आज फिर 21 पॉजिटिव: 4 दिन में ही आंकड़ा 50 पार

 आगर मालवा- जिले में आज फिर 21 पॉजिटिव निकले है। कल यह संख्या 22 थी। शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आगर नगर में पॉजिटिव की संख्या 7 है। 21 पॉजिटिव में से महिलाओं की संख्या 10 व पुरुषों की संख्या 11 है। 4 दिन में 51 पॉजिटिव मिल चुके है।



आगर जिले में भी अब कोरोना की रफ्तार पकड़ने लगा है। 4 दिनों से लगातार पॉजिटिव निकल रहे हैं। इसके बावजूद लोगो को लापरवाह होकर  बाजारों में बिना मास्क के घूमते देखा जा सकता है। प्रशासन द्वारा  बिना मास्क के घूमने पर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद लोग बिना मास्क के ही ना सिर्फ बाजारों में घूम रहे हैं बल्कि शादी-विवाह मान-मन्नत व मोसर के कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। जिले की सभी तहसीलों के ग्रामीण क्षेत्रों में पॉजिटिव निकल चुके ऐसे में लापरवाही विकराल रूप ले सकती है। दूसरी लहर में भी इसी तरह की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ा था। लेकिन अब भी लोग सुधरने को तैयार नहीं है।शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में आगर नगर में 7 पॉजिटिव निकले है।महिलाओं की संख्या 10 है ।जबकि 11 पुरुष पॉजिटिव है। 10 जनवरी से लेकर अब तक जिले में 60 पॉजिटिव निकले हैं। जिनमें से 9 स्वस्थ हो चुके हैं और 51 उपचाररत है। पिछले 4 दिनों में ही 51 पॉजिटिव निकले है।

Popular posts from this blog

रविवार से लापता युवक का शव मिला:तहकीकात जारी

जंगल मे पड़ा हुवा था खून से सना हुवा शव: चरवाहे की हत्या की आशंका:पुलिस कप्तान ने किया घटना स्थल का निरीक्षण

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा