आगर जिले में आज 5 पॉजिटिव :सभी की उम्र 50 से ज्यादा

 आगर मालवा- कोरोना एक बार फिर पैर पसारने लगा है। आज भी 5 पॉजिटिव मिले है चिंताजनक बात यह है कि आज पॉजिटिव मिले सभी लोगों उम्र 50 वर्ष से ऊपर है। आगर में 3 पॉजिटिव मिले हैं। जबकि तनोडिया और बडौद तहसील के गांव में एक पॉजिटिव मिला है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पांच नए पॉजिटिव मिले है। कल बुधवार को भी तीन पॉजिटिव मिले थे। कल पॉजिटिव आने वाली तीनों महिलाएं थी जबकि आज सभी पॉजिटिव उम्रदराज व्यक्ति हैं। आगर में 50 वर्षीय, 70 वर्षीय व 60 वर्ष के पुरुष पॉजिटिव निकले है जबकि ग्राम तनोडिया में 61 वर्षीय व्यक्ति व ग्राम किशन कोट बडौद में 68 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव निकला है। आज के बुलेटिन के अनुसार 856 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है  वही 696 सैंपल की रिपोर्ट अभी प्राप्त नही हुई है।

Popular posts from this blog

रविवार से लापता युवक का शव मिला:तहकीकात जारी

जंगल मे पड़ा हुवा था खून से सना हुवा शव: चरवाहे की हत्या की आशंका:पुलिस कप्तान ने किया घटना स्थल का निरीक्षण

दर्दनाक हादसा:बस नर्मदा नदी में गिरी:12 शव निकाले:धार जिले के खलघाट के नजदीक भीषण हादसा