आगर में 12 साल का लड़का और सुसनेर में 3 साल की लड़की संक्रमित:जिले 17 पॉजिटिव

 आगर मालवा-जिले में आज 17 कोरोना संक्रमित मिले है।तीसरी लहर में जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 76 पर पहुँचा गया है।जिले में 9 लोग स्वस्थ हो चुके है जबकि  67 एक्टिव केस है। 



चौकाने वाली बात यह है कि संक्रमितों में 3 वर्ष की बालिका सुसनेर भी है। वही 12 वर्षीय लड़का आगर में संक्रमित निकला है। आज पॉजिटिव निकले  17 में से 10 की उम्र 28 वर्ष से कम है ।संक्रमितों में 11 महिलाएं व 6 पुरुष है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को  आगर में 8 पॉजिटिव निकले है। मास्टर कॉलोनी में 3, सुसनेर रोड पर 2 , छावनी में 1 व  राजस्व कॉलोनी में 1  एवं जिला अस्पताल में 1 पॉजिटिव है।सुसनेर में 2, ग्राम तनोडिया, पचारुंडी, परसुलियाकला, परसुखेड़ी, नेवरी, मेहंदी निपानिया, अहीर बडल्या में  एक- एक पॉजिटिव है। 5 दिन 68 संक्रमित आगर जिले में मिल चुके है।

Popular posts from this blog

तवा भी बिगाड़ सकता है घर का वास्तु, जानिए रसोई में तवे का महत्व

कलेक्टर-एसपी ने वोट देकर मतदाताओं से मतदान की अपील

आगर की छवि ने पहले ही प्रयास में रच दिया सफलता का इतिहास