जिले में 24 आगर में 12 पॉजिटिव

 आगर मालवा-आगर में कोरोना पॉजिटिव मिले का सिलसिला बदस्तूर जारी है। जिले में आगर और सुसनेर के बाद कानड़ और बडौद में मरीज मिल रहे हैं। 11 अप्रैल के बुलेटिन में जिले में 24 पॉजिटिव मिले है ।वही एक मौत हुई है। रिकॉर्ड के अनुसार मौत का आंकड़ा 14 हो गया है। आगर नगर में आज भी 12 पॉजिटिव मिले है वही बडौद में 8 पॉजिटिव मिले है।

 रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार वार्ड नंबर 11 आगर में 33 व 24 वर्षीय युवक, विनायक सिटी  में 57 वर्षीय पुरुष, छावनी कोतवाली के सामने 48 वर्षीय पुरुष, अटल कॉलोनी 40 वर्षीय पुरुष, वार्ड 18 विवेकानंद नगर 56 वर्षीय महिला, विनायक सिटी आगर 55 वर्षीय महिला, खंडेलवाल कॉलोनी में 30 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर 22 विवेकानंद नगर 45 वर्षीय पुरुष, ब्लॉक कॉलोनी आगर 38 वर्षीय पुरुष व अगर में एक अन्य 38 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव है। चूड़ी बाजार रोड पर 28 वर्षीय युवक पॉजिटिव है।मंत्री कॉलोनी बडौद में 35 वर्षीय युवती, 58 वर्ष की महिला, 63 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय युवक पॉजिटिव है। बडौद के वार्ड क्रमांक 1में 41 वर्षीय पुरुष ,वार्ड क्रमांक 2 में 9 वर्षीय बालक ,वार्ड नंबर 15 में 42 वर्षीय पुरुष व एक 50 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव है।खटला गली सुसनेर में 18 वर्षीय युवक पॉजिटिव है।ग्राम चांदनगांव में 33 वर्षीय युवक, आनंदी खेड़ी नलखेड़ा में 27 वर्षीय युवक, पान खेड़ी नलखेड़ा में 28 वर्षीय पॉजिटिव मिले है। आज के बुलेटिन में एक मौत भी दर्ज की गई है।मौत का आंकड़ा 14 हो गया है।

Popular posts from this blog

आगर से भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत 13002 मतों से व सुसनेर से कांग्रेस प्रत्याशी भैरूसिंह बापू 12645 मतों से जीते

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा

विवेकानंद नगर में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास:हलचल की आहट से भाग खड़े हुवे युवक:CCTV में कैद हुवा घटनाक्रम