तेज हुई कोरोना की रफ्तार:आज 61 पॉजिटिव:6 बच्चो में 2 मासूम भी संक्रमित

 आगर मालवा- कोरोना की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में अब तक का सबसे बड़ा ब्लास्ट हुआ है।जिले में 61 नए संक्रमित मिले हैं। बेहद आश्चर्यजनक पहलू यह है कि बच्चों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है।कुल 6 बच्चे संक्रमित है। वही मासूम बच्चे भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं 

स्वास्थ विभाग द्वारा रविवार शाम को जारी किए गए बुलेटिन में 61 संक्रमित बताए गए है।आगर नगर में 20 पॉजिटिव है। नगर वासियों के लिए यह बेहद गंभीर कर देने वाली खबर है कि संक्रमण का दायरा अब शहर में भी बढ़ने लगा है। नगर की मास्टर कॉलोनी व काशीबाई कॉलोनी में सबसे ज्यादा संक्रमित निकले हैं। मास्टर कॉलोनी में 5 तो काशीबाई कॉलोनी में 4 पॉजिटिव है। मास्टर कॉलोनी में 60 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय पुरुष और 27 वर्षीय युवक पॉजिटिव है ।जबकि काशीबाई कॉलोनी में 64 वर्षीय पुरुष ,1 वर्षीय बालिका, 23 वर्षीय महिला व 6 वर्षीय बालिका पॉजिटिव है ।शिखर होम कॉलोनी में 44 वर्षीय पुरुष व 18 वर्षीय युवक पॉजिटिव निकले हैं।माधवगंज आगर में 25 वर्षीय युवती, सिनेमा रोड छावनी आगर में से 30 वर्षीय युवक, धोबी गली आगर 21 वर्षीय युवती, तिरुपति विहार में 26 वर्षीय युवक, लक्ष्मणपुरा आगर में 45 वर्षीय महिला ,डी एच आगर मालवा में 60वर्षीय पुरुष संक्रमित है। शेष सभी पॉजिटिव ग्रामीण क्षेत्र से है।

Popular posts from this blog

आगर से भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत 13002 मतों से व सुसनेर से कांग्रेस प्रत्याशी भैरूसिंह बापू 12645 मतों से जीते

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा

विवेकानंद नगर में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास:हलचल की आहट से भाग खड़े हुवे युवक:CCTV में कैद हुवा घटनाक्रम