आगर में फिर हुवा कोरोना ब्लास्ट: जिले में 17 व आगर नगर में 11 पॉजिटिव

 आगर मालवा- आज फिर आगर में कोरोना ब्लास्ट हो गया। सोमवार शाम को आई रिपोर्ट में 17 पॉजिटिव निकले है।अकेले मास्टर कालोनी में 5 पॉजिटिव है जबकि नगर की अन्य बस्तियों में भी पॉजिटिव मिले है।आज आगर नगर में ही 11 पॉजिटिव निकले है। वही चौंकाने वाली बात यह है कि बच्चे भी पॉजिटिव निकल रहे हैं। इतना होने के बाद भी लोग सुधरने का नाम ही नही ले रहे है।


स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 अप्रैल सोमवार शाम को जारी किए गए स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार विवेकानंद नगर में 43 वर्षीय पुरुष, 38 वर्षीय महिला, 57 वर्षीय पुरुष, 24 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव है। आगर की खंडेलवाल कॉलोनी में 32 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय पुरुष ,ब्लॉक कॉलोनी आगर में दो बच्चे, छावनी आगर में 60 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव निकले है। विनायक सिटी आगर में भी 22 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव आया है। आगर शहर में 11 पॉजिटिव है।बड़ागांव में 22 वर्षीय पुरुष ,ग्राम धरोला में 30 वर्षीय महिला ग्राम कानखेड़ी में 16 वर्षीय महिला, ग्राम मंगवालिया में 30 वर्षीय पुरुष, नलखेड़ा में 62 वर्षीय महिला ,बड़ोद के वार्ड क्रमांक 1में 24 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव निकला है। नगर में लोगो की लापरवाही अब भी बदस्तूर जारी है।लोग बिना मास्क के ही बाजारों में भृमण करते देखे जा सकते है। कल पॉजिटिव के रिश्तेदार दुकान पर सामान बेच रहे थे। सख्ती न होने की वजह लोग ऐसे बेहद हल्के में ले रहे है।पॉजिटिव के परिजन जो साथ रहते है।उन्हें भी नियमानुसार गाइड लाईन का पालन करना चाहिये मगर देखने मे आ रहा है कि गाइड लाईन धज्जिया  उड़ाई जा रही है।

Popular posts from this blog

तवा भी बिगाड़ सकता है घर का वास्तु, जानिए रसोई में तवे का महत्व

आगर से भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत 13002 मतों से व सुसनेर से कांग्रेस प्रत्याशी भैरूसिंह बापू 12645 मतों से जीते

इंदौर के ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी हुई सच:शिवराज सिंह चौहान नहीं होंगे मुख्यमंत्री:वसुंधरा भी होगी परिवर्तन का शिकार