अब डराने लगा है कोरोना: 15 दिन में 84 पॉजिटिव:रविवार को मिले 9 संक्रमित

आगर-मालवा। आगर में भी कोरोना रफ्तार पकड़ने लगा है। आज रविवार को आगर में 9 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव है। शनिवार को लगभग सभी पॉजिटिव आगर से थे।आज बडौद,कानड़,चांदनगाव के अलावा 1 पॉजिटिव आगर से है।कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम ही नही ले रही है। 5 से ज्यादा मरीज प्रतिदिन जिले में मील रहे है। 15 दिन में 84 पॉजिटिव मिल चुके है। 


 4 अप्रेल को यहाँ मिले 9 पॉजिटिव 

 
35 वर्षीय महिला (वार्ड नंबर 5 कानड़),80 वर्षीय पुरुष (ग्राम चांदनगांव),50 वर्षीय महिला (ग्राम चांदनगांव )24 वर्षीय पुरुष (ग्राम बिजाना),50 वर्षीय पुरुष (वार्ड क्रमांक 15, कायस्थ मोहल्ला बडौद),42 वर्षीय महिला (वार्ड नंबर 15, कायस्थ मोहल्ला बडौद),22 वर्षीय पुरुष (वार्ड नंबर 2, मंडी कॉलोनी बडौद),20 वर्षीय पुरुष (वार्ड नंबर 2, मंडी कॉलोनी बडौद),27 वर्षीय पुरुष (मास्टर कॉलोनी आगर) 

 आधे माह में मिले 84 पॉजिटिव 


 स्वास्थ विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 21 मार्च को 1 पॉजिटिव ,22 मार्च को 3 पॉजिटिव ,23 मार्च को 1 पॉजिटिव, 24 मार्च को 3 पॉजिटिव ,25 मार्च को 5 पॉजिटिव ,26 मार्च को 4 पॉजिटिव, 27 मार्च को 2 पॉजिटिव, 28 मार्च को 2 पॉजिटिव, 29 मार्च को 2 पॉजिटिव, 30 मार्च को 19 पॉजिटिव, 31 मार्च को 11 पॉजिटिव मिले थे।अप्रैल माह की शुरुआत भी मार्च की तरह ही रही। 1 अप्रैल को 8 पॉजिटिव, 2 अप्रैल को 7 पॉजिटिव, 3 अप्रैल को 7 पॉजिटिव और 4 अप्रैल को 9 केस पॉजिटिव मिले।इस तरह 15 दिन यानी आधे माह में 84 पॉजिटिव जिले में मिले है।

Popular posts from this blog

आगर से भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत 13002 मतों से व सुसनेर से कांग्रेस प्रत्याशी भैरूसिंह बापू 12645 मतों से जीते

तवा भी बिगाड़ सकता है घर का वास्तु, जानिए रसोई में तवे का महत्व

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा