मंगलवार को फिर फटा कोरोना बम:आज 22 पॉजिटिव

 आगर मालवा-  आगर में एक बार फिर कोरोना बम फूटा।मंगलवार को 22 पॉजिटिव है ।जबकि सोमवार शाम को आई रिपोर्ट में 17 पॉजिटिव निकले थे।। मास्टर कालोनी  आज भी पॉजिटिव है।अकेले आगर नगर में आज फिर 10 पॉजिटिव निकले है।कल भी यह संख्या 11 थी।

आगर में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है। सोमवार को 11 पॉजिटिव की कहानी मंगलवार को भी बदस्तूर जारी रही।मंगलवार शाम को जारी हेल्थ बुलेटिन में आगर नगर में 10 पॉजिटिव निकले है। सुसनेर में 2, ग्राम जमुनिया में 3,ग्राम चांदन गांव में 3 ,ग्राम धारू खेड़ी में दो, बड़ोद में 1 ग्राम मंगवा लिया में 1 पॉजिटिव निकला है।

आज यहा निकले इतने पॉजिटिव 

मंगलवार शाम को जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार विवेकानंद नगर में 28 वर्षीय युवती, झंडा चौक छावनी में 18 वर्षीय युवती,माली खेड़ी रोड आगर निवासी55 वर्षीय महिला, टिल्लर कॉलोनी आगर में 57 वर्षीय पुरुष, खंडेलवाल कॉलोनी में 16 वर्षीय युवक,डी एच आगर में 35 वर्षीय पुरुष, एकता नगर  में 36 वर्षीय पुरुष, डी एच आगर में  31 वर्षीय पुरुष,पटेलवाड़ी  में 51 वर्षीय पुरुष, पुलिस लाइन छावनी में 38 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव है। सुसनेर के वार्ड क्रमांक 12 में 27 वर्षीय पुरुष व वार्ड नंबर 13 में 18 वर्षीय युवक पॉजिटिव है। ग्राम जमुनिया में 50 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय पुरुष व 56 वर्ष की महिला पॉजिटिव निकले है।ग्राम चांदन गांव में 69 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय पुरुष व 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव निकले है ।ग्राम दारु खेड़ी में 35 वर्षीय पुरुष व  26 वर्षीय युवती पॉजिटिव मिले। जबकि बड़ोद के  में 40 वर्षीय महिला एवं ग्राम मंगवालिया में 28 वर्षीय महिला पॉजिटिव निकली है।

Popular posts from this blog

आगर से भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत 13002 मतों से व सुसनेर से कांग्रेस प्रत्याशी भैरूसिंह बापू 12645 मतों से जीते

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा

विवेकानंद नगर में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास:हलचल की आहट से भाग खड़े हुवे युवक:CCTV में कैद हुवा घटनाक्रम