८ मई को परशुराम सेना निकालेगी भव्य शोभायात्रा



आगर-मालवा, निप्र। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में ८ मई को विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी। विवेकानंद नगर स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई। छावनी स्थित कंपनी गार्डन पहुंचेगी। जहंा भगवान परशुरामजी की महाआरती के पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया जायेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए परशुराम सेना के पदाधिकारी गांव गांव जाकर संपर्क कर रहे है।  

परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा दाबडिया ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में ८ मई को एक विशाल वाहन रैली निकाली जायेगी। वाहन रैली विवेकानंद नगर स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर पुरानी कृषि उपज मंडी, अस्पताल चौराहा, सती रोड, हाटपुरा, कसेरा बाजार, बडा बाजार, सरकारवाडा, गोपाल मंदिर, नाना बाजार, छावनी झंडा चौक, छावनी नाका होते हुए कंपनी गार्डन स्थित कम्युनिटी हॉल पहुंचेगी। यहां भगवान परशुराम की महाआरती पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया जायेगा। इस आयोजन को सफल बनाने हेतु गत दिनों विवेकानंद नगर के विश्वेश्वर महादेव मंदिर में एक बैठक आयोजन किया गया। वाहन रैली में अधिक से अधिक संख्या में विप्रजन शामिल हो,ऐसे प्रयास सभी को मिलकर करना होगें। परशुराम सेना की टीम नगर में १०० से ज्यादा विप्र परिवारों से घर-घर जाकर संपर्क कर चुकी है। संपर्क का यह सिलसिला अब ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहा है। सेना के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हरनावदा, जयङ्क्षसहपुरा व बीजानगरी में संपर्क कर चुके है। प्रतिदिन सेना के पदाधिकारी अलग-अलग गांवों में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने हेतु संपर्क कर रहे है।

Popular posts from this blog

आगर से भाजपा प्रत्याशी मधु गेहलोत 13002 मतों से व सुसनेर से कांग्रेस प्रत्याशी भैरूसिंह बापू 12645 मतों से जीते

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा

विवेकानंद नगर में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास:हलचल की आहट से भाग खड़े हुवे युवक:CCTV में कैद हुवा घटनाक्रम