विकराल होने लगा है कोरोना: आज फिर 37 पॉजिटिव 2 मौत: आगर नगर में आज फिर 16 केस मिले

 आगर मलवा- कोरोना अब विकराल रूप धारण करता जा रहा है।शनिवार को भी 37 पॉजिटिव मिले हैं। आगर नगर में 16, सुसनेर में 9, बडौद में 5 और कानड़ में 2 पॉजिटिव मिले है।शेष मरीज ग्रामीण क्षेत्र के है। आज जिले में कोरोना से दो मौतें भी हुई है। इस बात का जिक्र हेल्थ बुलेटिन में भी किया गया है। गौरतलब रहे कि शुक्रवार को जिले में 48 पॉजिटिव आए थे। 


शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आगन नगर में 16 पॉजिटिव मिले हैं। विवेकानंद नगर आगर में 45 वर्षीय महिला, मास्टर कॉलोनी में 40 वर्षीय महिला, मास्टर कॉलोनी में 29 वर्षीय युवक, विवेकानंद नगर में 20 वर्षीय युवक पॉजिटिव है। डी एच आगर में 29 वर्षीय महिला, पटमागली में 65 वर्षीय पुरुष, वार्ड क्रमांक 9 में 65 वर्षीय महिला, सुतार मोहल्ला में 25 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 23 में 48 वर्षीय पुरुष, पुलिस कॉलोनी आगर में 8 वर्षीय बालक, टिल्लर कॉलोनी आगर में 20 वर्षीय युवक, पुलिस कॉलोनी आगर में 28 वर्षीय युवक ,डी एच  में 26 वर्षीय युवती, एकता नगर में 29 वर्षीय पुरुष व विनायक सिटी में 32 वर्षीय युवक पॉजिटिव है।

सुसनेर के वार्ड नंबर 4 में 50 वर्षीय पुरुष,वार्ड नंबर 11 में 23 वर्षीय युवती, वार्ड नंबर 13 में 26 वर्षीय युवती व 13 वर्षीय बालक पॉजिटिव है। सुसनेर के ही वार्ड नंबर 5 में 20 वर्षीय युवती, डाक बंगला रोड रोड पर 63 वर्षीय महिला, व 33 वर्षीय युवक पॉजिटिव है ।यहीं पर  50 वर्षीय पुरुष भी पॉजिटिव मिला है। वार्ड नंबर 4 में 85 वर्षीय महिला पॉजिटिव है। सुसनेर के ग्राम पायली मैं 50 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव है।

बडौद के वार्ड नंबर 15 में 20 वर्षीय युवक, मेला खेड़ा बडौद में 35 वर्षीय युवक, सुदवास बडौद में 42 वर्षीय पुरुष, बडौद में 25 वर्षीय युवक, 31 वर्षीय युवक व 50 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव है। गंगापुर बडौद में 50 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव मिला है। 

कानड़ के वार्ड क्रमांक 6 में 45 वर्षीय पुरुष व एक अन्य 21 वर्षीय युवती पॉजिटिव है। ग्राम रामपुर भुण्डवास में 29 वर्षीय युवक, पिपलिया कला मलवासा में 51 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव है।हेल्थ  बुलेटिन में 2 मृत्यु का भी जिक्र किया गया है।

Popular posts from this blog

आगर से भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत 13002 मतों से व सुसनेर से कांग्रेस प्रत्याशी भैरूसिंह बापू 12645 मतों से जीते

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा

विवेकानंद नगर में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास:हलचल की आहट से भाग खड़े हुवे युवक:CCTV में कैद हुवा घटनाक्रम