राष्ट्रीय मछुआ दिवस पर पौधरोपण किया

आगर-मालवा,शब्द संचार न्यूज- राष्ट्रीय मछुआ दिवस के अवसर पर आज 10 जुलाई को मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के कार्यालय परिसर में सहायक मत्स्य अधिकारी राजा राज तिलक धुर्वे एवं उप संचालक उद्यान अंतर सिंह कन्नौजी द्वारा पौधारोपण किया। उप संचालक उद्यान के तकनीकी निर्देशन पर पौधों से पौधों की दुरी भी सुनिश्चित की गई, जिससे भविष्य में पौधा अपना विस्तृत विकास कर सकें। इस दौरान उद्यानिकी एवं वानिकी पौधों का रोपण कर तत्काल सिंचाई की। साथ उप संचालक ने पर्यावरण संरक्षण हेतु मछुआरों को अधिक से अधिक पौधे लगाने की समझाईश दी। 


  पौधा रोपण के दौरान अध्यक्ष मत्स्योद्योग सहकारी समिति आगर कमल बाथम, अध्यक्ष मत्स्योद्योग सहकारी समिति मदकोटा कालू सिंह, अध्यक्ष मत्स्योद्योग सहकारी समिति बिजनाखेड़ी मदन सिंह, मछुआ समूह आगर गोपाल बाथम एवं अन्य मछुआरे सदस्य उपस्थित रहें।


Popular posts from this blog

शाही सवारी के दिन बदल जाएंगे मार्ग: बाहर जाना हो तो देखे परिवर्तित मार्ग:बाबा के दरबार पहुँचने वाले भक्त भी दे ध्यान

तवा भी बिगाड़ सकता है घर का वास्तु, जानिए रसोई में तवे का महत्व

आगर की छवि ने पहले ही प्रयास में रच दिया सफलता का इतिहास