भाजपा नगर मंडल ने किया पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला दहन

आगर मालवा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा बडौद रोड चौराहा, अस्पताल चौराहा पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के साथ-साथ कमलनाथ मुर्दाबाद और कांग्रेस विरोधी नारे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए। विश्व में जिस प्रकार से चाइना की कार्यशैली रही है ,उस भारत विरोधी कार्य शैली के विरोध में कमलनाथ द्वारा यूपीए सरकार में चाइना के साथ राजीव गांधी फाउंडेशन के नाम पर लिए गए चंदे आदि उजागर होने पर यह विरोध कार्यक्रम भाजपा नगर मंडल आगर द्वारा किया गया।उक्त विरोध कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बरखेड़ी ,पूर्व विधायक गोपाल परमार, भाजपा के वरिष्ठ कैलाश जैन काका ,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अजय जैन ने संबोधित किया।उक्त कार्यक्रम में भाजपा नेता पर्वतलाल गुहाटिया. सुधीर भाई जैन,अनिल मंडावरा, कमल बाथम,जगदीश गवली,सुनिल जैन,धर्मेंद्र गेहलोत,ओम मालवीय,भुरू टांक आदि सम्मिलित हुए।यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने दी।


Popular posts from this blog

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा

विवेकानंद नगर में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास:हलचल की आहट से भाग खड़े हुवे युवक:CCTV में कैद हुवा घटनाक्रम

दुर्लभ दसमुखी सर्प प्रतिमा पर विराजमान भगवान शिव -पार्वती:नाग पंचमी पर वर्ष में सिर्फ एक बार खुलता है नागचन्द्रेश्वर मंदिर