आगर में कोरोना विस्फ़ोट:जिले में 10 वर्षीय बच्चे सहित 22 पॉजिटिव:आगर नगर में 8 पॉजिटिव

 आगर मालवा- आज आगर जिले में कोरोना विस्फोट हो गया।एक साथ 22 पॉजिटिव निकले है।सबसे चिंताजनक बात 10 वर्षीय बालक का पॉजिटिव निकलना है।हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आगर नगर में बच्चे सहित 8 पॉजिटिव है। अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी भी पजिटिव निकले है।



हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अगर नगर में 38 वर्षीय महिला, 59 वर्षीय पुरुष, 32 वर्षीय पुरुष, 56 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवती, 38 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय युवती, जिला अस्पताल आगर में 10 वर्षीय बालक,  31 वर्षीय युवक जिला अस्पताल आगर पॉजिटिव निकले है ।सुसनेर में 22 वर्षीय युवती, लटूरी सुसनेर में 25 वर्षीय युवती, मोडी सुसनेर में 60 वर्षीय पुरुष,भंडावद ने 70 वर्षीय पुरुष,बोटखेड़ी आगर में 22 वर्षीय युवक,जमुनिया आगर में 27 वर्षीय 2 युवती व 25 वर्षीय युवती, माली खेड़ी में 25 वर्षीय युवती, कसाई देरिया में 30 वर्षीय युवती, मंगवालिया आगर में 44 वर्षीय पुरुष, परशुखेड़ी में 30 वर्षीय युवती, कुंडला खेड़ा में 32 वर्षीय युवती पॉजिटिव है। गौरतलब है कि लगातार तीन दिन से आगर में पॉजिटिव निकल रहे हैं। 19 जनवरी को 3, 20 जनवरी को 5 व आज 21 जनवरी को जनवरी को 22 पॉजिटिव निकले है।जिले में तीसरी लहर के दौरान कुल 39 पॉजिटिव निकले है जिनमे से 9 स्वस्थ हो चुके है। कोविड केयर सेंटर में 1 मरीज उपचारत है। जबकि आज दिनांक तक 680 सेंपल की कोविड रिपोर्ट आना शेष है। बुलेटिन के अनुसार आज 866 लोगो की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 


Popular posts from this blog

शाही सवारी के दिन बदल जाएंगे मार्ग: बाहर जाना हो तो देखे परिवर्तित मार्ग:बाबा के दरबार पहुँचने वाले भक्त भी दे ध्यान

तवा भी बिगाड़ सकता है घर का वास्तु, जानिए रसोई में तवे का महत्व

आगर की छवि ने पहले ही प्रयास में रच दिया सफलता का इतिहास