आज फिर 22 पॉजिटिव,आगर के अन्य इलाकों में पहुँचा कोरोना

 आगर मालवा-कोरोना की गति रुकने का नाम ही नही ले रही है।  आज फिर 22 पॉजिटिव निकले है। आगर नगर में 8 जबकि कानड़ में 3 पॉजिटिव है।

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार  आज आगर नगर में 8 पॉजिटिव है ।जबकि जिले में 22 पॉजिटिव निकले है। राहत वाली खबर यह है कि हॉट स्पॉट में तब्दील हो चुकी मास्टर कॉलोनी में आज कोई भी पॉजिटिव नही मिला है।मगर बेचैन करने वाली बात यह है कि नगर के अन्य इलाकों में कोरोना फैलने लगा है। आज आगर के जिला चिकित्सालय में 25 वर्षीय महिला,कोतवाली में 41 वर्षीय पुरुष, वार्ड 16 में 65 वर्षीय महिला व 36 वर्षीय पुरुष,अटल कॉलोनी में 19 वर्षीय महिला व ,20 वर्षीय युवक,  वार्ड 20 में 35 वर्षीय महिला, अयोध्या बस्ती में 18 वर्षीय युवक पॉजिटिव है। बडौद बरडा बरखेड़ा में 20 व 19 वर्षीय युवक,ग्राम अम्बा बडौद में 20 वर्षीय युवक, ग्राम खजूरी बडौद में 60 वर्षीय पुरुष,ग्राम मदकोटा में 60 वर्षीय पुरुष,ग्राम खेजड़ी में 45 वर्षीय पुरुष,ग्राम सुदवास में 47 वर्षीय पुरुष, सुसनेर के वार्ड 11 में 65 वर्षीय महिला, नलखेड़ा में 32 वर्षीय महिला,मुख़र्जी मार्ग नलखेड़ा पर 65 वर्षीय महिला व वार्ड 4 में 73 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव है। कानड़ में 40 वर्षीय महिला, वार्ड 11 में  30 वर्षीय महिला व इसी वार्ड में 32 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव है।

Popular posts from this blog

तवा भी बिगाड़ सकता है घर का वास्तु, जानिए रसोई में तवे का महत्व

कलेक्टर-एसपी ने वोट देकर मतदाताओं से मतदान की अपील

आगर की छवि ने पहले ही प्रयास में रच दिया सफलता का इतिहास