राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रघुवीर के आगमन पर किया स्वागत

 

आगर मालवा-मध्यप्रदेश की राष्ट्रीय हॉकी टीम में आगर जिले के छोटे से गांव परसुखेड़ी के रघुवीर पिता जगदीश यादव का चयन गोवा में संपन्न 12 वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था।
उक्त हॉकी प्रतियोगिता के समापन के पश्चात रघुवीर के घर आगमन पर स्थानीय बस स्टैंड पर रघुवीर एवं उनके कोच कुंदन पटेल का भाजपा जिला उपाध्यक्ष भेरू सिंह चौहान, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिनारायण यादव, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम यादव, भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी हरिनारायण यादव सामाजिक कार्यकर्ता विकास दुबे, खंड खेल समन्वयक रेम सिंह चौहान आदि ने गर्मजोशी से स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।



सनद रहे कि मार्च माह में खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया जबलपुर में आयोजित की गई थी ।उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए आगर जिले की हॉकी टीम से हॉकी खिलाड़ी रघुवीर यादव का चयन हुआ है| रघुवीर आगर जिले से हॉकी की राष्ट्रीय टीम में चयनित होने वाले पहले खिलाड़ी हैं|
आगर हॉकी के कोच कुंदन पटेल ने बताया कि गोवा में 4 मई से 15 मई तक 12वी हॉकी इंडिया सबजूनियर पुरुष राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जिले की टीम से रघुवीर यादव मध्यप्रदेश की टीम के लिए खेले कर आगर आ गए है।उसी दौरान उनका स्वागत किया गया।


Popular posts from this blog

ग्राम झालरा में गिरी आकाशीय बिजली:एक की मौत:एक घायल:नाना बाजार में मंदिर के शिखर का कलश गिरा

विवेकानंद नगर में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास:हलचल की आहट से भाग खड़े हुवे युवक:CCTV में कैद हुवा घटनाक्रम

दुर्लभ दसमुखी सर्प प्रतिमा पर विराजमान भगवान शिव -पार्वती:नाग पंचमी पर वर्ष में सिर्फ एक बार खुलता है नागचन्द्रेश्वर मंदिर