरिता के चलते ही हासिल हो सका है।


Popular posts from this blog

आगर से भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत 13002 मतों से व सुसनेर से कांग्रेस प्रत्याशी भैरूसिंह बापू 12645 मतों से जीते

तवा भी बिगाड़ सकता है घर का वास्तु, जानिए रसोई में तवे का महत्व

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा